-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- What Should We Request While Offering A Blanket To Neem Karoli Baba
नीम करोली बाबा को कंबल अर्पित करते हुए उनसे क्या करें निवेदन, मनोकामनाएं होंगी पूरी
- Written By: सीमा कुमारी
अगर आप नीम करोली बाबा को कंबल चढ़ाने जा रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। बाबा को कंबल चढ़ाते समय क्या बोलना चाहिए और क्या नहीं? आइए जानते है इस बारे में।

नीम करोली बाबा (सौ.सोशल मीडिया)
भारत महान साधु-संतों का देश है। इन साधु-संतों से प्रेरणा और मार्गदर्शन लेने के लिए पूरी दुनिया से लोग आते है। इन्ही में से एक नीम करोली बाबा भी है। नीम करोली बाबा एक महान संत है। उनके भक्तों में फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग से लेकर एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स भी शामिल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम आज पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां आम जनता से लेकर नेता, अभिनेता, विदेश की जानी-मानी हस्तियां मत्था टेकने आते हैं।
कैंची धाम को लेकर मान्यता है कि जो भी भक्त अपनी मुराद लेकर नीम करोली बाबा के दरबार में आता है वो कभी भी खाली हाथ नहीं लौटता है। उसकी सभी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Religious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
House Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Guruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Astrology: ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना जाता है सबसे अशुभ, जीवन में ला सकते हैं कई परेशानियां
वहीं नीम करोली बाबा द्वारा बताई बातों को जो भी व्यक्ति अपने जीवन में उतारता है उसे समस्त समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। अगर आप नीम करोली बाबा को कंबल चढ़ाने जा रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। बाबा को कंबल चढ़ाते समय क्या बोलना चाहिए और क्या नहीं? आइए जानते है इस बारे में-
कैंची धाम बाबा को कंबल चढ़ाते समय क्या बोलना चाहिए
नीम करोली बाबा को कंबल चढ़ाते समय आप कुछ सरल और श्रद्धापूर्ण तरीके से कुछ विशेष मंत्र का बोल सकते है। बाबा आडंबरों में नहीं, बल्कि प्रेम और भाव में विश्वास रखते थे। इसलिए, आपके शब्द सीधे हृदय से आने चाहिए। यहां कुछ ऐसी भावनाएं दे रहे हैं, जिन्हें आप नीम करोली बाबा को कंबल चढ़ाते समय बोल सकते हैं। इससे लोगों की मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होती हैं।
“हे बाबा, यह कंबल आपके श्री चरणों में अर्पित है। कृपया इसे स्वीकार करें और अपनी कृपा बनाए रखें। ” या फिर “महाराज जी, यह मेरी छोटी सी भेंट है। इसे स्वीकार कर मुझे सुखी जीवन का आशीर्वाद दें। ”
“बाबा, आप सभी के कष्ट हरने वाले हैं। यह कंबल आपको समर्पित कर रहा हूं/रही हूं, मेरी विनती स्वीकार करें। ” या “आपको यह कंबल भेंट कर रहा हूं/रही हूं, बाबा. मेरे परिवार पर आपकी दया-दृष्टि बनी रहे। ”
“हे बाबा, मैं यह कंबल आपको अर्पित कर रहा हूं/रही हूं। मेरे जीवन में जो भी दुख या बाधाएं हैं, उन्हें दूर करें। ” साथ ही बोलें कि “महाराज जी, आपने मुझ पर जो कृपा की है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। यह कंबल मेरी कृतज्ञता का प्रतीक है.” कृपया इसे स्वीकार करें।
19 साल बाद योगिनी एकादशी का ऐसा महासंयोग, इन 4 राशियों का खुलेगा भाग्य, धन-दौलत के बनेंगे योग
“जय महाराज जी,” “जय बाबा नीम करोली,” या “जय श्री नीम करौली बाबा की” भी बोल सकते हैं। बाबा नीम करोली हमेशा कहते थे कि “सब कुछ प्रेम है। ” वे आपके चढ़ावे की कीमत या प्रकार नहीं देखते थे, बल्कि आपके भाव और प्रेम को देखते थे। इसलिए, सबसे महत्वपूर्ण आपकी सच्ची श्रद्धा और आंतरिक भावना है। इन बातों का ध्यान रखते हुए और सच्ची श्रद्धा से आप बाबा को कंबल चढ़ा सकते हैं।
What should we request while offering a blanket to neem karoli baba
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 10:37 AMभरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
Jul 02, 2026 | 10:29 AMShare Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Jul 02, 2026 | 10:28 AMनागपुर मनपा परिवहन विभाग की खुलेगी पोल! कमिश्नर डॉ. विपिन इटनकर ‘आपली बस’ सेवा पर जारी करेंगे श्वेतपत्र
Jul 02, 2026 | 10:28 AMNHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














