Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ज्येष्ठ मास कल से शुरू, श्रीराम और हनुमान जी की पूजा का है विशेष महत्व, जानिए सनातन धर्म में जेठ महीने का महत्व

धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टियों से ज्येष्ठ मास बड़ा महत्व रखता हैं। आपको बता दें, इस साल ज्येष्ठ माह की शुरुआत 13 मई 2025, यानी कल मंगलवार से हो रही है और इसका समापन 11 जून 2025, बुधवार को होगा।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: May 12, 2025 | 09:06 PM

ज्येष्ठ महीने का धार्मिक महत्व (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jyeshta Month 2025 : धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टियों से ज्येष्ठ मास बड़ा महत्व रखता हैं। आपको बता दें, इस साल ज्येष्ठ माह की शुरुआत 13 मई 2025, यानी कल मंगलवार से हो रही है और इसका समापन 11 जून 2025, बुधवार को होगा। यह माह शरीर और आत्मा की तपस्या, संयम और सेवा का प्रतीक भी माना जाता है।

यह महीना केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सेवा का भी प्रतीक है। सड़कों पर प्यासे लोगों को पानी पिलाना, गरीबों को शीतल पेय और छाया देना, पशु-पक्षियों के लिए जल पात्र रखना ये सभी परंपराएं हमें दूसरों की मदद करना सिखाती है। ऐसे में आइए जानें ज्येष्ठ महीने का क्या है धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व।

ज्येष्ठ महीने का क्या है धार्मिक महत्व :

धार्मिक दृष्टिकोण से ज्येष्ठ महीना का बड़ा महत्व है। इस महीने में विशेष रूप से पानी पिलाना, दान करना, और व्रत-उपवास रखने का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने को धर्म, तप और सेवा का महीना कहा गया है।

इन देवताओं की पूजा

मान्यता के अनुसार, इस महीने में हनुमान जी, भगवान राम, सूर्य देव और वरुण देव की पूजा का विशेष महत्व है। इसके अलावा, ज्येष्ठ महीने में गंगा या पवित्र नदियों में स्नान करना भी पुण्यकारी माना जाता है। इससे पापों का नाश और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

आपको बता दें, ज्येष्ठ महीने में उत्तर भारत, खासकर लखनऊ और आस-पास के क्षेत्रों में ‘बड़ा मंगल’ का पावन पर्व भी मनाया जाता है। यह ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को आता है और हनुमान जी की विशेष पूजा होती है। जगह-जगह भंडारे, जल सेवा और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन होता है।

इस महीने सूर्यदेव की पूजा अर्चना करने से स्वास्थ्य और ऊर्जा की प्राप्ति मानी जाती है। उगते सूर्य को जल अर्पण करना विशेष फलदायी बताया गया है।

क्या है ज्येष्ठ महीने का वैज्ञानिक महत्व :

ज्येष्ठ महीना का जितना महत्व आध्यात्मिक दृष्टि से उतना वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी है।

गर्मी का महीना

ज्येष्ठ मास में गर्मी बहुत अधिक होती है। सूर्य देव अपना रौद्र रूप धारण कर लेते हैं, जिससे पानी की कमी हो जाती है।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…

जल संरक्षण

शास्त्रों में ज्येष्ठ मास में जल का संरक्षण करने पर विशेष महत्व दिया गया है। इस महीने में जल का सही और पर्याप्त उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

स्वास्थ्य

इस महीने में हरी सब्जियां, सत्तू और जल वाले फलों का सेवन लाभदायक होता है। दोपहर में आराम करना भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

What is the religious and scientific importance of jyeshtha month

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2025 | 09:06 PM

Topics:  

  • Lifestyle News
  • Religion

सम्बंधित ख़बरें

1

किचन में बार-बार नमक या दूध गिरे, तो जानिए किस बात के हैं गंभीर संकेत

2

शादी में किराए का लहंगा पहनना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष क्या कहता है

3

भगवान की जय के साथ हाथ ऊपर क्यों जाते हैं? इसका रहस्य जानकर हैरान रह जाएंगे!

4

मन की अशांति का मूल कारण: प्रेमानंद महाराज की सीख और भर्तृहरि की कथा से जानें जीवन का सत्य

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.