शादी में किराए का लहंगा पहनना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष क्या कहता है
Bridal Lehenga: शादी हर लड़की की ज़िंदगी का सबसे खास दिन होता है। कई दुल्हनें पैसे बचाने के लिए लहंगा किराए पर लेने के बारे में सोचती हैं, लेकिन इसके बुरे नतीजे हो सकते हैं। जिसका पता होना चाहिए।
- Written By: सिमरन सिंह
क्या है जरूरी बात। (सौ. Freepik)
Rented Bridal Lehenga Good or Bad: शादी हर लड़की की जिंदगी का सबसे खास दिन होता है। इस दिन खूबसूरत दिखने का सपना हर दुल्हन देखती है, लेकिन कई बार मन में यह सवाल भी उठता है कि सिर्फ एक दिन के लिए इतना महंगा लहंगा खरीदने की क्या जरूरत है? ऐसे में किराए का लहंगा लेना कई लड़कियों को आसान विकल्प लगता है। लेकिन ज्योतिष इस पर क्या कहता है, यह जानना भी जरूरी है।
शादी के जोड़े का महत्व: सिर्फ सजने-संवरने तक सीमित नहीं
हिंदू धर्म में शादी का पहनावा अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। ज्योतिष के अनुसार, वस्त्र केवल सौंदर्य बढ़ाने वाले नहीं होते, बल्कि उनमें व्यक्ति की उर्जा भी समाहित होती है। यह उर्जा दाम्पत्य जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। इसलिए दुल्हन को अपना शादी का परिधान सोच-समझकर चुनने की सलाह दी जाती है।
किराए का लहंगा पहनना शुभ या अशुभ?
बहुत-सी लड़कियां डिजाइनर या महंगे लहंगे के मोह में किराए का चुनाव कर लेती हैं। लेकिन ज्योतिष इससे बचने की सलाह देता है। मान्यता के अनुसार किसी और द्वारा पहने गए लहंगे को पहनने से उसकी उर्जा नए व्यक्ति तक पहुँचती है, जो कई बार अशुभ प्रभाव भी डाल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Shani Jayanti: 2026 की शनि जयंती पर कई साल बाद दुर्लभ संयोग, धनु समेत इन 5 राशि पर बरसेगी शनि देव की कृपा
Meaning of Tilak: क्या है माथे पर लगे तिलक के मायने, कौन से तिलक से होगा आपका दिन मंगल
Mother’s Day Special: मदर्स डे पर मां को दें वास्तु अनुसार ये उपहार, खुशियों से भर जाएगा जीवन
Vat Savitri Vrat: वट सावित्री व्रत के दिन महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें सूत बांधने का सही तरीका
कपड़ों में उर्जा का संचार माना जाता है
ज्योतिष मानता है कि कपड़े उर्जा को धारण और संचारित करते हैं। शादी एक नए जीवन की शुरुआत है, इसलिए दुल्हन को नया और अपना लहंगा पहनना शुभ माना जाता है। किराए के या किसी अन्य व्यक्ति के पहने वस्त्र उनके अनुभवों और उर्जाओं को साथ लेकर चलते हैं।
शादी का लहंगा दाम्पत्य जीवन को प्रभावित करता है
परंपरागत मान्यता के अनुसार, शादी का लहंगा उस व्यक्ति की उर्जा को अपने भीतर रखता है जिसने उसे पहना है। यदि यह लहंगा किसी ऐसे व्यक्ति का रहा हो जिसके जीवन में नकारात्मक अनुभव या तनाव रहे हों, तो इसका असर नए दंपत्ति के जीवन पर भी पड़ सकता है। इसलिए शादी में नया लहंगा पहनना अधिक शुभ माना जाता है।
दुल्हन के लिए लहंगे का भावनात्मक महत्व
हर दुल्हन के लिए शादी का लहंगा सिर्फ एक पोशाक नहीं बल्कि यादों और भावनाओं की धरोहर होता है। कई महिलाएं इसे सालों तक संभालकर रखती हैं, क्योंकि यह उनके सपनों और नई शुरुआत का प्रतीक होता है।
ये भी पढ़े: मन की अशांति का मूल कारण: प्रेमानंद महाराज की सीख और भर्तृहरि की कथा से जानें जीवन का सत्य
कम बजट में क्या करें?
अगर बजट की समस्या है तो भी समाधान मौजूद है। बाजार में आजकल कई रेंज में खूबसूरत नए ब्राइडल लहंगे उपलब्ध हैं, जो किफायती होने के साथ आकर्षक भी होते हैं। इसलिए चाहें बजट सीमित हो, फिर भी नया लहंगा खरीदना बेहतर विकल्प है।
डिस्क्लेमर
यह लेख सामान्य मान्यताओं और पारंपरिक विश्वासों पर आधारित है। इसकी पुष्टि करना उद्देश्य नहीं है।
