किचन में बार-बार नमक या दूध गिरे, तो जानिए किस बात के हैं गंभीर संकेत
Unlucky Signs In Kitchen: रसोई में कुछ चीजों का गिरना आम बात लग सकती है, लेकिन, वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर ये चीजें बार-बार गिर रही हैं, तो यह आपके लिए वास्तु दोष का संकेत हो सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी
रसोई में इन चीजों का गिरना है अशुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Vastu Tips for Kitchen: रसोई घर किसी भी घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जो परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य और समृद्धि से जुड़ा है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में रसोई से जुड़े कई नियम भी बताए गए हैं। रसोई में खाना बताने समय कुछ चीजों का गिरना आम बात लग सकती है, लेकिन, वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर ये चीजें बार-बार गिर रही हैं, तो यह आपके लिए वास्तु दोष का संकेत हो सकता है। जानिए रसोई में खाना बताने समय किन चीजों का गिरना वास्तु दोष का संकेत हो सकता है?
रसोई में इन चीजों का गिरना है अशुभ
नमक का गिरना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नमक को शुक्र और चंद्रमा ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में बार-बार नमक का गिरना, खासकर हाथ से गिरना आर्थिक तंगी, धन की हानि, नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने का संकेत हो सकता है।
अगर किचन में आपसे बार-बार नमक गिर जाता है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Adhik Skanda Shashthi 2026: क्यों खास है इस बार की अधिक स्कन्द षष्ठी? जानें शुभ मुहूर्त और आध्यात्मिक महत्व
Bakrid 2026 Date: कब है बकरीद 2026? यहां जानिए सही तारीख और त्योहार का महत्व
Ardra Shukra Gochar: 20 मई को आद्रा नक्षत्र में सूर्य का होगा प्रवेश, सिंह समेत इन 4 राशि की बल्ले बल्ले!
Ganga Dussehra Date 2026: सोमवार को है गंगा दशहरा? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
वास्तु विशेषज्ञ का मानना है कि, इस दोष से बचने के लिए आपको शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करना चाहिए। इसके साथ ही इस बात का ध्यान भी ध्यान रखें कि गिरे हुए नमक को पैर से छूने या हटाने से बचें। नमक को साफ करने के बाद नमक के पानी से पोछा लगाना चाहिए।
दूध का गिरना
वास्तु शास्त्र के अनुसार,नमक की तरह दूध का गिरना भी अशुभ माना जाता है। कई बार दूध गर्म करने पर वह उबलकर बाहर आ जाता है, जो एक आम बात है, लेकिन अगर आपके साथ यह बार-बार हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें।
कहा जाता है दूध के बार-बार गिरने का अर्थ माना जाता है कि आपका चंद्रमा कमजोर है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि की कमी हो सकती है। साथ ही यह अन्नपूर्णा देवी की नाराजगी का भी संकेत हो सकता है।
इस दोष से बचने के लिए शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और चंद्र देव को जल अर्पित करें। इसके साथ ही गाय को भोजन कराना भी एक अच्छा उपाय है।
इन चीजों का गिरना भी है होता अशुभ
अगर रसोई में काम करते समय आपसे बार-बार चावल गिर जाते हैं, तो यह माना जाता है कि इससे घर में झगड़े और तनाव आदि बढ़ सकता है। वहीं अगर पका हुआ खाना बार-बार गिरना है, तो इसे मां अन्नपूर्णा के अपमान के रूप में देखा जाता है।
भगवान की जय के साथ हाथ ऊपर क्यों जाते हैं? इसका रहस्य जानकर हैरान रह जाएंगे!
कहते है गिरे हुए सामान को तुरंत साफ करना चाहिए और उस स्थान को नमक-नींबू के पानी से पोंछें। साथ ही इस दोष से बचने के लिए आपको किसी मंदिर में जाकर गरीबों को भोजन करवाना चाहिए और प्रसाद बंटवाना चाहिए।
