- Hindi News »
- Religion »
- What Is The Importance Of Performing Bhasmabhishek Of Shivling In The Saavan
सावन में शिवलिंग का भस्माभिषेक करने का क्या होता है महत्व, जानिए इसके नियम
Bhashmabhishek on Shivling: कई लोग धार्मिक ग्रंथों में जानते है कि, भगवान शिव का अभिषेक, जल, पंचामृत के अलावा भस्म से भी किया जाता है। जहां पर भगवान शिव को अपने शरीर पर भस्म लगाना पसंद होता है।
- Written By: दीपिका पाल

सावन में शिवलिंग का क्यों होता है भस्माभिषेक (सौ.सोशल मीडिया)
Shivling Puja Vidhi: सावन का महीना चल रहा है इस पावन महीने में दो सावन सोमवार भी पूरे हो चुके है जहां पर दो सोमवार बाकी है। शिवभक्तों के लिए सावन का महीना अपने आराध्य भगवान शिव को पूजने के लिए बेहद खास होता है। कहते हैं कि, सावन सोमवार के मौके पर अगर आप नियमों के साथ भगवान शिव की पूजा करते है तो आपकी सारी मनोकामनाएं शिवजी पूरा करते है।
कई लोग धार्मिक ग्रंथों में जानते है कि, भगवान शिव का अभिषेक, जल, पंचामृत के अलावा भस्म से भी किया जाता है। जहां पर भगवान शिव को अपने शरीर पर भस्म लगाना पसंद होता है। वहीं पर देवी-देवताओं को आभूषण और वस्त्र धारण करते है। चलिए जानते हैं भस्म और भस्माभिषेक के बारे में…
जानिए भस्म का असली अर्थ
यहां पर धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भस्म को नश्वरता का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि, भस्म इस बात का प्रतीक होता है कि, जन्म से मृत्यु के बाद हमें वैसे ही राख ही हो जाना है। इस तरह ही भगवान शिव अपने शरीर पर भस्म लगाकर इस बात का संकेत देते है कि, संसार में कोई भी चीज स्थायी नहीं है, एक ना एक दिन सभी बातों का अंत हो जाना है। यहां पर भस्म को परम सत्य का सूचक भी माना गया है। सावन के सोमवार के दिन भस्म से भगवान शिव को अभिषेक करने से फायदा मिलता है और इसके सफल परिणाम भी होते है।
सम्बंधित ख़बरें
Kitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
Jackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
Summer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका
जानिए शिवलिंग का भस्माभिषेक करने के नियम
यहां पर सोमवार के दिन भस्माभिषेक करने के नियम होते है। कहा जाता है कि, भगवान शिव को भस्म काफी प्रिय लगती है जहां पर भस्म से अगर आप शिवलिंग का अभिषेक करते है तो आपके सारे कष्ट भगवान शिव निवारण करते है। यहां पर धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि, शिवलिंग पर भस्म अर्पित करने से मोह-माया के जाल से भी व्यक्ति को मुक्ति मिलती है। जो लोग आध्यात्मिक पथ पर आगे बढ़ना चाहते हैं उन्हें शिवलिंग का भस्म से अभिषेक करने पर अलौकिक अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। वहीं भस्म से शिवलिंग का अभिषेक करने से नकारात्मक शक्तियों का विनाश होता है आप शांति के माहौल में रहते है।
इसके अलावा भस्म का अभिषेक करने पर घर में शांति, सद्भाव और संतुलन बना रहता है। साथ ही परिवार के लोगों का आत्मिक विकास भी शिवलिंग का भस्म से अभिषेक करने पर होता है। भस्माभिषेक करने से सांसारिक और आध्यात्मिक दोनों क्षेत्रों में आपको लाभ मिलते है।
ये भी पढ़ें- सावन शिवरात्रि को शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते हुए इस सरल मंत्र का करें पाठ
जानिए शिवलिंग पर भस्म चढ़ाने के नियम
यहां पर शिवलिंग पर भस्म चढ़ाने के नियम होते है जिनका पालन आपको करना चाहिए…
- भस्म से शिवलिंग का अभिषेक करने से पहले आपको स्नान-ध्यान आदि कर लेना चाहिए।
- भस्माभिषेक करने के लिए सुबह और सूर्यास्त के बाद का समय (प्रदोष काल) शुभ माना जाता है।
- इस बात का हमेशा ख्याल रखें कि शिवलिंग पर चढ़ाई जाने वाली भस्म पवित्र हो।
- भस्म अगर लकड़ी, गोबर या यज्ञ की आग से बनी हो तभी इसे शुद्ध माना जाता है।
- भस्म लगाते समय भगवान शिव के मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का आपको जप करना चाहिए।
- शिवलिंग का भस्माभिषेक करने के बाद उस भस्म से तिलक आपको भी करना चाहिए।
What is the importance of performing bhasmabhishek of shivling in the saavan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
May 18, 2026 | 10:17 PMजल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
May 18, 2026 | 10:12 PMMP SI भर्ती परिक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट; 473 महिलाओं ने मारी बाजी
May 18, 2026 | 10:10 PMSRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
May 18, 2026 | 10:00 PMमेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
May 18, 2026 | 09:42 PMलाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
May 18, 2026 | 09:41 PMDatia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
May 18, 2026 | 09:38 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














