वास्तु टिप्स (सौ.सोशल मीडिया )
Home Remedies for Happiness: व्यक्ति के जीवन में वास्तुशास्त्र का बड़ा महत्व होता है। कहा जाता है कि वास्तुशास्त्र के नियमों का पालन करने से घर परिवार में सुख-समृद्धि और धन-संपत्ति बनी रहती है। वही, कई बार घर की महिलाएं और घर में रहने वाले अन्य सदस्य कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं कि,जिससे आर्थिक तंगी, बीमारियां, गृह कलेश और परेशानियां आदि होने लगती हैं।
ऐसे में आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यह बताने जा रहे हैं कि ऐसी कौन सी गलतियां हैं, जिसे महिलाएं या घर के अन्य सदस्य करते हैं। जिसकी वजह से घर में नकारात्मक स्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं, जिन्हें करने से प्रत्येक व्यक्ति को बचना चाहिए।
कौन सी वो गलतियां हैं जो महिलाएं या घर के अन्य सदस्य को नहीं करनी चाहिए :
1. अक्सर घरों में देखा गया है कि नमक को प्लास्टिक या स्टील के डिब्बो में रख देते हैं। जबकि नमक को सदैव कांच के डिब्बे में रखना चाहिए। उसमें दो लौंग डालने इससे घर से हर प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है एवं बीमारियां परेशानियां समाप्त हो जाती हैं।
2. महिलाएं जब भी घर में पोछा लगाती है तो उसे समय पानी में थोड़ा सेंधा नमक और थोड़ा फिटकरी का पाउडर अवश्य डालें। इससे घर में बरकत आती है साथ ही वास्तु दोष से छुटकारा मिलता हैं।
3. कुछ लोग घर में बैठकर बिस्तर पर अथवा उल्टे हाथ से खाना खाते हैं साथ ही कुछ लोग खाने के नीचे अखबार का प्रयोग करते हैं। यह तीनो तरीके धन के लिए खराब माने गए हैं। इससे घर की बरकत रुक जाती है और धन की समस्या का सामना करना पड़ता है।
4. आजकल की व्यस्त जीवनशैली में महिलाओं को सुबह किचन में प्रवेश करते समय ये ध्यान नहीं होता है कि किचन में प्रवेश करने से पूर्व स्नान कर लें।
कहा जाता है कि किचन मंदिर के सामान होता है, इसलिए खाना बनाने से पूर्व स्नान जरूर करना चाहिए। ऐसा न करने से अशुद्ध भोजन बनता है और घर के सदस्यों का मन भी अशुद्ध होने लगता है, जिससे घर की सुख शांति नष्ट होने लगती है।
हमेशा सुबह उठकर प्रथम स्नादि करके ही किचन में प्रवेश करें। ऐसा करना घर की प्रगति के लिए अच्छा होता है।
5. महिलाओं को घर में रोटी बनाते समय गर्म तवे पर सबसे पहले कुछ नमक लेकर उसको छिड़क देना चाहिए। ऐसा करने से घर में रोज-रोज होने वाली कलह से छुटकारा मिल जाता है और घर में खुशहाली आती है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
6. कहा जाता है कि, सूर्यास्त के समय मोहल्ले की औरतें घर की दहलीज में खड़े होकर बातें ना करें। ऐसा करने से उन्हें घोर पाप लगता है, साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो जाता है। जिससे बीमारियां, परेशानियां, प्रत्येक कार्य में रुकावट और दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।