करवा चौथ पर इन 5 रंगों के कपड़े न पहनें तो बेहतर, हो सकता है अशुभ, वजह भी जानिए

Karwa Chauth: करवा चौथ पर सुंदर दिखने के लिए महिलाएं अलग-अलग रंग के आउटफिट, साड़ी या सूट आदि पहनती हैं। लेकिन कुछ रंग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें करवा चौथ के दिन महिलाओं को पहनने से बचना चाहिए।
करवा चौथ पर इन 5 रंगों के कपड़े न पहनें तो बेहतर, हो सकता है अशुभ, वजह भी जानिए
करवा चौथ पर इन रंगों के कपड़े पहनना हो सकता है अशुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Colour To Avoid On Karwa Chauth Fast: अखंड सुहाग का पर्व अखंड करवा चौथ जल्द ही आने वाला है और हर साल की तरह इस बार भी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए व्रत रखेंगी।

यह व्रत केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि महिलाओं के लिए एक खास भावनात्मक और सांस्कृतिक महत्व भी रखता है। इस दिन की तैयारियां महिलाएं महीने भर पहले से शुरू कर देती हैं। क्या पहनना है, कौन-सी ज्वेलरी लेनी है, कैसे सजना-संवरना है, इन सब पर महिलाएं खास ध्यान देती हैं।

हालांकि आजकल महिलाएं अपने स्टाइल और पसंद के अनुसार कोई भी रंग चुनती हैं, फिर भी इस धार्मिक अवसर पर कुछ रंगों को वर्जित माना गया है। ऐसे में सही रंगों का चयन करना न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से बल्कि सांस्कृतिक परंपराओं के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं करवा चौथ पर महिलाओं को कौन सा रंग पहनना चाहिए कौन सा नहीं।

करवा चौथ पर इन रंगों के कपड़े पहनना हो सकता है अशुभ

काला रंग

करवा चौथ जैसे पवित्र दिन पर काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार काला रंग अंधकार, नकारात्मकता और मृत्यु का प्रतीक होता है। साथ ही, इसका संबंध शनिदेव से भी जोड़ा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन काले कपड़े पहनने से वैवाहिक जीवन में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सकती है, जिससे रिश्तों में तनाव आ सकता है।

सफेद रंग

सफेद रंग को शोक और उदासी का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि करवा चौथ जैसे मांगलिक अवसर पर सफेद रंग की साड़ी या सूट पहनना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में भावनात्मक दूरी या उदासी का असर दिख सकता है।

गहरा नीला रंग

गहरे नीले रंग से भी इस दिन परहेज़ करना चाहिए। कहा जाता है कि यह रंग नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। करवा चौथ पर गहरा नीला पहनना शुभ संकेत नहीं माना जाता और इससे जीवन में बाधाएं आ सकती हैं। इसे भी पढ़ें-सफल जीवन का मूलमंत्र क्या है, जानिए प्रेमानंद महाराज से

ग्रे रंग

ग्रे या स्लेटी रंग को भी अशुभ माना गया है। यह रंग न तो पूरी तरह गहरा होता है और न ही हल्का, इसलिए इसे संतुलनहीनता का प्रतीक माना जाता है। करवा चौथ जैसे शुभ अवसर पर इस रंग को पहनने से वैवाहिक जीवन में अस्थिरता या उलझनें आ सकती हैं।

भूरा रंग

भूरे रंग का संबंध राहु और केतु जैसे पाप ग्रहों से बताया गया है। अगर इस दिन भूरा रंग पहना जाए, तो राहु-केतु के दोष का असर वैवाहिक जीवन पर पड़ सकता है। इससे रिश्तों में तनाव, गलतफहमियां या अकारण परेशानियां आ सकती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com