- Hindi News »
- Religion »
- Vinayak Chaturthi Is Falling On This Day In March
मार्च में इस दिन पड़ रही है ‘विनायक चतुर्थी’, जानिए सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
शुभता और समृद्धि के देवता भगवान गणेश को समर्पित विनायक चतुर्थी का व्रत हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। इस बार मार्च महीने की विनायक चतुर्थी का व्रत 3 मार्च को है।
- Written By: सीमा कुमारी

विनायक चतुर्थी (सौ.सोशल मीडिया)
Vinayak Chaturthi 2025 : शुभता और समृद्धि के देवता भगवान गणेश को समर्पित विनायक चतुर्थी का व्रत हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। इस बार मार्च महीने की विनायक चतुर्थी का व्रत 3 मार्च को है।
शास्त्रों के अनुसार, विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से भक्तों के जीवन में आने वाले सभी विघ्न और बाधाएं दूर हो जाती है। और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मार्च महीने की पहली विनायक चतुर्थी कब है, पूजन के लिए शुभ मुहूर्त और विधि क्या है।
कब है विनायक चतुर्थी
सम्बंधित ख़बरें
Varda Chaturthi Upay: 20 मई को है अधिक मास की वरदा चतुर्थी, श्रीगणेश जी की विधिवत पूजा से घर आएगी खुशहाली
Varada Chaturthi Rules: वरदा चतुर्थी पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना नाराज़ हो सकते हैं गणपति बप्पा
आज है एकदंत संकष्टी चतुर्थी 2026, आर्थिक तंगी से दूर करेगा ‘ऋणमुक्ति स्तोत्र’, यहां से करें नोट
Sankashti Chaturthi: संकष्टी चतुर्थी को कर लें ये 5 काम, सारे संकटों से मिलेगा छुटकारा!
पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 2 मार्च को रात 09.01 बजे आरंभ होगी, जो अगले दिन यानी 3 मार्च की शाम 06.02 बजे तक रहेगी। उदया तिथि की मान्यता होने के कारण यह तिथि 3 मार्च को मनाई जा रही है।
ऐसे की जाती है विनायक चतुर्थी पूजा
विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा की शुरुआत सूर्योदय से पहले करनी चाहिए।
पूजा की शुरुआत संकल्प के साथ करें और फिर गणेश जी का आवाहन करें। इसके बाद उन्हें वस्त्र, फूल, फल, दूर्वा, मोदक और अन्य प्रिय पदार्थ अर्पित करें। मोदक को गणेश जी का प्रिय भोग माना जाता है, इसलिए इसे विशेष रूप से अर्पित करें। इसके अलावा, घर के प्रत्येक कोने की सफाई और दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है।
पूजा के दौरान मंत्रों का जाप भी विशेष रूप से किया जाता है, जिसमें ” ॐ गण गणपतये नमः” या “ॐ श्री गणेशाय नमः” जैसे मंत्रों का उच्चारण करें। यह मंत्र गणेश जी की कृपा प्राप्त करने में सहायक होते हैं और उनके आशीर्वाद से सभी विघ्न दूर हो जाते हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
क्या है विनायक चतुर्थी की पूजा का महत्व
विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है, क्योंकि गणेश जी का जन्म चतुर्थी तिथि को हुआ था। इस दिन गणेश जी की पूजा से न केवल समृद्धि प्राप्त होती है, बल्कि सभी प्रकार के विघ्नों और बाधाओं को दूर करने की क्षमता भी मिलती है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन विधिपूर्वक गणेश जी की पूजा करता है, उसे जीवन में खुशहाली और सफलता प्राप्त होती है।
Vinayak chaturthi is falling on this day in march
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














