Vastu Tips: भूलकर भी गिफ्ट न करें ये 4 पौधे, घर की सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा पर पड़ता है असर
Vastu Tips For Plants: पौधे सिर्फ घर की सुंदरता नहीं बढ़ाते, बल्कि कई लोग इसे शुभ और सकारात्मक ऊर्जा से भी जोड़कर देखते हैं। यही वजह है कि आजकल गुलदस्तों की जगह पौधे गिफ्ट करना ज्यादा पसंद करते हैं।
- Written By: रीता राय सागर
वास्तु टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)
Vastu Tips For Gifting Plants: आजकल गिफ्ट के तौर पर पौधे देना एक अच्छा और मीनिंगफुल ऑप्शन माना जाता है। यही नहीं आज के समय में पेड़-पौधे सिर्फ घर की सजावट का हिस्सा नहीं रहे, बल्कि पौधे हमारे घर के वास्तु को भी बदल सकते हैं।
हम अपने घर में कई तरह के पेड़ पौधे लगाते हैं, ताकि घर में पॉजिटिविटी बने रहे। यही नहीं हम अपने परिवार के लोगों को भी किसी खास अवसर पर पौधे गिफ्ट में देते हैं, जिससे उनके घर का माहौल भी अच्छा बना रहे। लेकिन, क्या आपको पता है कई ऐसे पौधे हैं जिन्हें किसी को तोहफे में देना शुभ नहीं माना जाता है।
कांटेदार पौधे
हम अपने घर की सजावट के लिए कुछ ऐसे पौधे भी घर में रखते हैं, जो कांटेदार होते हैं या फिर देखने में दूसरों से अलग लगते लगते हैं। इस तरह के कांटेदार पौधों को ऑफिस में रखा जा सकता है, लेकिन गिफ्टिंग के लिए कांटेदार पौधा सही नहीं माना जाता है। कांटेदार पौधे किसी को भी गिफ्ट करने से आपके और सामने वाले व्यक्ति दोनों के घर का वास्तु बिगड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में कांटेदार पौधों को शुभ नहीं माना जाता है और इनका लेन-देन भी अच्छा नहीं होता है।
सम्बंधित ख़बरें
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में मुंबई पुलिस पर बर्बरता का आरोप, कॉमेडियन की पत्नी को मारी लात, टूटी पसलियां!
‘जेल में प्रकटे कृष्ण कन्हैया’ के मंगलगान से गूंजा पंडाल, जया किशोरी ने दिया धर्म और भक्ति का संदेश
Lord Shiva Facts: शिवजी के रूप में छिपे हैं जीवन, मृत्यु और ब्रह्मांड के रहस्य, क्या आप जानते हैं इनका महत्व?
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
पान का पौधा
पान के पत्तों का उपयोग खाने के अलावा पूजा-पाठ, हवन जैसे शुभ कार्यों में भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह पौधा अत्यंत पवित्र माना जाता है और ये पौधा माता लक्ष्मी को भी अत्यंत प्रिय है। अगर आप माता लक्ष्मी की पूजा में पान का पत्ता चढ़ाती हैं तो घर में खुशहाली आती है। हालांकि, अगर आप किसी को भी उपहार स्वरूप पान का पौधा देती हैं, तो यह आपके और उस व्यक्ति दोनों के लिए शुभ नहीं माना जाता है।
वास्तु टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)
मनी प्लांट
मनी प्लांट को आमतौर पर धन और समृद्धि का पौधा माना जाता है। हम सभी के घरों में मनी प्लांट का पौधा जरूर होता है। कहते हैं कि ये पौधा आपको किसी दूसरे के घर से लेकर लगाना चाहिए न कि खरीदकर, तभी यह फलता-फूलता है। वहीं जब किसी को गिफ्ट में पौधा देने की बात आती है, तो आपको भूलकर भी मनीप्लांट किसी दूसरे को नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा और वैभव दूसरे के घर चली जाती है और आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Main Door Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर भूल से भी न रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल
दूध वाले पौधे
ऐसे पौधे जिनसे दूध जैसी सफेद पदार्थ निकलता हो, उसे भी किसी को तोहफे के रूप में नहीं देना चाहिए। ऐसे पौधों में मदार या आक के पौधे शामिल हैं।
