चोरी का मनी प्लांट क्या सचमुच है शुभ, जानिए क्या कहता है वास्तु, इसे लगाने की सबसे अच्छी दिशा भी जानिए

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को सुख-समृद्धि, खुशहाली और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ये एक ऐसा पौधा है, जो अधिकतर घरों में लगा हुआ देखा जाता है। वास्तु-शास्त्र के अनुसार, घर में लगा मनी प्लांट व्यक्ति की तरक्की, खुशहाली आदि में पॉजिटिव प्रभाव डाल सकता है। लेकिन, इसे लगाने से पहले कुछ नियमों को जानना बेहद जरूरी है।
चोरी का मनी प्लांट क्या सचमुच है शुभ
चोरी का मनी प्लांट क्या सचमुच है शुभ
Updated on

Money Plant Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को सुख-समृद्धि, खुशहाली और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ये एक ऐसा पौधा है, जो अधिकतर घरों में लगा हुआ देखा जाता है। वास्तु-शास्त्र के अनुसार, घर में लगा मनी प्लांट व्यक्ति की तरक्की, खुशहाली आदि में पॉजिटिव प्रभाव डाल सकता है।

लेकिन, इसे लगाने से पहले कुछ नियमों को जानना बेहद जरूरी है। आपको बता दें, मनी प्लांट को लेकर लोगों के बीच कई भ्रांतिया फैली हुई है जैसे कि चोरी का मनी प्लांट लगाना शुभ होता है। आइए जानते हैं मनी प्लांट से जुड़ी बातें-

चोरी का मनी प्लांट लगाना शुभ या अशुभ

अधिकतर लोगों का मानना है कि किसी के घर से चोरी करके मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सुख-समृद्धि आती है। जबकि, वास्तु-शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट कभी भी चोरी करके नहीं लगाना चाहिए। बल्कि अपने पैसों से खरीद कर लगाना चाहिए। तभी आपको पूर्ण फल की प्राप्ति होगी।

वास्तु-शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर के अंदर लगाना शुभ माना जाता है। आप इसे पूजा घर या किसी दूसरे कमरे या फिर बालकनी में भी लगा सकते हैं। लेकिन, कभी भी घर के बाहर मनी प्लांट न लगाएं।

कहा जाता है कि, मनी प्लांट लगाते वक्त सही दिशा का भी ध्यान रखें। इसे घर के आग्नेय कोण, यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। आप मनी प्लांट में शुक्रवार के दिन कच्चा दूध डालें तो ये शुभ होता है।

वास्तु-शास्त्र के अनुसार, आमतौर पर जमीन में कोई भी पौधा लगाने से उसकी वृद्धि तेजी से होती है। क्योंकि, जमीन से उसे हर तरह के पोषक तत्व मिल जाता है। लेकिन, मनी प्लांट को जमीन में लगाने की बजाय गमले में लगाना चाहिए। जमीन में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

वास्तु-शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट में लगी पीली और सूखी पत्तियों को तुरंत हटा देना चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com