डायबिटीज ही नहीं स्ट्रेस को कंट्रोल करने में पान के पत्ते हैं रामबाण, जानें लाजवाब फ़ायदे
खांसी, ब्रोंकाइटिस और अस्थमा जैसे सांस की बीमारी के इलाज के लिए पान के पत्तों का विशेष रूप से उपयोग किया जाता है। पत्तियों में पाए जाने वाले कंपाउंड कंजेशन को दूर करने और सांस लेने में सुधार करने में मदद करते है।
मसूड़ों में सूजन या गांठ जैसी कोई समस्या हो, तो ऐसे व्यक्ति को पान की पत्तियां चबानी चाहिए। इन पत्तियों में पाए जाने वाले तत्व मसूड़ों की सूजन को कम करते हैं और मसूड़ों में उभरी हुई गांठों को भी ठीक करते है।
एक्सपर्ट्स की मानें तो पान के पत्ते चबाने से तनाव और एंग्जाइटी से राहत मिलती है। यह शरीर और दिमाग को आराम देता है और पान के पत्तों में पाए जाने वाले फेनोलिक कंपाउंड शरीर से कार्बनिक यौगिक कैटेकोल माइन को छोड़ते है।
पान के पत्ते एंटीऑक्सिडेंट का पावर हाउस माने जाते हैं। ये शरीर में पीएच लेवल को सामान्य रखते हैं। इसे खाने से पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।
खासतौर से कब्ज की शिकायत में इसका सेवन लाभकारी रहता है। पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए पान के पत्तों को कुचलकर पानी में ओवरनाइट सोक कर लें। सुबह उठकर पानी को छानकर खाली पेट पिएं।
पान के पत्तों में एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुण होते हैं, जो शुगर की समस्या को नियंत्रित करने का काम करते है। पान के पत्ते खून में ग्लूकोज की मात्रा को बढ़ने से रोकते है।
टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों को सुबह खाली पेट इसकी पत्तियां खाने से लाभ होता है।

