स्टूडेंट प्रोटेस्ट में मुंबई पुलिस पर बर्बरता का आरोप, कॉमेडियन की पत्नी को मारी लात, टूटी पसलियां!
Raunaq Rajani Comedian Wife Injured: मुंबई में छात्र प्रदर्शन के दौरान कॉमेडियन रौनक रजानी और उनकी पत्नी को हिरासत में लेते समय पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा है, जिससे उनकी पत्नी की पसली टूट गई।
- Written By: यति सिंह
रौनक रजानी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Mumbai Student Protest: देश भर में चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। फेमस कॉमेडियन रौनक रजानी ने सोशल मीडिया पर वीडियो प्रमाण शेयर करते हुए मुंबई पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों ने जबरन हिरासत में लेते हुए उनकी पत्नी के साथ बदसलूकी की, जिसकी वजह से उनकी पत्नी की पसली टूट गई।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होते ही हर कोई दंग रह गया है और सुरक्षा व्यवस्था की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना 22 जुलाई की है, जब मुंबई के शिवाजी पार्क में छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस बल ने वहां मौजूद लोगों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। रौनक रजानी और उनकी पत्नी भी प्रदर्शन के समय मौजूद थी। आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें जबरन वैन में धकेला। बल प्रयोग के दौरान कॉमेडियन की गर्दन में मोच आ गई, जबकि उनकी पत्नी को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।
दर्द सहन न होने पर डॉक्टर ने बताया सच
हादसे के फौरन बाद दंपति ने मामले को ज्यादा तूल न देने का फैसला किया था। अगले ही दिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के सिलसिले में दोनों दिल्ली रवाना हो गए। हालांकि समय बीतने के बाद भी रौनक की पत्नी का शरीर का दर्द कम होने के बजाय लगातार बढ़ता ही चला गया।
सम्बंधित ख़बरें
CJP प्रदर्शन में हुआ था पैलेट गन का इस्तेमाल, RAF जवान के गोलियों से 5 लोग शिकार; जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
NEET Re-Exam Result: 11 नंबर से चूकी अहिल्यानगर की अंकिता सांगले, सुसाइड नोट में लिखा- सपना टूट गया
Explainer: नीट पेपर लीक से युवाओं में गुस्सा, क्या 2027 के यूपी चुनाव में बिगड़ेगा BJP का खेल? समझिए पूरा गणित
पेपर लीक पर सरकार का बड़ा दांव, आज संसद में पेश होगा परीक्षा संशोधन बिल, विपक्ष घेरने को तैयार!
मुंबई वापस लौटते ही जब उन्होंने जांच करवाई और एक्स-रे रिपोर्ट सामने आई, तो उनके होश उड़ गए। डॉक्टरों ने साफ किया कि उनकी एक पसली में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है, जिसके बाद इलाज प्रक्रिया शुरू की गई।
वीडियो सबूत के साथ थाने में दर्ज हुई शिकायत
कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर पूरी घटना के दौरान का एक पूरा वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी किस तरह से महिला को वैन के अंदर धकेलते हुए बल प्रयोग कर रहे हैं।
रौनक ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी को बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन पुलिसिया सख्ती के आगे वे असहाय साबित हुए। इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
ये भी पढ़ें: Jana Nayagan Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर विजय का जलवा! ‘जन नायकन’ ने 4 दिनों में कमाई से रचा नया रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन के फैलते असंतोष की पूरी दास्तान
इस अप्रिय घटना की जड़ें 20 जुलाई को दिल्ली संसद भवन के बाहर हुए उस आंदोलन से जुड़ी हैं, जहां प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग किया गया था। उस घटना के विरोध में देश के प्रमुख शहरों में जनाक्रोश फैल गया था।
इसी की अगली कड़ी के रूप में मुंबई में प्रदर्शन आयोजित हुआ था, जिसमें आम नागरिकों और कलाकारों ने भी हिस्सा लिया था। अब इस पूरे प्रकरण के सार्वजनिक होने से पुलिस प्रशासन की भूमिका पर गहरा सवालिया निशान लग गया है।
