Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज है मार्गशीर्ष माह की देवी महालक्ष्मी व्रत, इस मुहूर्त में करें पूजा, धन-धान्य से भरा रहेगा भंडार

Agahan Guruvar Vrat Vidhi:मार्गशीर्ष मास में आने वाला गुरुवार का व्रत साक्षात् देवी महालक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख, शांति, समृद्धि आती है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Nov 27, 2025 | 02:14 PM

ऐसे करें मार्गशीर्ष गुरुवार व्रत की पूजा (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Margashirsha Guruvar Vrat 2025 : आज गुरुवार, 27 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह का गुरुवार व्रत है। शास्त्रों के अनुसार, मार्गशीर्ष यानी अगहन मास में आने वाला गुरुवार का व्रत साक्षात् देवी महालक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख, शांति, समृद्धि और धन-धान्य का आगमन होता है।

सनातन धर्म में मार्गशीर्ष माह का गुरुवार व्रत विशेष महत्व रखता है। मार्गशीर्ष माह को भगवान श्रीकृष्ण ने भगवद्गीता में अपना स्वरूप बताया है यानी ‘मासानां मार्गशीर्षोऽहम्’ – अर्थात् महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं।

हिन्दू शास्त्रों में बताया जाता है कि, यह पूरा महीना आध्यात्मिक उन्नति और पुण्य प्राप्ति के लिए खास है, और गुरुवार का व्रत महालक्ष्मी की कृपा के लिए बहुत फलदायी है। धार्मिक मान्यतानुसार देवी महालक्ष्मी की पूजा सूर्योदय से पहले और दिन में कभी भी की जा सकती है, लेकिन सुबह का समय श्रेष्ठ माना जाता है।

ये है मार्गशीर्ष माह का गुरुवार व्रत पूजन के शुभ मुहूर्त:

आज आप पूरे दिन पूजा कर सकते हैं, लेकिन कुछ विशेष शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं-

27 नवंबर 2025 मुहूर्त और समय

ब्रह्म मुहूर्त- प्रातः 05:05 बजे से 05:59 बजे तक- सुबह उठकर स्नान, ध्यान और पूजा की तैयारी के लिए यह सर्वश्रेष्ठ समय।

अभिजीत मुहूर्त- प्रातः 11:48 बजे से 12:30 बजे तक- किसी भी शुभ कार्य को आरंभ करने के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी मुहूर्त।

अमृत काल- दोपहर 03:42 बजे से सायं 05:22 बजे तक- पूजा और व्रत कथा सुनने के लिए एक और उत्तम समय।

राहु काल- दोपहर 1:30 बजे से 03:00 बजे तक- इस अवधि में पूजा या कोई भी नया शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।

ऐसे करें मार्गशीर्ष गुरुवार व्रत की पूजा

  • आमतौर पर, यह व्रत विशेषकर सुहागन महिलाएं रखती हैं, लेकिन इसे कोई भी व्यक्ति धन और समृद्धि के लिए कर सकता है।
  • सूर्य उगने से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र, यदि हो सके तो पीले रंग के कपड़े पहनें।
  • घर के मुख्य द्वार और पूजा स्थल को साफ करें।
  • मुख्य द्वार और पूजा के स्थान पर चावल के आटे या रंगोली से अल्पना (रंगोली) बनाएं, जिसमें मां
  • लक्ष्मी के चरण विशेष रूप से अंकित हों।
  • कलश स्थापना पूजा के स्थान पर एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं।
  • तांबे या पीतल के कलश में जल, थोड़ा सा गंगाजल, अक्षत और एक सिक्का डालें।
  • कलश के मुख पर आम या अशोक के पत्ते रखें।
  • कलश के ऊपर नारियल को लाल चुनरी से लपेटकर रखें।
  • यह कलश देवी महालक्ष्मी का रूप माना जाता है।
  • पूजन और भोग: चौकी पर महालक्ष्मी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
  • कलश और देवी को हल्दी, कुमकुम, अक्षत, पीले फूल, हार और श्रृंगार सामग्री जैसे चूड़ी, बिंदी,
  • काजल आदि अर्पित करें।
  • शुद्ध घी का दीपक और धूप जलाएं।
  • मंत्र- ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः का जाप करें।
  • मार्गशीर्ष गुरुवार व्रत कथा का पाठ करें।
  • देवी को खीर, पूरी और पांच प्रकार के फल का नैवेद्य (भोग) लगाएं।
  • आरती और वितरण: पूजन के बाद माता महालक्ष्मी की आरती करें।
  • अंत में प्रसाद को परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों में वितरित करें।

ये भी पढ़ें-दिसंबर में इस दिन से शुरू पौष माह, जानिए इस दौरान क्या करें क्या नहीं?

Today is the goddess mahalakshmi fast in the month of margashirsha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 27, 2025 | 02:14 PM

Topics:  

  • Goddess Lakshmi
  • Religion
  • Sanatan Hindu religion

सम्बंधित ख़बरें

1

भारत के ये दो अनोखे मंदिर, यहां पर देवी मां को भोग में चढ़ते है पिज्जा और सैंडविच, भक्तों की आस्था

2

आज का राशिफल 27 November 2025: मेष,वृष, सिंह सहित इन राशियों के लिए रहेंगा बड़ा शुभ, जानिए बाकियों का

3

गुरुवार के दिन करें तुलसी चालीसा का पाठ, मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ के साथ सुख-समृद्धि में होगी

4

गुरुवार के दिन सुहागिन महिलाएं भूलकर भी ना करें ये काम, वरना लक्ष्मी नारायण की नाराजगी है पक्की!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.