गुरुवार के दिन सुहागिन महिलाएं भूलकर भी ना करें ये काम, वरना लक्ष्मी नारायण की नाराजगी है पक्की!
Hair Wash :अगर बाल धोने की बात हो तो सुहागिन औरतों को इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। मान्यता के अनुसार सुहागिन महिलाओं को मंगलवार और गुरुवार के अलावा शनिवार के दिन अपने बाल नहीं धोने चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी
सुहागिन महिलाएं ना करें ये गलती(सौ.सोशल मीडिया)
Easy Hair Wash Rules: सनातन धर्म में कई ऐसे नियम बताए गए हैं जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा होता हैं। ऐसा माना जाता है कि इन नियमों का पालन करने से हमारे घर में शांति बनी रहती हैं। साथ ही हमारी कुंडली के ग्रह भी इससे काफी प्रभावित होते हैं।
आपने कई लोगों को सुना होगा कि गुरुवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए। दिन के हिसाब से बाल धोने को लेकर कई लोग कन्फ्यूज होते हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर बाल धोने को लेकर दिन के हिसाब से कौन-कौन से नियम हैं?
गुरुवार को क्यों नहीं धोने चाहिए बाल?
ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के अनुसार, गुरुवार को बाल धोने की मनाही होती है। घर के बड़े-बुजुर्ग इस दिन बाल धोने के लिए मना करते हैं। बता दें कि हिंदू धर्म मान्यता के अनुसार इस दिन भूलकर भी बाल नहीं धोना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Vastu Tips: घर के मेन गेट पर लगाएं ये 4 पौधे, रातोंरात बदल सकती है पूरे परिवार की किस्मत
Ekadashi August 2026: अगस्त में कब हैं कामिका और पुत्रदा एकादशी? नोट करें व्रत की डेट और पारण का समय
Sawan Kalashtami 2026: आज सावन कालाष्टमी पर करें भगवान काल भैरव की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व
शीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार का दिन बृहस्पति यानी गुरु ग्रह का होता है। मान्यता है कि इस दिन बाल धोने से गुरु ग्रह कमजोर होने लगता है। साथ ही ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन बाल धोने से बृहस्पति भगवान भी नाराज होते हैं और उनकी कृपा नहीं मिल पाती है।
ऐसा होने से पैसों का खूब नुकसान होता है। साथ ही कई कामों में देरी होने लगती है।इस दिन भी नहीं धोने चाहिए बालबता दें कि गुरुवार के अलावा भी कुछ ऐसे दिन हैं, जब बाल नहीं धोने चाहिए।
इन विशेष दिनों में बाल धोना शुभ
शास्त्र के हिसाब से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के दिन बाल धोने से बचना चाहिए। बाल धोने के लिए सबसे अच्छा दिन शुक्रवार होता है। कहा जाता है कि इस दिन बाल धोने से शुक्र ग्रह की कृपा हमेशा बनी रहती है। शुक्र की कृपा मिलते ही जिंदगी में सुख-समृद्धि की बढ़ोत्तरी होती है।
ये भी पढ़ें-दिसंबर में इस दिन से शुरू पौष माह, जानिए इस दौरान क्या करें क्या नहीं?
सुहागिन महिलाएं ना करें ये गलती
अगर बाल धोने की बात हो तो सुहागिन औरतों को इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। मान्यता के अनुसार सुहागिन महिलाओं को मंगलवार और गुरुवार के अलावा शनिवार के दिन अपने बाल नहीं धोने चाहिए।
माना जाता है कि अगर कोई ऐसा करता है तो मां लक्ष्मी उससे निराश होती हैं। मां लक्ष्मी के निराश होने का मतलब कि धन संबंधी नुकसान तो तय है।
