- Hindi News »
- Religion »
- When Is The Month Of Paush Starting 2
दिसंबर में इस दिन से शुरू पौष माह, जानिए इस दौरान क्या करें क्या नहीं?
Surya puja Vidhi:धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से पौष का महीना सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस साल पौष माह की शुरुआत 5 दिसंबर 2025 शुक्रवार से होने जा रही है। वहीं 3 जनवरी, 2026 शनिवार तक है।
- Written By: सीमा कुमारी

कब से हो रहा है शुरू पौष माह (सौ.सोशल मीडिया)
Paush Month 2025 Date: मार्गशीर्ष माह की समाप्ति के साथ पौष माह की शुरुआत हो जाएगी। धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से पौष का महीना सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस साल पौष माह की शुरुआत 5 दिसंबर 2025 शुक्रवार से होने जा रही है। वहीं 3 जनवरी, 2026 शनिवार तक रहेगा।
यह महीना को सूर्य देव की उपासना, पितृ तर्पण, दान-पुण्य और उपवास आदि के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि,इस महीने में सूर्य देव की उपासना, पितृ तर्पण, दान-पुण्य और उपवास आदि करने से व्यक्ति को ऐश्वर्य, ज्ञान और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
ऐसे में चलिए जानते हैं कि सूर्य देव की कृपा प्राप्ति के लिए आप इस माह में कौन-कौन से कार्य कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कब है 2026 की पापमोचनी एकादशी? जानिए इस विशेष एकादशी का महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
ओवरथिंकिंग छोड़ो, नाम जपो और जीवन संवारो, श्री प्रेमानंद जी महाराज का सीधा संदेश
भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी को इस विशेष मुहूर्त में करें विधिवत पूजा, अड़चनें होंगी दूर और सुख-समृद्धि के बनेंगे
फाल्गुन पूर्णिमा के दिन अपनी राशि के अनुसार इन वस्तुओं के दान से मनोकामनाएं होंगी पूरी!
कब से हो रहा है शुरू पौष माह
आपको बता दें, हिंदू कैलेंडर का 10वां महीना यानी पौष माह की शुरुआत शुक्रवार 5 दिसंबर 2025 से होने जा रही है। वहीं 3 जनवरी 2026 को पौष पूर्णिमा मनाई जाएगी। ऐसे में यह माह शनिवार 3 जनवरी तक चलने वाला है।
पौष महीने में इन चीजों का करें पालन
सूर्य देव की आराधना
ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूस के महीने में सूर्य पूजा का विशेष महत्व होता है। इसलिए नियमित रूप से सूर्य पूजा करें और सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें।
मान्यता है सूर्य देव की आराधना करने से भक्त के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। जल अर्पित करते समय इस बात का ध्यान रखें की जल तांबे के पात्र से ही अर्पित करें।
भगवान विष्णु की पूजा
कहते है, पौष माह में सूर्यदेव के अलावा भगवान विष्णु की भी पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इस महीने पूजा के दौरान गीता पाठ अवश्य करें। संभव हो तो भगवान विष्णु की विशेष कृपा पाने के लिए इस माह में ज्याद से ज्यादा लाल या फिर पीले रंग के वस्त्र धारण करें। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
दान-दक्षिणा करना
पौष महीने में सूर्यदेव के अलावा भगवान विष्णु की पूजा के अलावा, दान-दक्षिणा करना बेहद फलदायक माना जाता है। इसलिए कोशिश करें कि इस माह में जरूरतमंदों को कंबल, गर्म कपड़े, गुड़, तिल आदि का दान करें। पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान आदि भी इस दौरान शुभ माना जाता है।
नमक का सेवन कम करें
इस माह के दौरान व्रत रखना शुभ और फलदायक माना जाता है। संभव हो तो व्रत के दौरान सिर्फ फलहार ही करें और संभव हो तो इस दौरान नमक का सेवन भी कम ही करें।
ये भी पढ़ें-दिसंबर में इस दिन है मोक्षदा एकादशी? जानिए सही तिथि से लेकर उपाय
मांस मदिरा का सेवन वर्जित
पौष महीने में मांस मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इस महीने में रविवार का व्रत रखना चाहिए। सूर्यदेव को चावल और खिचड़ी का भोग लगाना चाहिए।
When is the month of paush starting 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
साइलेंट किलर बन रहा है आपको गुस्सा; बिना दवा और बिना थेरेपी के ऐसे कंट्रोल करें अपना टेंपर
Mar 03, 2026 | 12:26 PMदुबई में मिसाइल अटैक के बीच भारतीय युवक करने लगे भोजपुरी कमेंट्री, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 12:18 PMTexas में खूनी खेल: ईरान समर्थक प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी, भारतीय छात्रा सविता शान समेत चार की मौत
Mar 03, 2026 | 12:15 PMक्या आपका बच्चा भी होली खेलने को है बेताब? बाहर भेजने से पहले फॉलों करें ये ड्रेसिंग टिप्स
Mar 03, 2026 | 12:13 PMनीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री तय, JDU में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, कब होगा ऐलान?
Mar 03, 2026 | 12:13 PMनागपुर में तेज धूप से पारा 35.8°C, दिन में गर्म हवाएं, सुबह पार्कों में उमड़ी भीड़
Mar 03, 2026 | 12:04 PMआसान नहीं ईरान के खिलाफ जंग…अमेरिकी जनरल का खुलासा, बोले- रातों-रात नहीं बना तेहरान पर हमले का प्लान
Mar 03, 2026 | 11:54 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














