- Hindi News »
- Religion »
- Today Horoscope 12 April 2025
इन राशियों पर बनी रहेगी बजरंगबली की कृपा, आज हनुमान जयंती पर पढ़ें 12 राशियों का दैनिक राशिफल
देशभर में भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। कहते हैं कि, सप्ताह के हर दिन किसी ना किसी देवी-देवताओं की पूजा के लिए समर्पित होता है। इसके अनुसार आपका दिन आज कैसा रहेगा दैनिक राशिफल में जानते है।
- Written By: दीपिका पाल

12 अप्रैल का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
आज का भविष्य-12 अप्रैल 2025: आज का दिन शनिवार है इस दिन को भगवान शनिदेव और भगवान बजरंगबली की आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। इसके अलावा देशभर में भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। कहते हैं कि, सप्ताह के हर दिन किसी ना किसी देवी-देवताओं की पूजा के लिए निर्धारित किए गए है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है यहां पर नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही दिन तय होते है। चलिए जानते हैं आज शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…
मेष-
बिना मांगे राय न दें, अपमान हो सकता है, नई योजना हाथ में आने के आसार हैं, भूमि भवन, मकान आदि संबंधित विवादों का समाधान होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope: आज है जन्मदिन? जानें कैसा रहेगा आपका साल, मेष और सिंह राशि वालों की खुलेगी किस्मत!
Aaj Ka Rashifal 24 February: मंगलवार को वृषभ और धनु राशि वालों को मिलेगा बंपर लाभ, जानें अपनी राशि का हाल!
Birthday Horoscope: 23 फरवरी को जन्में लोगों को इस साल मिलेगा राजकीय सम्मान! जानें अपनी राशि का हाल
Aaj Ka Rashifal 23 February: सोमवार को मेष और धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल!
वृषभ-
उच्च अध्ययन पर अंतिम निर्णय होगा, यात्रा सुखद रहेगी, मित्र मदद करेंगे, राजनैतिक प्रभाव में वृद्धि होगी।
मिथुन-
मौजमस्ती में समय व्यतीत होगा, तीखी बातों से बचें, सोच समरूकर पॅूजी निवेश करें, आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी, संतान के कार्य बनेंगे।
कर्क-
संवाद बनाये रखें, रिश्ते मजबूत होंगे, मित्रों के सहयोग से कार्य प्रारंभ किया जा सकता है, जमीन जायजाद मिलने का योग है, मांगलिक कार्यो में खर्च होगा।
सिंह-
भावुकता में लिये गये फैसले बदलने पड़ सकते हैं, अधिकारियों का सहयोग तरक्की में सहायक रहेगा, विवादों को टालना हितकर रहेगा।
कन्या-
कानूनी मामले पक्ष में हल होंगे, रोजगार के अवसर की तलाश पूरी होगी, शारीरिक अस्वस्थ्यता के कारण व्यवधान आ सकता है।
तुला-
सामाजिक कार्यो में भागीदारी बढ़ेगी, मांगलिक यात्रा का प्रोग्राम बनेगा, मित्रों से विवाद होगा, कामकाज पूरा होगा।
वृश्चिक-
नये प्रस्ताव मिलने के आसार हैं, भावनात्मक सम्बन्धों में निकटता बढ़ेगी, पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी, मान-सम्मान प्राप्त होगा।
धनु-
न्यायालयीन प्रयासों में सफलता मिलेगी, नवीन योजनाओं का विकास होगा, श्रम उतना ही करें, जितना आपका शरीर साथ दे।
मकर-
बुजुर्गो का ध्यान रखें, शासन सत्ता एवं उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा, मित्र वर्ग मदद करेंगे, आशा से अधिक लाभ प्रसन्नता देगा।
कुम्भ-
साहसिक प्रयत्न से शत्रुओं पर विजय मिलेगी, नौकरी में यश एवं कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा, परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।
मीन-
कारोबारी विस्तार की संभावना है, दान धर्म में खर्च होगा, नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करें, साहस पराक्रम बना रहेगा।
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक सौभाग्यशाली, भाग्वर्धक, सुन्दर, तथा शांतिप्रिय होगा, आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, जन्म स्थान के पास अपना भाग्योदय करेगा, पिता के प्रति आस्था रहेगी, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
जानिए व्यापार का भविष्य-
चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को हस्त नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड, चांदी के भाव में तेजी के रियेक्शान रहेंगे, पीले रंग की वस्तुओं में तेजी होगी। हल्दी, गुड, सोना, में तेजी होगी, वायदा विचार आज 2 बजकर 9 मिनिट से 15 मिनिट के अन्दर तेजी के रूख पर व्यापार करना लाभकारी रहेगा। भाग्यांक 2585 है।
Today horoscope 12 april 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पिनरई के प्रस्ताव पर लगी मोदी की मुहर, अब ‘केरलम’ के नाम से जाना जाएगा केरल, किसे मिलेगा चुनावी फायदा?
Feb 24, 2026 | 03:48 PMभोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, जानें क्या है पूरा मामला
Feb 24, 2026 | 03:45 PMमहाराष्ट्र के बीड में बेमौसम बारिश का कहर: कटी हुई फसलें बर्बाद, किसानों के आंसू देख धनंजय मुंडे ने लिया एक्शन
Feb 24, 2026 | 03:42 PMSolapur News: सांगोला में बीजेपी को झटका, चेतन सिंह केदार की सदस्यता पर कोर्ट में चुनौती
Feb 24, 2026 | 03:40 PMWomen’s T20 World Cup 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला
Feb 24, 2026 | 03:28 PMमहा आरोग्य सम्मान 2026: स्वास्थ्य सेवा में गोंदिया का डंका, क्षयरोग नियंत्रण में मिला राज्य में दूसरा स्थान
Feb 24, 2026 | 03:26 PMबीजेपी की तरफ से ये 4 नेता जाएंगे राज्यसभा, फडणवीस की मीटिंग के बाद नामों पर लगेगी मुहर
Feb 24, 2026 | 03:26 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














