-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- This Day Is Kalashtami Of Vaishakh Month
इस दिन है वैशाख मास की कालाष्टमी, काल भैरव की कृपा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय!
- Written By: सीमा कुमारी
इस बार अप्रैल यानी वैशाख माह की कालाष्टमी 21 अप्रैल, सोमवार को मनाई जाएगी। मान्यता है इनकी पूजा से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

कालाष्टमी व्रत (सौ.सोशल मीडिया)
Kalashtami 2025 भगवान भोलेनाथ के रौद्र रूप काल भैरव को समर्पित कालाष्टमी का व्रत हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस बार अप्रैल यानी वैशाख माह की कालाष्टमी 21 अप्रैल, सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान भोलेनाथ के रौद्र रूप काल भैरव की पूजा की जाती है। मान्यता है इनकी पूजा से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कालाष्टमी कब है और इस दिन काल भैरव को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए-
कब मनाई जाएगी कालाष्टमी व्रत
पंचांग के अनुसार, अप्रैल में आने वाली कालाष्टमी तिथि की शुरुआत 20 अप्रैल रात 7 बजकर 1 मिनट पर होगी और समापन 21 अप्रैल को शाम 6 बजकर 58 मिनट पर। उदयातिथि के अनुसार वैशाख माह की कालाष्टमी 21 अप्रैल को मनाई जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
July 2026 Hindu Calendar: जगन्नाथ रथयात्रा से सावन तक, जुलाई के सभी प्रमुख व्रत-त्योहार और शुभ तिथियां
Sawan 2026 Tithi: सावन में जलाभिषेक के लिए ये सारे दिन हैं बेहद शुभ, अभी कर लें नोट, बरसेगी महादेव की कृपा
अमरनाथ गुफा का ऐसा रहस्य, जिसे जानकर आज भी हैरान रह जाते हैं लोग! आखिर क्यों बदलता है हिमलिंग का आकार?
सावन आने से पहले घर में छिपी ये 5 चीजें बदल सकती हैं आपकी किस्मत! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?
कालाष्टमी पर ऐसे करें कालभैरव को प्रसन्न
सुख-समृद्धि के लिए करें उपाय
अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि बढ़े, तो कालाष्टमी की रात भैरव जी के सामने मिट्टी का दीपक जलाएं, जिसमें सरसों का तेल हो। दीपक जलाते समय “ॐ ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ॐ” इस मंत्र का कम से कम दो बार जाप करें।
अच्छी सेहत के लिए करें उपाय
अगर आप किसी लंबी बीमारी या मानसिक चिंता से जूझ रहे हैं, तो इस दिन सरसों के तेल में चुपड़ी हुई एक रोटी काले कुत्ते को खिलाएं। रोटी पर तेल लगाते समय काल भैरव का ध्यान करें। ऐसा करने से सेहत अच्छी बनी रहती है।
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए करें उपाय
अगर जीवन में धन की कमी बनी रहती है, तो कालाष्टमी के दिन भैरव जी के चरणों में काले रंग का धागा रखें। धागे को वहां 5 मिनट तक रखें और काल भैरव का ध्यान करें. इसके बाद उस धागे को अपने दाएं पैर में बांध लें।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
कलह-क्लेश से मुक्ति के लिए करें उपा
अगर परिवार में कलह या तनाव है, तो कालाष्टमी के दिन स्नान कर शिव जी की प्रतिमा के सामने आसन बिछाकर बैठें और “शिव चालीसा” का पाठ करें। मान्यता है कि कालाष्टमी के दिन ऐसा करने से कलह-क्लेश से मुक्ति मिलती है और घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है।
This day is kalashtami of vaishakh month
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
Jul 02, 2026 | 08:21 AMनवभारत विशेष: जानलेवा गर्मी से झुलसता यूरोपः भारत क्या सीखे ? हीटवेव का प्रभाव बना रहेगा
Jul 02, 2026 | 08:19 AMSamantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Jul 02, 2026 | 08:11 AMआधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
Jul 02, 2026 | 08:06 AMRain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 08:03 AMNavabharat Nishanebaaz: बागियों को बीजेपी का सहारा, विपक्षी दलों में फूट का नजारा
Jul 02, 2026 | 08:01 AMडिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














