'हरतालिका तीज' के दिन 'ये' उपाय ला सकते हैं वैवाहिक जीवन में मिठास, परिवार में होंगी खुशियां ही खुशियां

हिन्दू धर्म में तीज (Teej) व्रत का बड़ा महत्व है। चाहे वह हरियाली तीज (Hariyali Teej) हो या हरतालिका। (Hartalika Teej) दोनों व्रत ही व्रत पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए ही रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं और कुंवारी कन्याएं भी व्रत रखकर विधिपूर्वक भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करती हैं। कहते हैं व्रत का पालन करके सच्चे मन से शिव-पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन खुशियां आती हैं। साथ ही, दांपत्य जीवन में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। यही नहीं, पति की लंबी आयु का वरदान भी प्राप्त हो सकता है। 
Hartalika Teej 2024 , Lord Shiva
हरितालिका तीज 2024 (सौ.फाइल फोटो)
Updated on

अखंड सौभाग्य और सुहाग के प्रतीक 'हरतालिका तीज' (Hartalika Teej 2024) का पावन त्योहार इस बार 6 सितंबर, दिन शुक्रवार को पड़ रहा है। हिन्दू धर्म में तीज (Teej) व्रत का बड़ा महत्व है। चाहे वह हरियाली तीज (Hariyali Teej) हो या हरतालिका। (Hartalika Teej) दोनों व्रत ही व्रत पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए ही रखा जाता है।

इस दिन सुहागिन महिलाएं और कुंवारी कन्याएं भी व्रत रखकर विधिपूर्वक भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करती हैं। कहते हैं व्रत का पालन करके सच्चे मन से शिव-पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन खुशियां आती हैं। साथ ही, दांपत्य जीवन में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। यही नहीं, पति की लंबी आयु का वरदान भी प्राप्त हो सकता है।

इन उपायों से जीवन में लाएं मिठास

अगर आपके दांपत्य जीवन में लंबे समय से बाधा आ रही है और सुख-शांति से वंचित हैं, तो आप हरतालिका व्रत के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं। आइए इनके बारे में जान लेते हैं-

कपड़ों का करें दान

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, हरतालिका तीज के दिन विधि अनुसार पूजा संपन्न करने के बाद कम से कम पांच बुजुर्ग सुहागिन महिलाओं को क्षमता अनुसार कुछ कपड़ों का दान करें। इस दौरान उन महिलाओं से सौभाग्यवती का आशीर्वाद लें। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

बिछिया का दान

इस दिन पांच बुजुर्ग सुहागिन महिलाओं को साड़ी और बिछिया का दान करना चाहिए। ऐसा करने से सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

अनाज का दान

हरतालिका तीज के शुभ अवसर पर महादेव की पूजा में विशेष मंत्रों का जाप करें। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को अनाज का दान करना चाहिए। ऐसा करने से हर क्षेत्र में तरक्की के योग बनने लगते हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती है।

शिवलिंग पर चढ़ाएं कच्चा दूध के साथ जल

कहते है, इस शुभ तिथि पर जल में कच्चा दूध मिलाकर उसे शिवलिंग और मां गौरी पर चढ़ाएं। इस दौरान गाय को भी चारा खिलाएं। माना जाता है कि इससे विवाह संबंधित समस्याएं दूर होती है। इस दौरान महादेव को बेल पत्रों की माला और केले का फल चढ़ाने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं।

भगवान शिव को अर्पित करें शहद

कुंवारी कन्याएं अगर मनचाहा वर पाने के लिए हरतालिका तीज पर व्रत रख रही हैं, तो इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। फिर, भगवान शिव और माता पार्वती के मंदिर जाएं। मंदिर में भोलेनाथ के साथ माता पार्वती को लाल गुलाब के फूल अर्पित करें।

अंत में, नंदी और भगवान शिव को शहद चढ़ाकर मां पार्वती से मनचाहे वर के लिए प्रार्थना करें। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी पार्वती की कृपा बरसती है और मनचाही मुरादें भी पूरी हो सकती है।

माता पार्वती को खीर का भोग

किसी भी व्रत त्योहार में अपने इष्टदेव पर चढ़ाए गए प्रसाद यानी भोग का बड़ा महत्व होता है।इसलिए हरतालिका तीज व्रत पर महादेव के साथ माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करें।

अंत में हरतालिका तीज की व्रत कथा जरूर सुनें और माता पार्वती को खीर का भोग लगाएं। फिर, इस खीर का प्रसाद अपने पति को जरूर खिलाएं। कहते हैं, इससे पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है और दांपत्य जीवन सुखमय बनता है।

लेखिका-  सीमा कुमारी

Navbharat Live
navbharatlive.com