- Hindi News »
- Religion »
- The Correct Date Of Karwa Chauth 2025 Has Arrived Note The Auspicious Time And Its Significanc
साल 2025 करवा चौथ की आ गई सही तिथि, नोट कर लीजिए शुभ मुहूर्त और इसकी महिमा
Karva Chauth kb hai : अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता हैं। साल 2025 में यह व्रत 10 अक्टूबर, 2025 शुक्रवार के दिन रखा जाएगा।
- Written By: सीमा कुमारी

कब मनाया जाएगा करवा चौथ व्रत (सौ.डिजाइन फोटो)
Karva Chauth 2025 Date: हिन्दू धर्म में कई तीज-त्योहार मनाए जाते हैं, जिसमें करवाचौथ भी भारत के सबसे खूबसूरत त्योहारों में से एक है। इस पर्व का इंतज़ार सुहागिन महिलाएं पूरे साल भर करती हैं। अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। साल 2025 में यह व्रत 10 अक्टूबर, 2025 शुक्रवार के दिन रखा जाएगा।
हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। आपको बता दें, करवा चौथ का पावन व्रत शादीशुदा महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए करती हैं।
इस व्रत का पारण रात में चांद निकलने के बाद अर्घ्य देकर किया जाता है। आइए जानते हैं साल 2025 में किस दिन रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत और इससे जुड़ी संपूर्ण जानकारी-
सम्बंधित ख़बरें
Bade Mangal Upay : आज चौथे बड़े मंगल की शाम करना न भूलें ये महाउपाय, हनुमान जी करेंगे हर अधूरी मनोकामना पूरी
Bade Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर आज भूल से भी न करें ये काम, भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान
Malmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
Cockroach Spiritual Meaning: घर में घूम रहे हों कॉकरोच, तो हो जाएं सचेत, राहु-केतु से है इसका संबंध
कब मनाया जाएगा करवा चौथ व्रत
हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर महिलाएं दिन भर निर्जला व्रत रखती हैं। हालांकि, व्रती सूर्योदय से पहले सास द्वारा दी गई सरगी का सेवन करती हैं। इसके बाद से निर्जला व्रत रखती हैं।
क्या रहेगा करवा चौथ शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, 09 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार देर रात 10 बजकर 54 मिनट पर कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि शुरू होगी। 10 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 38 मिनट पर कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का समापन होगा।
सनातन धर्म में सूर्योदय से तिथि की गणना की जाती है। इसके लिए 10 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी करवा चौथ के दिन पूजा का शुभ समय शाम 05 बजकर 16 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 29 मिनट तक है। चंद्रोदय का समय संध्याकाल में 07 बजकर 42 मिनट पर होगा।
साल 2025 में करवा चौथ पर बन रहे शुभ योग
ज्योतिषियों की मानें तो कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही शिववास योग का भी संयोग बन रहा है। इस तिथि पर देवों के देव महादेव कैलाश पर विराजमान रहेंगे। वहीं, संध्याकाल में 07 बजकर 38 मिनट से नंदी की सवारी करेंगे. इस दौरान पूजा-पाठ करने से व्रती को दोगुना फल प्राप्त होगा।
पंचांग
सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 31 मिनट पर
सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 16 मिनट पर
चंद्रोदय- शाम 07 बजकर 42 मिनट पर
चंद्रास्त- सुबह 08 बजकर 46 मिनट पर
ये भी पढ़ें –यहां कुएं में विराजमान हैं श्रीगणेश, हर दिन बढ़ रही है मूर्ति, जानिए क्या है इस बात का गवाह
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 03 बजकर 53 मिनट से 04 बजकर 42 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 21 मिनट से 02 बजकर 08 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 16 मिनट से 05 बजकर 40 मिनट तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 10 बजकर 59 मिनट से 11 बजकर 48 मिनट तक
The correct date of karwa chauth 2025 has arrived note the auspicious time and its significanc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून से पहले BMC अलर्ट, मिठी नदी और नालों की सफाई 3 जून तक पूरी करने के निर्देश
May 26, 2026 | 10:32 AMनागपुर: कोयले को ‘कचरा’ बताकर हेराफेरी का खेल, डुमरी साइडिंग पर CBI; रेलवे और वेकोलि की संयुक्त छापेमारी
May 26, 2026 | 10:25 AMछत्रपति संभाजीनगर मनपा मुख्यालय चमकेगा; कमिश्नर ने कबाड़ हटाने और नई पार्किंग बनाने के दिए सख्त निर्देश
May 26, 2026 | 10:20 AMस्कूल बस संचालकों ने मांगी सरकारी सब्सिडी, सिंगल शिफ्ट सिस्टम लागू करने की अपील
May 26, 2026 | 10:18 AMट्विशा शर्मा केस: सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने को लेकर भोपाल कोर्ट में आज सुनवाई
May 26, 2026 | 10:15 AMमुंबई मेट्रो में AI आधारित स्मार्ट पैंटोग्राफ मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू, निरीक्षण समय में 95% कमी
May 26, 2026 | 10:05 AMकेरल CM का दिल्ली दौरा, मुख्यमंत्री बनने के बाद PM से पहली मुलाकात, केंद्र से मदद पर हो सकती है बड़ी चर्चा
May 26, 2026 | 09:52 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














