पत्नी से करते हैं प्यार, तो कर सकते हैं करवा चौथ, नियम जान लें

सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ व्रत रखती है। बता दें, सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी अपनी पत्नी की लंबी और मजबूत रिश्ते की कामना से करवा चौथ का व्रत रख सकते है। यदि पत्नी प्रेग्नेंट है और व्रत रखने में सक्षम नहीं है तो भी पति करवा चौथ का व्रत कर सकते है।
पुरुषों के लिए करवा चौथ के नियम
पुरुषों भी कर सकते है करवा चौथ व्रत (सो सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Karwa Chauth 2024:करवाचौथ का त्योहार इस साल 20 अक्टूबर, रविवार को है। पंचांग के अनुसार, करवाचौथ का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। करवाचौथ पर सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और विधि-विधान के साथ पूजा करके अपने विवाहित जीवन की खुशहाली के लिए प्रार्थना करती हैं।

लेकिन,बता दें, सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी अपनी पत्नी की लंबी और मजबूत रिश्ते की कामना से करवा चौथ का व्रत रख सकते है। यदि पत्नी प्रेग्नेंट है और व्रत रखने में सक्षम नहीं है तो भी पति करवा चौथ का व्रत कर सकते है। लेकिन इसके लिए कुछ नियम होते हैं जिनका पालन करना जरूरी होता है। ऐसे में आइए जान लेते है इसके नियम -

आपको जानकारी के लिए बता दें, आजकल समय काफी बदल गया है और पति-पत्नी का रिश्ता बराबरी का बन गया है। अब केवल पत्नी ही नहीं, बल्कि पति भी करवा चौथ का व्रत करते हैं। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है और दांपत्य जीवन भी खुशहाली आती है। अगर आप भी अपनी पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत कर रहे हैं तो कुछ नियमों का पालन आपको जरूर करना चाहिए।

पुरुषों के लिए करवा चौथ व्रत के जरूरी नियम

ज्योतिष -शास्त्र के अनुसार, आमतौर पर महिलाएं व्रत करती हैं और वह भूख-प्यास कंट्रोल कर लेती हैं। लेकिन पुरुषों को व्रत करने की आदत कम होती है।

कहते है, अगर आप अपनी पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत कर रहे हैं और आपसे प्यास बर्दाश्त नहीं होती तो आप निर्जल की जगह सजल व्रत कर सकते हैं। यानि आप पानी ग्रहण कर सकते हैं।

पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत कर रहे हैं तो सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि कर भगवान शिव व माता पार्वती का ध्यान करके व्रत का संकल्प लेना चाहिए।

इस दिन महिलाओं के अलावा, पुरुषों को भी काले या सफेद रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। यह रंगों का त्योहार और शुभ अवसर पर वैसे भी काले व सफेद रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

महिला हो या पुरुष अगर कोई व्यक्ति करवा चौथ का व्रत कर रहा है तो उसे व्रत कथा अवश्य पढ़नी चाहिए। पति ने व्रत रखा है तो उसे पत्नी के साथ बैठकर व्रत कथा पढ़नी व सुननी चाहिए। क्योंकि बिना व्रत कथा कोई भी व्रत या पूजा अधूरी होती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com