-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Datia »
- Sehore Congress Celebrates Datia By Election Victory
सीहोर में दतिया उपचुनाव की जीत की गूंज, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न; कही बड़ी बात
- Reported By: विजेंद्र सिंह राणा | Edited By: सजल रघुवंशी
Datia By Election: कांग्रेस की जीत की गूंज सीहोर में भी सुनाई दी, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां, कांग्रेस नेताओं ने कहा- 'यह जीत जनता के विश्वास और बदलाव की शुरुआत है'।

सीहोर में दिताय उपचुनाव में कांग्रेस की जीत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sehore Congress Celebration After Datia Election Victory: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की शानदार जीत की खबर आते ही सीहोर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। चुनाव परिणाम घोषित होते ही नगर के प्रमुख चौराहों पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए और जीत का जोरदार जश्न मनाया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके। कार्यकर्ताओं ने अपनी इस खुशी को आम जनता के साथ साझा करते हुए राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को मिठाई खिलाई तथा एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।
“जनता ने लोकतंत्र और विकास के पक्ष में सुनाया फैसला”
जश्न के दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दतिया की जनता ने लोकतंत्र और विकास के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह जीत संगठन की मजबूती और आम जनता के कांग्रेस प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। इस दौरान पूरा माहौल ‘कांग्रेस जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं सहित युवा मोर्चा और महिला कांग्रेस के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर आने वाले चुनावों में भी इसी तरह एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया चुनाव झांकी है, पूरा देश बाकी है… जबलपुर में कांग्रेस का जश्न, भाजपा पर साधा निशाना
MP में 2017 से अटके छात्र संघ चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; सितंबर में छात्र संघ गठन का रास्ता साफ
दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के क्या हैं मायने? वरिष्ठ पत्रकार सुधीर दंडोतिया का विश्लेषण
अहंकार पर जनशक्ति की जीत… दतिया में कांग्रेस के परचम पर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार; कही बड़ी बात
दतिया की जीत का प्रदेश के कई जिलों में जश्न
दतिया विधानसभा उपचुनाव की यह जीत इतनी बड़ी है कि मध्य प्रदेश के कई जिलों- सागर, जबलपुर और सीहोर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। उनका कहना है कि दतिया तो बस झांकी है अभी तो पूरा मध्य प्रदेश बाकी है। गौरतलब है कि इस जीत ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का मनोबल बढ़ाने का काम किया है।
यह भी पढ़ें: दतिया चुनाव झांकी है, पूरा देश बाकी है… जबलपुर में कांग्रेस का जश्न, भाजपा पर साधा निशाना
गौरतलब है कि, कांग्रेस के लिए यह जीत काफी अहम है। मध्य प्रदेश में अपनी राजनीति बचाने वाली पार्टी ने आखिरकार मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीट में से एक दतिया में अपना झंड़ा गाड़ा है। हालांकि यह सीट पहले भी कांग्रेस के पास ही थी। 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा को इस सीट पर हराया था, लेकिन उपचुनाव में कांग्रेस का जीतना कहीं न कहीं जनता के बदलते मूड की तरफ इशारा करता है।
Sehore congress celebrates datia by election victory
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सीहोर में दतिया उपचुनाव की जीत की गूंज, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न; कही बड़ी बात
Aug 03, 2026 | 09:41 PMशराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
Aug 03, 2026 | 09:35 PMकैंसर से जंग के बीच छलका दीपिका कक्कड़ का दर्द, हॉस्पिटल में हुईं इमोशनल, बोलीं- बहुत हिम्मत रखनी है
Aug 03, 2026 | 09:29 PMमुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PMसावन में महामृत्युंजय मंत्र जपने से पहले जान लें ये नियम, एक छोटी-सी गलती भी कर सकती है पूरा पुण्य निष्फल
Aug 03, 2026 | 09:28 PMमौत के मुहाने से खींच लाए दमकल जवान! पुणे में उफनती नदी में फंसे युवक की यूं बचाई जान, लोगों ने बजाईं तालियां
Aug 03, 2026 | 09:24 PMकभी PM मोदी के जरिए हुई राजनीतिक एंट्री, अब भाजपा को हराकर बने विधायक; जानें प्रशांत किशोर का सियासी सफर
Aug 03, 2026 | 09:23 PMवीडियो गैलरी

दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM














