

Surya Grahan 2026 Prediction: साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को सावन की हरियाली अमावस्या पर लगने वाला है। यह ग्रहण भारत में भले ही न दिखाई दे, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से इसका बड़ा महत्व माना जा रहा है।
सूर्य ग्रहण की घटना को हमेशा से खगोलीय व धार्मिक दृष्टिकोण से खास माना जाता है। 12 अगस्त 2026 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण फरवरी के महीने में लगा था। हिंदू पंचांग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर लगेगा। यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि में लगेगा, जहां,गुरु भी मौजूद रहेंगे।
भारत में रात होने की वजह से साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इस वलयाकार सूर्य ग्रहण को यूरोप के कई देशों, अटलांटिक महासागर और रूस के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा।
पंचांग की गणना के अनुसार, साल का यह दूसरा सूर्य ग्रहण कर्क राशि में रहेगा। इस दौरान सूर्य कर्क राशि में विचरण करेंगे। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा होते हैं और इस दौरान देव गुरु बृहस्पति कर्क राशि में मौजूद होंगे। कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति उच्च के होते हैं। वहीं अगर नक्षत्र की बात करें तो सूर्य ग्रहण के दौरान अश्लेषा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण मिथुन वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आपके ज्ञान और शिक्षा में वृद्धि होगी। करियर में आगे बढ़ने के लिए यह अच्छा अवसर हो सकता है। जो लोग नौकरीपेशा है, उनकी वर्कप्लेस पर अहमियत बढ़ेगी। आपके काम की तारीफ होगी और बॉस भी खुश रहेंगे। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।
यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि में लगने वाला है, जिसके फलस्वरूप चुर्ग्रही योग बनेगा। इसका शुभ फल कर्क राशि वालों को अवश्य मिलेगा, लेकिन आपको अपने कार्यों को गोपनीय रखकर करने से बेहदर परिणाम मिलेंगे। आपका इमोशनल सपोर्ट बढ़ सकता है। आप पहले से अधिक स्ट्रॉन्ग महसूस करेंगे। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस समय में आपको कुछ अप्रत्याशित अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जो करियर को नए ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। वे आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कन्या राशि के जातकों के लिए भी अच्छा होगा। पुराने अटके काम बनेंगे। आप अपने काम को विस्तार दे सकते हैं। यह समय आपके करियर की दृष्टि से भी अच्छा है। आप अपनी क्षमताओं को पहचानेंगे और काम में आगे बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सोशल नेटवर्क मजबूत होगा। आपका दांपत्य जीवन सुखमय होगा, पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा।
यह सूर्य ग्रहण मकर राशि वालों को लाभ पहुंचा सकता है। जो लोग लंबे समय से विदेश जाने का सपना देख रहे थे, वह पूरा हो सकता है। आप पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी, जिससे धन लाभ होगा। इस समय में अचानक धन मिल सकता है यानि उधार दिया या अटका पैसा वापस मिल सकता है। वैवाहिक जीवन पर नजर डालें, तो कई परेशानियों के समापन का यह समय है। विवाह का योग बन सकता है।