- Hindi News »
- Religion »
- Should One Gamble On Diwali Day Or Not
दिवाली के दिन जुआ खेलना चाहिए या नहीं, जानिए क्या कहते हैं सनातन धर्म के संस्कार
Diwali: हर साल दिवाली के दिन ताश खेलने की परंपरा है। यह परंपरा सदियों से ऐसे ही चली आ रही है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन ताश खेलने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है।
- Written By: सीमा कुमारी

क्या दिवाली के दिन खेलना चाहिए जुआ और ताश (सौ.सोशल मीडिया)
Gambling Diwali Tradition: रोशनी और खुशियों का त्योहार दीपावली भारतीय संस्कृति में बड़ा महत्व रखता है। इस त्योहार को लेकर लोगों में बड़ा उत्साह एवं उमंग देखा जाता है। लोग इस दिन अपने घरों में धन और एश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही, दीये भी जलाए जाते हैं।
कहा जाता है कि दिवाली के दिन न केवल दीये जलाए जाते हैं बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक का पर्व भी है।
हालांकि, इस पवित्र पर्व में जुआ यानी ताश के पत्ते खेलने की एक परम्परा सदियों से चली आ रही है और आज भी दीपावली की रात जुआ खेला जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह सही है कि गलत। क्या इस दिन ताश और जुआ खेलना चाहिए?
सम्बंधित ख़बरें
Hanuman Chalisa: 40 दिन तक हनुमान चालीसा के पाठ से क्या होगा? जानते साथ शुरू कर देंगे!
बागेश्वर धाम में मनमानी पर लगाम, श्रद्धालुओं की शिकायत के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उठाये यह कदम
Ganga Dussehra: 25 मई को गंगा दशहरा, जानिए स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त भी
Vat Savitri Vrat: क्यों सुहागिन महिलाएं बरगद के पेड़ पर सात फेरे लगाकर बांधती हैं सूत
क्या दिवाली के दिन खेलना चाहिए जुआ और ताश
प्राचीन ग्रंथों के अनुसार, भारत में प्राचीन काल से ही जुआ खेलने का चलन रहा है। समय के अनुसार, इस खेल ने अपना रूप बदला। पहले जुआ चौसर और चौपड़ के रूप में खेला जाता था, लेकिन अब यह ताश और अन्य तरह से खेला जाता है।
दिवाली के दिन ताश और जुआ खेलने की प्रथा के साथ भगवान शंकर और माता पार्वती के जुआ खेलने के प्रसंग को जोड़ा जाता है।
एक कथा के अनुसार, दिवाली के दिन भगवान शिव और माता पार्वती ने जुआ खेला था। इसमें भगवान शिव को हार का मुंह देखना पड़ा था, तभी से यह परंपरा दिवाली के दिन से जोड़ दी गई है। हालांकि भगवान शिव और माता पार्वती द्वारा जुआ खेलने का कोई ठोस तथ्य किसी ग्रन्थ में नहीं है।
दअरसल, दिवाली के दिन खेले जाने वाले जुए का मुख्य लक्ष्य साल भर भाग्य की परीक्षा होता है। महाभारत काल के समय भी जुआ खेला गया था, जिसमें कौरवों ने पांडवों को छल से हराकर उनका राजपाट छीन लिया था।
क्या शास्त्र के अनुसार जुआ खेलना चाहिए
भारतीय समाज में जुए को एक सामाजिक बुराई माना जाता है। इसने इंसान तो क्या भगवान को भी कई बार परेशानियों में डाला है। जुआ एक सामाजिक बुराई होकर भी समाज में गहरी पैठ बनाए हुए है।
ये भी पढ़ें-धनतेरस पर वास्तु के अनुसार क्या खरीदना होगा बड़ा शुभ, जानिए
आज कानून जुआ खेलने की अनुमति नहीं देता। अतः दिवाली जैसे शुभ दिन पर जुआ खेलने जैसा गलत काम करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। कहा जाता है कि इस दिन जुआ या ताश नहीं खेलना चाहिए। कई बार शगुन का खेल दुर्गुण में बदल जाता है।
Should one gamble on diwali day or not
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हिमंता बिस्वा सरमा ने CM पद से दिया इस्तीफा, असम में 11 मई के बाद होगा शपथ ग्रहण, देखें तस्वीरें
May 06, 2026 | 01:14 PMनागपुर स्टेशन पर अवैध ऑटो बूथ हटाया: 4 महीने की देरी, दबाव और विरोध के बाद आखिर कार्रवाई
May 06, 2026 | 01:13 PMशिंदे से नाराज शाइना एनसी थाम सकती हैं NCP का दामन! सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें
May 06, 2026 | 01:09 PMचुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PMनई Renault Duster की धमाकेदार वापसी: Creta को देगी टक्कर या करेगी गेम खत्म? जानिए 3 बड़े फायदे
May 06, 2026 | 01:04 PMदो धड़ों में बंट जाएगा AIADMK! 30 विधायक बगावत करने को तैयार, क्या विजय को बैठे-बिठाए मिल पाएगा समर्थन?
May 06, 2026 | 12:56 PMइंदौर में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, पिकअप ने ले ली युवती की जान, सामने आई सीसीटीवी फुटेज
May 06, 2026 | 12:51 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














