-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Agra »
- Samajwadi Party State President Shyam Lal Pal Agra Visit Targets Bjp
Agra: सपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में हंगामा; मुलाकात को लेकर आपस भिड़े कार्यकर्ता, भाजपा पर साधा निशाना
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Samajwadi Party News: आगरा दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के कार्यक्रम में मुलाकात को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा हो गया। श्याम लाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

समाजवादी पार्टी (सोर्स- फोटो नवभारत)
Samajwadi Party News Agra: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के दो दिवसीय आगरा दौरे की शुरुआत ही पार्टी के अंदरूनी असंतोष के शोर से हुई। जीवनी मंडी क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 11 बजे प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब उनसे मुलाकात को लेकर कुछ कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। मामला इतना बढ़ा कि कमरे का शीशे वाला दरवाजा तक उखाड़ दिया गया और मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल जीवनी मंडी स्थित सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के प्रतिष्ठान पर पहुंचते ही उन्हें एक कमरे में ले जाया गया। बाहर मौजूद कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे अपने प्रदेश अध्यक्ष से मिलना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी।
देखते ही देखते कार्यकर्ताओं का आक्रोश बढ़ गया। मुलाकात को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। इसी दौरान कमरे का शीशे वाला दरवाजा उखाड़ दिए जाने से हंगामा और बढ़ गया। मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने किसी तरह हस्तक्षेप कर कार्यकर्ताओं को शांत कराया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
दतिया में उपचुनाव के बाद संगठनात्मक सर्जरी तेज, आज हो सकती है भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा
UP में BJP विधायक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विनोद सिंह ने किया खंडन, बता दिया क्या है पूरा मामला
कर्नाटक में स्पीकर पद पर घमासान: BJP के असंवैधानिक आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, बोले- नियुक्ति नहीं की
हंगामे के बाद भाजपा पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष
कार्यक्रम में हुए हंगामे के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सीधे भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का उद्देश्य अपने कार्यकर्ताओं से संवाद करना और उनकी बात सुनना है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि इस बार जनता संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण, रोजगार, किसानों और युवाओं के मुद्दों पर अपना फैसला सुनाएगी।
श्याम लाल पाल ने कहा कि युवाओं को रोजगार, सस्ती और बेहतर शिक्षा तथा समाज के सभी वर्गों को सम्मान दिलाना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने जैन समाज के सम्मान का भी मुद्दा उठाया।
यह भी पढ़ें- योगी सरकार का बड़ा फैसला: वरिष्ठ महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, बजट में 100 करोड़ का प्रावधान
प्रदेश अध्यक्ष ने जंतर-मंतर की घटना, पेपर लीक, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं और किसानों से जुड़े सवालों पर सरकार अपेक्षित तरीके से काम नहीं कर रही है।
2027 पर निगाह, लेकिन शुरुआत में ही सामने आया संगठन का असंतोष
सपा प्रदेश अध्यक्ष का आगरा दौरा भले ही 2027 की चुनावी तैयारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद के उद्देश्य से शुरू हुआ हो, लेकिन पहले ही कार्यक्रम में सामने आया यह विवाद पार्टी संगठन के लिए असहज करने वाला रहा। एक ओर प्रदेश अध्यक्ष सत्ता परिवर्तन का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके सामने ही कार्यकर्ताओं का मुलाकात को लेकर आक्रोश संगठन के भीतर की बेचैनी का संकेत देता नजर आया।
अब देखना होगा कि प्रदेश अध्यक्ष के दो दिवसीय आगरा दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के लिए संगठन क्या कदम उठाता है और 2027 के चुनावी मैदान के लिए सपा अपने संगठन को किस तरह एकजुट करती है।
Samajwadi party state president shyam lal pal agra visit targets bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Agra: सपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में हंगामा; मुलाकात को लेकर आपस भिड़े कार्यकर्ता, भाजपा पर साधा निशाना
Aug 05, 2026 | 04:15 PMBreastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
Aug 05, 2026 | 04:14 PME20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
Aug 05, 2026 | 04:12 PMभंडारा कृषि उपज बाजार समिति के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 6 अगस्त को होगी विशेष सभा
Aug 05, 2026 | 04:12 PMआंदोलनकारी छात्रों से बातचीत के लिए सोरेन सरकार ने बढ़ाया हाथ, धरना स्थल पहुंचे SDO जयपाल सिंह
Aug 05, 2026 | 04:11 PMग्वालियर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; झुग्गियों में दी दबिश
Aug 05, 2026 | 04:06 PMअंतरिक्ष में बड़ा हादसा! आज चंद्रमा से टकराया 4 हजार किलो वजनी SpaceX Rocket का टुकड़ा
Aug 05, 2026 | 04:06 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














