ISRO NRSC Recruitment 2026: इसरो के राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग केंद्र में 48 पदों पर भर्ती

ISRO NRSC Vacancy : राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग केंद्र (NRSC) ने रिसर्च साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट एसोसिएट और जूनियर रिसर्च फेलो समेत 48 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
ISRO NRSC has invited online applications for 48 Research Scientist, Project Scientist and JRF posts, with the last date to apply being August 21, 2026.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

ISRO Jobs : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग केंद्र (NRSC) ने विभिन्न वैज्ञानिक और शोध पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 48 रिक्त पद भरे जाएंगे।

इनमें रिसर्च साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट एसोसिएट और जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) जैसे पद शामिल हैं। इंजीनियरिंग या विज्ञान विषय में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री रखने वाले योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 21 अगस्त 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, रिसर्च साइंटिस्ट के 14, प्रोजेक्ट एसोसिएट-I के 3, प्रोजेक्ट एसोसिएट-II के 2, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-बी के 8, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I के 2 और जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के 19 पदों पर भर्ती की जाएगी।

ISRO NRSC ने 48 पदों पर भर्ती निकाली

इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। एमई/एमटेक अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या 6.5 CGPA, जबकि बीई/बीटेक और एमएससी/एमएससी टेक उम्मीदवारों के लिए 65 प्रतिशत अंक या 6.84 CGPA आवश्यक है।

बीएससी उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक या 6.5 CGPA होना चाहिए। चयन प्रक्रिया में सबसे पहले आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी और उसके बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू का कॉल लेटर केवल शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा।

आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जेआरएफ और एमएससी आधारित रिसर्च साइंटिस्ट पद के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष, एमटेक आधारित रिसर्च साइंटिस्ट के लिए 30 वर्ष तथा प्रोजेक्ट साइंटिस्ट और प्रोजेक्ट एसोसिएट पदों के लिए 35 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें

आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिक (ESM) उम्मीदवारों को निर्धारित शर्तें पूरी करने पर यह शुल्क वापस किया जा सकता है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एनआरएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती लिंक खोलना होगा।

इसके बाद नए उम्मीदवारों को पंजीकरण करना होगा और लॉगिन के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन के दौरान शैक्षणिक जानकारी, व्यक्तिगत विवरण, फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा। विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर माना जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com