-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Rules For Installing Maa Saraswati On Basant Panchami
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा का होता है विधान, जान लीजिए वास्तु में माता को स्थापित करने के नियम
- Written By: दीपिका पाल
माघ महीने में बसंत पंचमी का खास त्योहार होता है और माता सरस्वती की पूजा करने से साधकों की सारी मनोकामनाएं भी पूरी होती है इसके अलावा जातकों को ज्ञान, बुद्धि, धन, सुख और समृद्धि की प्राप्ति भी होती है।

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की स्थापना (सौ.सोशल मीडिया)
Basant Panchami 2025: हिंदू धर्म में सभी व्रत और त्योहार का महत्व होता है इसमें बसंत पंचमी का त्योहार 2 फरवरी को मनाया जाने वाला है। इसके लिए जहां पर तैयारियों का दौर जारी है वहीं पर इस दिन माता सरस्वती की पूजा का विधान होता है। माघ महीने में बसंत पंचमी का खास त्योहार होता है और माता सरस्वती की पूजा करने से साधकों की सारी मनोकामनाएं भी पूरी होती है इसके अलावा जातकों को ज्ञान, बुद्धि, धन, सुख और समृद्धि की प्राप्ति भी होती है। यहां पर बसंत पंचमी का त्योहार खास त्योहार में से एक होता है क्योंकि इस दिन प्रकृति का नियम यानि बसंत ऋतु का आगमन होता है।
वास्तु के नियमों का पालन
आपको बताते चलें कि, बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा करने का विधान होता है इसके लिए वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए। इस दौरान नियमों का पालन करने से आपके जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है इसके अलावा आपको पूजा के दौरान नियमों का ख्याल रखना जरूरी है। यहां पर बसंत पंचमी के दिन आप वास्तु के अनुसार माता सरस्वती को स्थापित करने के नियमों के बारे में जान सकते है…
किस दिशा में करें स्थापना
सम्बंधित ख़बरें
आज बसंत पंचमी पर बांके बिहारी मंदिर में क्यों उड़ा गुलाल? जानिए कितने दिनों तक रंगा रहेगा ब्रज?
बसंत पंचमी पर तुलसी पर क्यों बांधा जाता है पीला धागा? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
भोजशाला विवाद पर आया मुस्लिम पक्ष का बयान, वकार सादिक बोले- भाईचारा कायम रहे…सुप्रीम कोर्ट का फैसला मंजूर
बसंत पंचमी पर भूलकर भी न छोड़ें मां सरस्वती की ये आरती, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
यहां पर वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां सरस्वती की प्रतिमा को स्थापित करने के दौरान दिशा के बारे में जान लेना चाहिए। यहां पर कहते हैं कि, मां सरस्वती की मूर्ति को स्थापित करने के लिए उत्तर दिशा को चुनना चाहिए। बताया जाता है कि, इस दिशा में तस्वीर स्थापित करने से शिक्षा से जुड़े सभी कार्यों में सफलता मिलती है। छात्रों को माता सरस्वती का ध्यान नियमित करने की सलाह दी जाती है।
कैसी होनी चाहिए माता सरस्वती की प्रतिमा
आपको बताते चलें कि, यहां पर माता सरस्वती की प्रतिमा कैसी हो इसका ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है।
1- मां सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर का चयन करते समय आप इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मां सरस्वती की मूर्ति कमल पुष्प पर बैठी हुई मुद्रा में होनी चाहिए। खड़ी हुई मुद्रा में मां सरस्वती की मूर्ति की स्थापना करना शुभ नहीं माना जाता।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
2- इसके अलावा वास्तु के नियम यह भी बताते है कि, मां सरस्वती की मूर्ति सौम्य, सुंदर और आशीर्वाद वाली मुद्रा में होनी चाहिए। इसके अलावा मां सरस्वती की मूर्ति खंडित नहीं होनी चाहिए। इस तरह की खंडित मूर्ति का घर में होना नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।
Rules for installing maa saraswati on basant panchami
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Paper Leak: रोहित पवार का दावा- नीट यूजी री-एग्जाम का पेपर भी हुआ लीक, सबूतों के साथ जांच की मांग
Jul 30, 2026 | 07:33 AMकिसानों की मांग पर झुकी मध्य प्रदेश सरकार! मूंग खरीद का बढ़ाया कोटा, ई-टोकन व्यवस्था पर लगाई रोक
Jul 30, 2026 | 07:32 AMशादी से इनकार पर बॉयफ्रेंड ने की थी युवती की हत्या, जलकर मौत होने की रची थी कहानी
Jul 30, 2026 | 07:29 AMCM फडणवीस का बयान: कम समय में अतिवृष्टि से ड्रेनेज सिस्टम पर पड़ा दबाव, 3 स्कूलों से सुरक्षित निकाले गए छात्र
Jul 30, 2026 | 07:27 AMCWG 2026: दिलीप गावित का गोल्डन रन, रिकॉर्ड टाइम के साथ भारत को पैरा एथलेटिक्स में दिलाया स्वर्ण पदक
Jul 30, 2026 | 07:23 AMराहुल गांधी पर फडणवीस का हमला, छात्रों के भविष्य का विजन नहीं, सिर्फ अराजकता फैलाने का एजेंडा
Jul 30, 2026 | 07:17 AMनागपुर में विकास के दावों की खुली पोल: 108 मिमी बारिश ने उजागर की बुनियादी ढांचे की नाकामी
Jul 30, 2026 | 07:10 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














