
शनिवार के दिन करें ये उपाय
Shaniwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। शनिवार का दिन भगवान शनि की पूजा और आराधना करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से की गई पूजा-पाठ से व्यक्ति को विशेष फलों की प्राप्ति होती है।
मान्यता है कि इस दिन शनि देव के कुछ उपाय करने से व्यक्ति की कुंडली में शनिदोष दूर होता है और व्यक्ति को कष्टों से मुक्ति मिलती है। शनिवार के दिन कुछ उपाय व्यक्ति की सोई किस्मत चमका सकते हैं। आइए जानते हैं, शनिवार के दिन किए जाने वाले उपाय के बारे में-
ज्योतिष- शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा विशेष फल प्रदान करती है। शनिवार के दिन व्रत रखकर शाम को पीपल के पेड़ के नीचे जल चढ़ाकर तिल के तेल का दीपक जलाएं। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को आशीर्वाद देते हैं।
इसके अलावा, शनिवार को हनुमानजी की पूजा और बजरंग बाण का पाठ करें। बजरंगबली को चोला चढ़ाएं और संकटमोचन से सभी परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें। इस उपाय से विशेष रूप से व्यापार में आ रहे संकट दूर होते हैं और सभी रुके हुए कार्य बनने लगते हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
अगर आपकी कुंडली में शनि की स्थिति शुभ नहीं है या फिर शनि की साढ़े साती से गुजर रहे हैं, तो शनिवार के दिन बीज मंत्र ‘ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः’ का कम से कम 108 बार जाप करें।
इस उपाय को करने से आप पर शनि देव की कृपा बनी रहेगी। इससे शनि दोष और साढ़ेसाती से राहत मिलेगी। आप घर जाकर या मंदिर जाकर भी इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।
शनिवार के दिन शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल अर्पित करें और भगवान के चरणों में दीया जलाएं। ये उपाय शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करता है साथ ही आर्थिक समस्याओं को भी दूर करता है।
शनिदेव की पूजा अर्चना करने के साथ-साथ शनिवार के दिन कौवे और काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। इससे आपकी सोई किस्मत चमक सकती है। काले रंग के कुत्ते को शनि देव का वाहन माना गया है।
ऐसी मान्यता है कि अगर शनिवार के दिन काले रंग का कुत्ता दिखाई देता है, तो यह आपके लिए शुभ माना गया है। इसके अलावा, कौवे को रोटी खिलाने से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं और कृपा बरसाते हैं।
शनिवार के दिन दान देना भी बहुत शुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार शनिवार को गरीबों और जरूरतमंदों को काला छाता, कंबल, उड़द दाल आदि का ज्यादा से ज्यादा दान करें।
इसके साथ ही, शनि चालीसा, काला तिल, जूता, चप्पल, आदि का दान करें। इन वस्तुओं का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सारे दुख दूर करते हैं। आप भी शनिवार के दिन अपन क्षमता अनुसार दान कर सकते हैं।
हर शनिवार को काला चना, काले तिल और उड़द की दाल का दान जरूर करें। ऐसा करने से न केवल आपको कार्यों में सफलता मिलती है, बल्कि जीवन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी आती है।






