
माघ पूर्णिमा (सौ.सोशल मीडिया)
Magh Purnima 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा का दिन बहुत शुभ माना जाता है। इस शुभ तिथि पर श्रीहरि, मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा का विधान है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। इसके साथ ही इस दिन सत्यनारायण कथा का आयोजन और गंगा स्नान व चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूजा अनुष्ठान करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है।
वहीं, इस तिथि से जुड़े ज्योतिष शास्त्र में कई सारे उपाय बताए गए हैं, जो बहुत असरदार हैं, तो आइए उनके बारे में जानते हैं।
माघ पूर्णिमा से जुड़े उपाय :
मां लक्ष्मी की पूजा
मां लक्ष्मी धन की देवी है, ऐसे में जातक को इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए। इसके मां लक्ष्मी को गंगाजल में स्नान कराना चाहिए और मां लक्ष्मी को कमल का फूल और नारियल अर्पित करें। इसके बाद महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होगी।
पीपल वृक्ष की पूजा
हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ की पूजा का खास महत्व है। कहते हैं कि इसमें त्रिदेव का वास होता है। ऐसे में इस पावन दिन पर पीपल वृक्ष में जल में दूध मिलाकर चढ़ाएं। इसके बाद शाम को उसके सामने दीपक जलाएं। इससे श्री हरि की कृपा मिलेगी। साथ ही सभी मुश्किलों का अंत होगा।
तिजोरी में रखें ये चीज
हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा बड़ा महत्व रखता है। इस दिन 11 पीले रंग की कौड़ियों को एक पीले या लाल रंग की पोटली में बांध दें। इसके बाद उस पोटली को धन की देवी के सामने रख दें। फिर उसे उस स्थान में रख दें, जहां धन रखते हों। इस उपाय को करने से धन में अपार वृद्धि होगी।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
जानिए पूर्णिमा का धार्मिक महत्व
धार्मिक ग्रंथों में माघ माह की पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम प्रयाग में स्नान करने से भक्तों को सकारात्मक फल की प्राप्ति होती है। साथ ही इस खास दिन पर जरूरतमंद लोगों को दान करने को भी विशेष महत्व दिया जाता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से भी व्यक्ति को विशेष लाभ मिल सकता है।






