वृषभ राशि के जातकों का कैसा रहेगा नया साल 2026, यहां पढ़िए वार्षिक राशिफल

Vrushabh Rashi 2026 Finance: वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2026 कैसा रहेगा? जानिए वार्षिक राशिफल में करियर, व्यापार, प्रेम, स्वास्थ्य और धन से जुड़े पूरे साल का हाल।
वृषभ राशि के जातकों का कैसा रहेगा नया साल 2026, यहां पढ़िए वार्षिक राशिफल
वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल 2026(सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Vrishabh Varshik Rashifal 2026: नया साल 2026 वृषभ राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन, करियर, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा, इसे लेकर लोगों में स्वाभाविक जिज्ञासा रहती है। वर्ष 2026 में ग्रहों की चाल में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेंगे। ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, इस वर्ष गुरु की स्थिति में कई बार बदलाव होगा, शनि लाभ भाव में रहेंगे, जबकि राहु-केतु 05 दिसंबर 2025 तक स्थिर रहेंगे।

पारिवारिक जीवन

वर्ष 2026 में वृषभ राशि वालों का पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। गुरु धन भाव में होने के कारण परिवार के सदस्यों से अपेक्षित सहयोग कम मिल सकता है, हालांकि किसी भी कार्य में बड़ी बाधा नहीं आएगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझदारी से निभाने की आवश्यकता रहेगी। शनि के लाभ भाव में रहने से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। गुरु के प्रभाव से धार्मिक गतिविधियों और मांगलिक आयोजनों के योग बनेंगे। 02 जून से 31 अक्टूबर के बीच पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

व्यापार और नौकरी

व्यापार के लिहाज से वर्ष की शुरुआत में थोड़ी चिंता रह सकती है। राहु के दशम भाव में होने से व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यदि नए व्यापार की योजना है तो नए साल में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।

गुरु 02 जून तक धन भाव में रहेंगे और उनकी दृष्टि लाभ भाव पर रहेगी, जिससे निवेश से लाभ हो सकता है।

नौकरीपेशा लोगों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। जनवरी से 02 जून 2026 तक कार्यस्थल पर स्थिति अनुकूल रहेगी। इसके बाद सहकर्मियों का सहयोग कम मिल सकता है, इसलिए सावधानी और धैर्य से काम करना होगा।

शिक्षा और करियर

विद्यार्थियों के लिए वर्ष 2026 अनुकूल रहेगा। 02 जून 2025 तक गुरु दूसरे भाव में रहकर छठे भाव पर दृष्टि बनाए रखेंगे, जबकि शनि लाभ भाव से शिक्षा भाव को देखेंगे। मेहनत की आवश्यकता रहेगी, लेकिन 02 जून के बाद शिक्षा में उन्नति के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। 02 जून से 31 अक्टूबर के बीच मेडिकल, इंजीनियरिंग, होटल मैनेजमेंट और एमबीए की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा। करियर में प्रगति के संकेत हैं और जनवरी से अक्टूबर तक कार्यक्षेत्र में दबाव कम रहेगा।

मकान और भूमि

वर्ष 2026 में भूमि या भवन की खरीद के लिए विशेष योग नहीं बन रहे हैं। आय सामान्य रहेगी, लेकिन ग्रहों की स्थिति अनुकूल न होने के कारण संपत्ति खरीदने में सावधानी आवश्यक है। यदि किसी विशेष परिस्थिति में खरीदारी करनी हो तो 05 दिसंबर के बाद का समय बेहतर रहेगा। खरीद से पहले दस्तावेजों की पूरी जांच कराने की सलाह दी जाती है।

वाहन सुख

वर्ष 2025 में वाहन खरीद के लिए विशेष लाभ के योग नहीं दिखते। शुक्र की स्थिति अनुकूल है, लेकिन चौथे भाव पर शुभ ग्रहों का प्रभाव नहीं बन रहा है। इसलिए नए वाहन की खरीद में सतर्कता रखें। 05 दिसंबर के बाद वाहन सुख मिलने की संभावना बन सकती है।

लव लाइफ और वैवाहिक जीवन

प्रेम जीवन को लेकर वर्ष की शुरुआत में विशेष उत्साह नहीं रहेगा। शनि की दृष्टि पंचम भाव पर होने से प्रेम संबंधों में लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। बातचीत में संयम और मधुरता बनाए रखना जरूरी होगा। सिंगल लोगों को पुराने रिश्तों को संभालने का प्रयास करना चाहिए। विवाह प्रस्ताव मिलने के योग हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य से अच्छा रहेगा। गुरु की अनुकूल स्थिति के कारण पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा और संतान सुख की प्राप्ति के योग हैं।

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंता की आवश्यकता नहीं है। गुरु की दृष्टि छठे भाव पर रहने से रोगों से राहत मिलेगी। 02 जून 2026 तक पेट और हड्डियों से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। सुबह टहलना लाभकारी रहेगा और किसी भी समस्या में तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेना बेहतर होगा।

लकी फैक्टर

लकी नंबर: 8 लकी कलर: सलेटी

उपाय

भगवान विष्णु का पूजन करें

चना दाल का दान करें

नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com