Weekly Horoscope : 08 से 14 मार्च 2026 तक कैसा रहेगा आपका भाग्य? जानें किन राशियों के खुलेंगे तरक्की के द्वार!

Horoscope Prediction: नया सप्ताह अपने साथ नए अवसर और चुनौतियां लेकर आता है। 08 से 14 मार्च 2026 के बीच ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों के लिए तरक्की, धन लाभ और सकारात्मक बदलाव के संकेत दे सकती है।
Weekly Horoscope 08 To 14 March 2026
साप्ताहिक राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Weekly Horoscope 8- 14 March: मार्च 2026 का दूसरा सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होने जा रहा है। 08 मार्च से 14 मार्च के बीच कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन और चाल में बदलाव देश की अर्थव्यवस्था, राजनीति और सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालेगा। इस सप्ताह जहां गुरु (बृहस्पति) अपनी वक्री चाल त्यागकर मार्गी होंगे वहीं सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश कर शनि और शुक्र के साथ युति बनाएंगे।

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ सकता है इसलिए उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें। सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी और व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।

वृषभ

वृषभ राशि वालों के लिए समय अनुकूल है। आप जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे उसमें सफलता के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए वाहन या संपत्ति की योजना बन सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करीबियों के व्यवहार से कुछ परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में किसी अपरिचित पर अधिक विश्वास न करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में जोखिम भरे कार्यों से बचें और दिनचर्या को सामान्य रखें।

कर्क

कर्क राशि के लिए यह सप्ताह शानदार साबित होगा। कार्यस्थल पर आपकी योग्यता को उचित सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। हालांकि मानसिक शांति बनाए रखने के लिए फालतू के विवादों से दूर रहें।

सिंह

व्यापारिक और करियर की दृष्टि से सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय में विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है विशेषकर सप्ताह के मध्य में।

कन्या

कन्या राशि के जातक इस सप्ताह प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। संपत्ति की खरीद-बिक्री या ऋण के लेनदेन से लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है लेकिन सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खोई हुई कोई प्रिय वस्तु वापस मिल सकती है।

तुला

तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी विशिष्ट कार्यशैली आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाएगी। व्यवसाय में नए साझेदारों से बातचीत करते समय सावधानी बरतें। घर में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)

वृश्चिक

इस सप्ताह आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियों को उठाना पड़ सकता है। भूमि और भवन से जुड़े कार्य फायदेमंद साबित होंगे। राजकीय कार्यों के लिए की गई यात्राएं सुखद परिणाम देंगी। अपनी प्राथमिकताओं को सोच-समझकर तय करना आपके हित में होगा।

धनु

धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कानूनी और संपत्ति संबंधी विवाद आसानी से सुलझ जाएंगे। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी और सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

मकर

मकर राशि के जातक जोश और उत्साह के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ेंगे। कला, अनुसंधान और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। उच्च पदस्थ लोगों के साथ काम करने का अवसर प्राप्त होगा। बच्चों की आपसे अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं।

कुम्भ

कुंभ राशि वालों को मन की दुविधा छोड़कर कार्यों में जुटना होगा। वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है। व्यापार में किसी मित्र को साझेदार बना सकते हैं। सप्ताह के अंत में शारीरिक थकान और आलस्य से बचें।

मीन

मीन राशि के जातकों की रुचि धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी। बड़ी योजनाओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा जिसमें कड़ी मेहनत की आवश्यकता होगी। सहयोगी आपकी पूरी मदद करेंगे। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी और जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा।

ग्रहों की स्थिति और बाजार पर प्रभाव

इस सप्ताह कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध और राहु का प्रभाव रहेगा। 11 मार्च को गुरु मिथुन राशि में मार्गी हो जाएंगे जिससे नई योजनाओं को गति मिलेगी। हालांकि 14 मार्च को सूर्य का मीन राशि में प्रवेश करना और वहां पहले से मौजूद शनि व शुक्र के साथ युति बनाना देश में कुछ राजनैतिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को बढ़ा सकता है। व्यापारिक दृष्टिकोण से घी, तेल, सरसों, कपास और अनाज के भावों में तेजी देखने को मिलेगी जबकि सप्ताह के प्रारंभ में सोने-चांदी में कुछ मंदी रह सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com