

Virgo Career Forecast: आज 29 अप्रैल 2026 का दिन कन्या के लिए ग्रह गोचर के लिहाज से शुभ माना जा रहा हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज कन्या राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का आपकी ही राशि में होना आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। आप मानसिक रूप से काफी स्पष्ट महसूस करेंगे। बताया जा रहा हैं आज के दिन कन्या राशि वालों को समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आइए जानते हैं कि कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ?
करियर की दृष्टि से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। जो लोग लेखन, एडिटिंग, बैंकिंग, या डेटा मैनेजमेंट के काम से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन कोई नया कॉन्ट्रैक्ट या टार्गेट पूरा करने वाला रहेगा। आज ऑफिस में आपकी हाजिर जवाबी किसी मुश्किल प्रेजेंटेशन को आसान बना देगी। कलीग्स के साथ मिलकर आज आप किसी नई तकनीक या सॉफ्टवेयर को सीखने की योजना बना सकती हैं।
स्टूडेंट्स और आर्टिस्ट आज अच्छे मूड में रहकर काम करेंगे और प्रोडक्टिव रहेंगे। लेकिन सिर्फ अच्छा मूड काफी नहीं है। लगातार मेहनत और कंसिस्टेंसी जरूरी है, तभी सही रिजल्ट मिलेगा।
स्वास्थ्य के हिसाब से आज कन्या राशि (Virgo Horoscope) की वाले को अपने नसों के खिंचाव, गर्दन और पेट की गैस का थोड़ा विशेष ध्यान रखना होगा। दिन भर लगातार कंप्यूटर या फोन का इस्तेमाल करने की वजह से शाम तक कंधों में जकड़न या आंखों में भारीपन महसूस हो सकता है।
आज आपको बहुत अधिक तला-भुना, बासी भोजन या ज्यादा चाय-कॉफी पीने से पूरी तरह बचना चाहिए, वरना पाचन बिगड़ सकता है। अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए आज सादा और ताजा भोजन लें और शाम को थोड़ा प्राणायाम जरूर करें।
आज आपकी लव लाइफ में रोमांस की बहार रहेगी। पार्टनर को प्रपोज करने के लिए दिन बहुत खास है। फोन पर आपकी मीठी बातें पार्टनर का दिल जीत लेंगी. वैवाहिक जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी। किसी पसंदीदा रेस्टोरेंट में डिनर का आनंद लेंगे. प्रेम संबंध मधुर होंगे।