- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Birthday Horoscope 2 April 2026 Yearly Prediction Zodiac Signs Hindi
Birthday Horoscope: 2 अप्रैल को है जन्मदिन? मेष और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा वाहन सुख, जानें अपना राशिफल
Birthday Prediction: आज जन्म लेने वाले लोगों के लिए दिन खास संकेत लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार मेष और वृश्चिक राशि के जातकों को वाहन सुख और सुविधा में वृद्धि के योग बन रहा है।
- Written By: प्रीति शर्मा

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. एआई)
Today Birthday Horoscope: अगर आपका जन्म 2 अप्रैल को हुआ है तो ज्योतिषीय गणना के अनुसार आपके लिए साल 2026 संभावनाओं और सावधानियों का मिला-जुला परिणाम लेकर आ रहा है। वर्ष के प्रारंभ में आपकी रुकी हुई आर्थिक योजनाएं गति पकड़ेंगी जिससे समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मध्य वर्ष में भाइयों का सहयोग आपको शत्रुओं पर बढ़त दिलाएगा लेकिन वर्ष के अंत में वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना अनिवार्य होगा।
मेष और वृश्चिक राशि
इन दो राशियों के जातकों के लिए आगामी वर्ष भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला है। आपको वाहन या पशु आदि से विशेष लाभ होने के योग हैं। अगर आप लंबे समय से कोई गाड़ी खरीदने का मन बना रहे थे तो इस साल आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।
वृष और तुला राशि
आपके लिए यह वर्ष सतर्कता का है। हालांकि आप अपने शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेंगे लेकिन आपको उनकी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में किसी भी गुप्त योजना को साझा करने से बचें तभी आप सुरक्षित रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 2 April: हनुमान जयंती पर दूर होंगे सारे संकट! इन 5 राशियों पर मेहरबान हुए संकटमोचन
Birthday Horoscope: आज जन्मे लोगों की चमकेगी किस्मत! विवाद होगा या व्यापार में वृद्धि? जानें अपनी राशि का हाल
Aaj Ka Rashifal: अप्रैल के पहले ही दिन बदलने वाली है इन 4 राशियों की किस्मत! जानें अपने राशि का सटीक हाल
Birthday Horoscope: आज जन्में लोगों के लिए बन रहा है शत्रु षड़यंत्र का योग! जानें करियर और राजनीति का पूरा लेख
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह साल धन प्रबंधन के लिहाज से शानदार रहेगा। आपकी पुरानी अटकी हुई आर्थिक योजनाओं में वृद्धि होगी और निवेश से अच्छे रिटर्न मिलने की उम्मीद है। व्यापार विस्तार के लिए समय अनुकूल है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस वर्ष अपने व्यवहार पर विशेष ध्यान देना होगा। आपके स्वभाव में कठोरता और क्रोध बढ़ सकता है जिसका सीधा असर आपके प्रियजनों पर पड़ेगा। अपनों की कड़वी बातें आपको परेशान कर सकती हैं इसलिए धैर्य से काम लें।
यह भी पढ़ें:- Birthday Horoscope: आज जन्में लोगों के लिए बन रहा है शत्रु षड़यंत्र का योग! जानें करियर और राजनीति का पूरा लेख
धनु और मीन राशि
इन राशियों के लिए आर्थिक मोर्चे पर थोड़ी चुनौती रह सकती है। निवेश करते समय या किसी को उधार देते समय बहुत सावधानी बरतें। आपकी कुछ योजनाएं धन की कमी के कारण बाधित हो सकती हैं इसलिए बजट बनाकर चलना ही बुद्धिमानी होगी।
मकर और कुंभ राशि
मकर और कुंभ राशि वालों के लिए समय काफी फलदायी रहने वाला है। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। हालांकि यात्रा के दौरान आपको उठाईगीरों और ठगों से सावधान रहने की जरूरत है। अपना सामान और कीमती चीजें संभाल कर रखें।
मिथुन और कन्या राशि
आपके लिए साल 2026 रिश्तों की मजबूती का साल है। आपको अपने परिवार के सदस्यों और परिजनों का न केवल अच्छा सहयोग मिलेगा बल्कि उनका सही मार्गदर्शन आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
कुल मिलाकर 2 अप्रैल को जन्मे लोगों के लिए यह साल प्रगतिशील है बशर्ते वे अपनी वाणी और खर्चों पर नियंत्रण रखें।
Birthday horoscope 2 april 2026 yearly prediction zodiac signs hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर मनपा में ‘बैकडोर एंट्री’ की तैयारी! 10 स्वीकृत सदस्यों के लिए भाजपा-कांग्रेस में बिछी राजनीतिक बिसात
Apr 02, 2026 | 07:30 AMनवभारत संपादकीय: जनगणना 2027 में नई तकनीक, आवास और आबादी का अलग-अलग सर्वे
Apr 02, 2026 | 07:30 AMबिना गुरु के सीखा डांस, भूखे पेट स्टेशन पर गुजारी रातें, ऐसे बने रेमो डिसूजा डांस के सुपरस्टार
Apr 02, 2026 | 07:28 AMमहाराष्ट्र में प्याज के दामों में भारी गिरावट, किसानों ने एमआईएस लागू करने की मांग तेज की
Apr 02, 2026 | 07:26 AMनवभारत विशेष: न्याय नहीं किया तो फिर जिंदा होगा नक्सलवाद, पुनर्निर्माण करना भी जरूरी
Apr 02, 2026 | 07:19 AMकुशीनगर के भैसहा मेले बड़ा हादसा: मौत बनकर टूटा विशाल झूला, 20 से ज्यादा श्रद्धालु लहूलुहान
Apr 02, 2026 | 07:12 AMआज चैत्र पूर्णिमा पर करें ये महाउपाय, धन की देवी मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा
Apr 02, 2026 | 07:11 AMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM














