चैत्र पूर्णिमा पर 100 साल बाद दुर्लभ संयोग: इन 4 राशियों पर होगी धन की वर्षा!

Chaitra Purnima Horoscope 2026: चैत्र पूर्णिमा पर इस बार 100 साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिष में बेहद खास माना जा रहा है। इस शुभ योग का प्रभाव कुछ राशियों पर विशेष रूप से पड़ने वाला है।
Chaitra Purnima Rare Yog
चैत्र पूर्णिमा (सौ. Gemini)
Published on
Updated on

Chaitra Purnima Rare Yog: धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों दृष्टि से चैत्र महीने की पूर्णिमा विशेष महत्व रखता है। इस साल 2026 चैत्र पूर्णिमा 2 अप्रैल 2026, गुरुवार के दिन पड़ रही है। यह पावन तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है।

इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुण्य और व्रत करने का विशेष महत्व होता है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

ज्योतिषियों का मानना है कि इस दिन ग्रहों की स्थिति ऐसी बन रही है, जो कई दशकों बाद देखने को मिलती है। आइए जानते हैं चैत्र पूर्णिमा का महत्व, बनने वाले शुभ योग और किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

चैत्र पूर्णिमा पर बन रहा हैं दुर्लभ संयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल 2026 चैत्र पूर्णिमा पर एक साथ तीन शुभ योग बन रहा है, जो इस दिन की महत्व को कई गुना बढ़ा रहे है।

  • मंगल-शनि के संयोग

ज्योतिष शास्त्र में मंगल और शनि के संयोग को अत्यंत प्रभावशाली माना गया है। यह साहस और अनुशासन का मेल है, जो जातकों को कठिन कामों में सफलता दिलाता है।

  • सर्वार्थ सिद्धि योग

जैसा कि नाम से ही पता चलता है, इस योग में किया गया कोई भी कार्य सिद्ध होता है। नई शुरुआत या निवेश के लिए यह सबसे सही समय माना जाता है।

  • रवि योग

सूर्य के प्रभाव वाला यह योग जीवन की नकारात्मकता को नष्ट करता है और समाज में मान-सम्मान व पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि करता है।

किन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

  • मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए चैत्र पूर्णिमा शुभ रहने वाली है। मंगल के प्रभाव से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी ऊर्जा और मेहनत की सराहना होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है।

  • सिंह राशि

रवि योग का सबसे ज्यादा लाभ सिंह राशि वालों को मिलेगा। यदि आप सरकारी नौकरी या राजनीति से जुड़े हैं, तो कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। समाज में आपका कद बढ़ेगा और पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी।

  • वृश्चिक राशि

मंगल और शनि की युति वृश्चिक राशि वालों के लिए संपत्ति और वाहन सुख के योग बना रही है। व्यापार में कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हाथ लग सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।

  • कुंभ राशि

शनि की स्वराशि होने के कारण कुंभ जातकों के लिए यह समय करियर में बड़े बदलाव वाला होगा। शनि और मंगल का संयोग आपको कठिन निर्णय लेने की शक्ति देगा, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे और धन आगमन के नए स्रोत खुल सकते है।

Navbharat Live
navbharatlive.com