- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Aaj Ka Rashifal 28 March 2026 Market Horoscope Prediction In Hindi
Aaj Ka Rashifal 28 March 2026: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा, जानें पुष्य नक्षत्र में बाजार का हाल
Daily Horoscope 28 March: दैनिक राशिफल के अनुसार 28 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से कुछ लोगों को धन लाभ और सफलता मिल सकती है।
- Written By: प्रीति शर्मा

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Today Horoscope: आज शनिवार 28 मार्च 2026 का दिन ज्योतिषीय और व्यापारिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। चैत्र शुक्ल दशमी तिथि और पुष्य नक्षत्र के संयोग से जहां कुछ राशियों के लिए सुनहरे अवसर खुलेंगे वहीं बाजार में भी धातुओं और जिंसों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जाएगा। आइए विस्तार से जानते हैं कि आपके सितारे और बाजार की चाल आपके लिए क्या संकेत दे रहे हैं।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज नौकरी में व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यों की अधिकता के कारण कुछ कामकाज पेंडिंग में रह सकते हैं। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। हालांकि आपको बाहर निकलते समय सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि उठाईगीरों से नुकसान होने की आशंका है। अपने पेंडिंग कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास करें।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काफी सकारात्मक है। घर-परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी और मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आजीविका के क्षेत्र में किए जा रहे आपके प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं। हालांकि आपको अपने सहकर्मियों से थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि वे आपकी कड़ी मेहनत का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope: 27 मार्च को जन्मे लोगों के लिए खुलेंगे कुबेर के द्वार! इन राशियों को रहना होगा सावधान
Aaj Ka Rashifal 27 March: मेष और धनु राशि वालों को मिलेगा पद-प्रतिष्ठा का वरदान; ये 3 राशियां रहें संभलकर!
Birthday Horoscope: 26 मार्च को जन्में लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य
Aaj Ka Rashifal 26 March: रामनवमी पर मेष और कर्क राशि वालों की खुलेगी लॉटरी, जानें अपनी राशि का हाल
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। शारीरिक अस्वस्थता आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है। वाहन और मशीनरी का प्रयोग करते समय अत्यंत सावधानी बरतें, अन्यथा दुर्घटना का भय है। किसी हितचिंतक की सलाह आज आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है इसलिए समय का सदुपयोग करें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के घर में आज मेहमानों की आवाजाही रह सकती है जिससे घर का माहौल जीवंत रहेगा। आप अपने निजी दायित्वों को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। नए कार्यों की शुरुआत के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे लेकिन याद रखें कि विवादों से दूर रहना ही आपके हित में होगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों को आज अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। जमीन-जायदाद या मकान संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। निजी मामलों में आपको सफलता मिलेगी लेकिन अनावश्यक वाद-विवाद से बचना जरूरी है। आज आपकी धैर्य की परीक्षा हो सकती है इसलिए शांत रहकर काम लें।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज कार्यक्षेत्र में लचीला रुख अपनाना फायदेमंद रहेगा। समझौता करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा और इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। लंबे समय से चले आ रहे विवादित मसले आज सुलझने के आसार हैं। अपनी कार्यकुशलता पर भरोसा रखें।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक प्रबंधन पर केंद्रित रहेगा। धन संबंधी मामलों में सूझबूझ और संयम से काम लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपकी मनःस्थिति संतुलित रहेगी, जिससे आप सही निर्णय ले पाएंगे। नौकरी में सहयोगियों का साथ मिलेगा और परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।

यह भी पढ़ें:- क्या सच में मंथरा को राम से बैर था? जानिए वो वजह जिसने बदली पूरी रामायण
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों की दिनचर्या आज काफी व्यवस्थित रहेगी। समय पर कार्यों के पूरे होने से मन में हर्ष और उत्साह बना रहेगा। आपके मार्ग में आ रही पुरानी मुश्किलें अब दूर होने लगेंगी। आज बनाए गए नए संपर्क भविष्य में आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए नवीन कार्यों के विस्तार का समय है। व्यापार और नौकरी में लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपकी सफलता की राह आसान करेगा। हालांकि सेहत के मोर्चे पर सावधानी बरतें, क्योंकि उदर विकार (पेट की समस्या) से कष्ट हो सकता है।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा और मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। राजकीय या सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबारी विस्तार की प्रबल संभावना है जो भविष्य में बड़े लाभ का संकेत है।
कुम्भ राशि (Aquarius)
कुम्भ राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के पूरे आसार हैं। दैनिक कार्यों में आ रहे अवरोध दूर होंगे और आजीविका के प्रयासों में मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी। जीवन में सुख-सुविधाएं बनी रहेंगी।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों का आज नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा और सामाजिक मेलजोल में समय बीतेगा। लेनदेन से जुड़े पुराने मामले आज सुलझ सकते हैं। आपके कार्यों में विशेष लगनशीलता देखी जाएगी, जिससे काम की गुणवत्ता बढ़ेगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में भी शामिल हो सकते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
व्यापार भविष्य
आज चैत्र शुक्ल दशमी को पुष्य नक्षत्र के विशेष प्रभाव के कारण व्यापारिक क्षेत्र में हलचल देखने को मिलेगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चांदी, तांबा और पीतल जैसी धातुओं के साथ-साथ जूट, कपास, पाट, बारदाना और सन-हैसियन के भाव में मंदी के आसार हैं। हालांकि, यदि दिन की शुरुआत में इन वस्तुओं में तेजी दिखाई देती है, तो यह तेजी आगे भी बनी रह सकती है। वहीं, खाद्य वस्तुओं की बात करें तो लाल मिर्च, अरहर, मूंग और मोठ की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है। आज का विशेष भाग्यांक 3532 है, जो निवेश की योजना बनाने वालों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।
Aaj ka rashifal 28 march 2026 market horoscope prediction in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 March 2026: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा, जानें पुष्य नक्षत्र में बाजार का हाल
Mar 28, 2026 | 12:05 AMब्रिटिश टूरिस्ट लखनऊ एयरपोर्ट से हुआ प्रभावित, बोला- ‘इंग्लैंड से भी बेहतर’
Mar 27, 2026 | 10:49 PMनवरात्रि में ‘मां दुर्गा’ बनी बच्ची शेर से डर गई, मासूमियत भरा वीडियो हुआ वायरल
Mar 27, 2026 | 10:39 PMशादी में दूल्हे के पिता की सीख ने जीता दिल, बोले- ‘बराबरी से निभाना रिश्ता’
Mar 27, 2026 | 10:29 PMरंग-बिरंगे मुखौटे, 350 साल पुरानी परंपरा…जानिए भूटान का ‘पारो त्शेचू’ फेस्टिवल क्यों है खास?
Mar 27, 2026 | 09:59 PMVIDEO: किम जोंग उन को लुकाशेंको ने भेंट की ‘ऑटोमैटिक राइफल’; बोले- दुश्मन दिखे तो काम आएगी
Mar 27, 2026 | 09:59 PMBJP के दिग्गज नेताओं पर महिला के गंभीर आरोप! इन लोगों के नाम सामने आने से मचा बवाल- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM
₹77 लाख की सड़क और उद्घाटन से पहले ही उखड़ी! सांसद डिंपल यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:42 PM
ADR Report: चंदे के मामले में BJP की बादशाहत, सभी पार्टियों से 10 गुना ज्यादा मिला पैसा- VIDEOADR Report: चंदे
Mar 27, 2026 | 09:24 PM
जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM














