- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Aaj Ka Rashifal 01 December 2025 Today Horoscope Insights For Your Lucky Zodiac Sign
आज का राशिफल 01 दिसंबर 2025: दिसंबर महीने का पहला दिन इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा शुभ
Aaj Ka Rashifal 01 December 2025: आज का दिन सोमवार हैं। जो भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन सच्चे भाव से शिवलिंग पर एक लोटा जल चढ़ाया जाए, तो प्रभु शीघ्र ही प्रसन्न होते है।
- Written By: सीमा कुमारी

आज का राशिफल (सौ. सोशल मीडिया)
Today Horoscope 01 December 2025: आज का दिन सोमवार है, जो भगवान शिव की आराधना के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। इसके अलावा, आज मोक्षदा एकादशी भी मनाई जा रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी।
मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
- नए कार्य को लेकर अधिक उत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है; अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित रखें।
- मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
- आर्थिक स्थिति आपके अनुकूल नहीं रहेगी।
- जीवनसाथी के साथ आर्थिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
- संतान के लिए यह समय अनुकूल नहीं है।
- स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक: 1 और शुभ रंग: गुलाबी
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
- राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी।
- समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
- लोगों का आपके प्रति विश्वास बढ़ेगा।
- आपके कार्य सकारात्मक तरीके से पूरे होंगे।
- व्यापार में लाभ होगा।
- परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे।
- प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे; पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ अंक: 7 और शुभ रंग: हरा
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
- नौकरी में उन्नति होगी।
- वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा।
- आप अपने कार्यक्षेत्र से प्रसन्न रहेंगे।
- सहकर्मियों का विश्वास आप पर बढ़ेगा।
- व्यापार को सही दिशा देने में सक्षम रहेंगे।
- व्यापार में पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
- परिवार में सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे।
- प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे।
शुभ अंक: 2 और शुभ रंग: फिरोजा
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
- भावनात्मक संतुलन बनाए रखें; आपके कार्य का परिणाम सकारात्मक मिलेगा।
- धैर्य और विश्वास से कार्य में उन्नति होगी।
- परिवार से सहयोग प्राप्त होगा, भाई-बहन सहयोग करेंगे।
- भाग्य का साथ मिलेगा और पुराने मित्र का सहयोग प्राप्त होगा।
- स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा, लापरवाही न करें।
शुभ अंक: 1 और शुभ रंग: सफेद
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
- खर्चों में वृद्धि होगी।
- अधूरे पड़े कार्य फिर से आरंभ होंगे।
- कार्यस्थल पर आपके प्रशंसकों की संख्या में वृद्धि होगी।
- आय के स्रोत मजबूत होंगे।
- परिवार को समय दें, जिससे विवाद दूर होंगे।
- किसी की कही-सुनी बातों पर ध्यान न दें।
- नया कार्य आरंभ करने से पहले परिवार के सदस्यों की सलाह अवश्य लें।
शुभ अंक: 8 और शुभ रंग: केशरी
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
- व्यापार को लेकर उत्साहित रहेंगे।
- पूंजी का निवेश करें, लाभ होगा।
- अधूरे कार्यों को सही दिशा देने का प्रयत्न करें।
- कठिन मेहनत का परिणाम सकारात्मक रहेगा।
- वैवाहिक जीवन में प्रसन्न रहेंगे।
- किसी उत्सव में जाने का प्लान बनेगा।
- बाहर का खाना खाने से बचें, पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।
शुभ अंक: 3 और शुभ रंग: आसमानी
इसे भी देखें… मोक्षदा एकादशी 2025: घर में रखें ये 5 शुभ वस्तुएं, मिलेगी अपार समृद्धि और दूर होंगी सारी बाधाएं
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
- वाणी में सुधार होगा।
- रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी; आप उत्साहित रहेंगे।
- आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
- पुराने लंबित उधारी पैसों को लेकर बातचीत चलेगी।
- कला तथा डिजाइनिंग के कार्य से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
- प्रेम संबंध को लेकर उत्साहित रहेंगे; रोमांस में वृद्धि होगी।
- मूत्र रोग से संबंधित परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक: 2 और शुभ रंग: बैगनी
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
- कार्य सुचारू ढंग से चलेगा।
- कार्य को लेकर व्यस्त रहेंगे; लोगों का आप पर विश्वास बढ़ेगा।
- साहस और उत्साह में वृद्धि होगी।
- राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय महत्वपूर्ण रहेगा।
- आय के स्रोत मजबूत बनेंगे।
- व्यापार में लाभ मिलेगा।
- प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे।
- यात्रा के योग हैं।
शुभ अंक: 7 और शुभ रंग: गुलाबी
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
- भूमि-भवन की खरीदारी का प्लान बन सकता है।
- मानसिक स्थिति मजबूत बनेगी।
- आपकी रणनीति से अधूरे पड़े कार्य फिर से आरंभ होंगे।
- पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा।
- जरूरत के सामान की खरीदारी होगी।
- स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा; नेत्र पीड़ा हो सकती है।
- प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे।
शुभ अंक: 4 और शुभ रंग: लाल
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
- भौतिक सुख प्राप्त होगा।
- कार्य में अनुशासन बनाए रखें।
- सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे।
- कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे; नए कार्य का प्लान बनेगा।
- मन चंचल रहेगा।
- कला तथा साहित्य के मामले में लाभ मिलेगा।
- व्यापार में निवेश न करें, नुकसान हो सकता है।
- भाई-बहन का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 6 और शुभ रंग: नीला
इसे भी देखें… छोटी-छोटी बातों के तुनकमिजाजी होते है इस मूलांक के लोग, पर गुस्से से ही जीत लेते हैं हर चुनौती
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope 3 March: मेष से मीन राशि तक, किनके खुलेंगे किस्मत के दरवाजे और किन्हें रहना होगा सावधान?
Aaj Ka Rashifal 3 March: मंगलवार को वृषभ और वृश्चिक राशि वालों पर बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
Birthday Horoscope: 2 मार्च को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? जानें अपनी राशि का हाल!
Aaj Ka Rashifal 2 March 2026: सोमवार को मकर राशि वालों को धन लाभ तो कन्या वाले रहें सावधान; जानें आज का राशिफल
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
- रचनात्मक कार्य से लाभ होगा।
- कार्य में जोश और उत्साह की वृद्धि होगी।
- नौकरी में अच्छी स्थिति बनी रहेगी।
- धन का लाभ होगा, संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें।
- समाज और परिवार में आदर और सम्मान प्राप्त होगा।
- व्यापार में धन का लाभ होगा।
- यात्रा के योग हैं; पार्टनर से सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 1 और शुभ रंग: बैगनी
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
- संपत्ति के मामले में नुकसान हो सकता है, नए निवेश का प्लान न करें।
- मन प्रसन्न रहेगा।
- खर्च पर ध्यान दें; सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
- स्वजनों से मुलाकात होगी।
- खर्चों में वृद्धि होगी।
- संगीत तथा कला से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
- परिवार से सहयोग नहीं मिलेगा; पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक: 3 और शुभ रंग: पीला
Aaj ka rashifal 01 december 2025 today horoscope insights for your lucky zodiac sign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
National Safety Day: कैंसर या हार्ट अटैक नहीं, भारत में इन 5 हादसों से मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग
Mar 04, 2026 | 04:00 AMक्या फिर लौटेगा iPod? बिना नोटिफिकेशन वाला वही पुराना जादू, अब नए अंदाज़ में
Mar 04, 2026 | 03:38 AMहोली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग
Mar 03, 2026 | 10:42 PMदुबई में मिसाइल अलर्ट के बीच ‘लैम्बोर्गिनी’ की आवाज से घबराए लोग, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 10:23 PMमिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PMअकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Mar 03, 2026 | 10:10 PMPAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा
Mar 03, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM














