इस साल भाई दूज पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, सिंह, तुला और वृश्चिक राशि वालों का चमकेगा भाग्य!
Bhai Dooj:भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व भाई दूज 23 अक्टूबर को है। ऐसे में ग्रहों के इस दुर्लभ संयोग से भाई दूज के दिन कुछ राशियोंं के जातकों का भाग्य चमक सकता हैं, तो आइए जानते हैं
- Written By: सीमा कुमारी
भाई दूज पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग (सौ.सोशल मीडिया)
Bhai Dooj 2025 Lucky Rashifal: गुरुवार 23 अक्टूबर को भाई-बहन के अटूट प्रेम का पावन पर्व ‘भाई दूज’ मनाया जाएगा। यह त्योहार हर साल दिवाली महापर्व के आखिरी यानी पांचवे दिन मनाया जाता है। आपको बता दें, भाई दूज का पावन पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में यह पर्व विशेष महत्व रखता है।
इस त्योहार को यम द्वितीया भी कहा जाता है। ये त्योहर भाई-बहन के अटूटू प्रेम का प्रतीक है। भाई दूज पर बहनें व्रत रखती है। अपने भाई को घर बुलाकर उनको तिलक करती है। कलावा बांधती हैं और भोजन कराती है।
ज्योतिषयों के अनुसार, इस साल भाई दूज पर विशाखा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है। ऐसे में इस योग बहुत शुभ माना गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
घर में रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सही विधि, जरूरी नियम और महादेव को प्रसन्न करने का आसान तरीका
सावन में शिवलिंग की पूजा कैसे करें? जानें सही पूजन विधि, जरूरी सामग्री और महादेव को प्रसन्न करने के नियम
गुरु, टीचर और मेंटर को भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, पढ़ते ही हो जाएंगे भावुक
भाई दूज के दिन सूर्य-बुध के तुला राशि में होने से बुधादित्य योग बनेगा। वहीं, चंद्र देव और गुरु बृहस्पति कर्क राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में ग्रहों के इस दुर्लभ संयोग से भाई दूज के दिन कुछ राशियोंं के जातकों का भाग्य चमक सकता हैं, तो आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं-
भाई दूज पर इन 3 राशि वालों का चमकेगा भाग्य!
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए भाई दूज का पावन पर्व शुभ रहने वाला है। धन संपत्ति में निवेश का मौका मिल सकता है, जिससे धन लाभ मिल सकता है। पुराने काम को लेकर चल रहा तनाव दूर हो सकता है और स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।
तुला राशि
अगर बात तुला राशि के जातकों की करें तो इस साल भाई दूज का पावन पर्व शुभ रहने वाला है। धन संपत्ति में निवेश का मौका मिल सकता है, जिससे धन लाभ मिल सकता है और लम्बे समय से चल रहे कर्ज की समस्याओं के छुटकारा मिल सकता है। विवाह में आ रहीं परेशानियां दूर हो सकती है। आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में निखार आ सकता है।
ये भी पढ़ें– भाई दूज के दिन बहनें राशि के अनुसार पहनें इस रंग के कपड़े, भाई-बहन की रिश्तों में बनी रहेंगी मिठास
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी यह समय बदलावों से भरा रहने वाला है। इस राशि के जातकों को कला क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। पेशेवर स्तर पर छवि अच्छी और मजबूत हो सकती है और व्यापार में लोगों का सहयोग मिल सकता है।
