घर में रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सही विधि, जरूरी नियम और महादेव को प्रसन्न करने का आसान तरीका
Rudrabhishek Samagri List 2026: धर्म ग्रथों में सावन महीने में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व बताया गया है। घर में रुद्राभिषेक करने की सही विधि, आवश्यक पूजन सामग्री, महत्वपूर्ण नियम।
- Written By: सीमा कुमारी
घर में रुद्राभिषेक कैसे करें? (सौ.AI)
Ghar Mein Rudrabhishek Kaise Karen: शिवभक्तों का पावन श्रावण यानी सावन माह कल, 30 जुलाई 2026 से शुरु होने जा रहा है। भगवान शिव को समर्पित यह पवित्र महीना शिवभक्तों के लिए विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है। शिवभक्त इस दौरान श्रद्धा और विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना, जलाभिषेक, व्रत और रुद्राभिषेक आदि करते है।
धर्म ग्रथों में सावन महीने में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व बताया गया है और इसके बारे में शिव पुराण में भी वर्णन किया गया है। अगर कोई भक्त घर पर रुद्राभिषेक का आयोजन करता है तो उसके जीवन में समृद्धि आती है।
अगर आप घर में रुद्राभिषेक करने जा रहे हैं तो आपके लिए इसके कुछ विशेष नियमों का पालन जरूरी है। यदि आप सही नियमों के अनुसार रुद्राभिषेक करेंगे तो आपको इसके शुभ फल मिलते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सावन में शिवलिंग की पूजा कैसे करें? जानें सही पूजन विधि, जरूरी सामग्री और महादेव को प्रसन्न करने के नियम
गुरु, टीचर और मेंटर को भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, पढ़ते ही हो जाएंगे भावुक
Guru Purnima 2026: क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा? जानिए गुरु पूजन की सही विधि, धार्मिक महत्व
आगरा में जया किशोरी की कथा: कंस वध, गोपी-उद्धव संवाद और सुदामा चरित्र ने दिया प्रेम, धर्म और संस्कार का संदेश
घर पर रुद्राभिषेक करने के क्या है जरूरी नियम?
अगर आप घर पर ही रुद्राभिषेक करने जा रहे हैं तो आपको कुछ विशेष नियमों का पालन करने की जरूरत होती है।
-
साफ-सफाई का खास ख्याल
घर रुद्राभिषेक पूजा शुरू करने से पहले ध्यान रखें कि घर का कोना-कोना तक साफ होना चाहिए और किसी भी कोने में गंदगी इकट्ठी न हो।
-
बिना आसान के रुद्राभिषेक करने से बचें
जिस स्थान पर रुद्राभिषेक पूजा होने जा रही है उसे आप अच्छी तरह से साफ करें और उसमें एक साफ आसान बिछा लें।
-
शिवलिंग को उत्तर दिशा की ओर रखें
शिवलिंग को उत्तर दिशा की ओर रखें और खुद पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठें। यदि आपको दिशा का सही ज्ञान न हो तो आप इसके बारे में पंडित से भी जानकारी ले सकते हैं।
-
पति-पत्नी मिलकर रुद्राभिषेक करें
यदि संभव हो तो पति-पत्नी जोड़े में बैठकर शांत मन से रुद्राभिषेक करने का संकल्प लें और रुद्राभिषेक आरंभ करें।
-
श्रृंगी का इस्तेमाल करें
आपको हमेशा इस अनुष्ठान में श्रृंगी का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे निरंतर जल धारा निकलती है।
-
जल धरा टूटनी नहीं चाहिए
आप इस अनुष्ठान को जल या दूध किसी से भी कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इसके लिए जल धरा टूटनी नहीं चाहिए।
-
सात्विक आहार करें
जिस घर में रुद्राभिषेक का आयोजन हो वहां किसी भी तरह का तामसिक भोजन नहीं बनाना चाहिए और इस अनुष्ठान का आयोजन करने करने वाले जोड़े को पूजा के समापन तक उपवास रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें-सावन में शिवलिंग की पूजा कैसे करें? जानें सही पूजन विधि, जरूरी सामग्री और महादेव को प्रसन्न करने के नियम
घर पर रुद्राभिषेक करने की क्या है विधि?
- जिस दिन घर में रुद्राभिषेक का आयोजन हो उस दिन प्रातः जल्दी उठें और ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें।
- भगवान शिव की मूर्ति या शिवलिंग को जल से स्नान कराएं।
- शिवलिंग के पास एक कलश की स्थापना करें।
- दाहिने हाथ की हथेली में जल लेकर अपना पूरा नाम, गोत्र और पूजा कान्यायम संकल्प मन में दोहराएं।
- फिर पानी को नीचे गिरा दें। जल से अभिषेक शुरू करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते हुए स्नान कराते रहें।
- शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाएं और बेल पत्र चढ़ाएं।
- इसके साथ ही, अन्य सामग्रियां जैसे फूल, अक्षत, काले तिल, शहद आदि भी चढ़ाएं।
- रुद्राभिषेक के मंत्रों का जाप करें और पूजा के समापन के समय आरती करें।
- रुद्राभिषेक के समापन के बाद सभी भक्तों को प्रसाद बांटें और स्वयं भी ग्रहण करें।
- अगर आप भी घर में रुद्राभिषेक का आयोजन कर रही हैं तो यहां बताए नियमों का पालन करें जिससे भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहेगा।
