Lord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
Lord Shiva Blessings 2026: सावन के पहले सोमवार पर किए गए कुछ विशेष शिव उपाय करियर की बाधाओं को दूर करने और नौकरी व प्रमोशन के योग मजबूत करने वाले माने जाते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान शिव (सौ.सोशल मीडिया)
Sawan Somwar Puja For Job And Promotion: भगवान भोलेनाथ की आराधना का सबसे पवित्र और फलदायी समय श्रावण मास कल यानी 30 जुलाई गुरुवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है और सभी शिव जी की कृपा पाने के लिए अलग-अलग उपाय भी आजमाते हैं।
ऐसे में ज्योतिषयों के अनुसार,अगर आपकी नौकरी में बार-बार बाधाएं आ रही हैं या प्रमोशन के योग नहीं बन रहे हैं तो सावन के पहले सोमवार को आप यहां बताए कुछ उपाय जरूर आजमाएं। इन उपायों से आपके जीवन की समस्याएं दूर होंगी और धन लाभ के योग भी बनेंगे। आइए जानें इन उपायों के बारे में।
सावन का पहला सोमवार क्यों माना जाता है खास?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन के दौरान देशभर के शिव मंदिरों में भक्त बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, सफलता और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के पहले सोमवार का विशेष महत्व है और इस दिन किए गए कुछ उपाय शुभ फल देने वाले माने जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
घर में रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सही विधि, जरूरी नियम और महादेव को प्रसन्न करने का आसान तरीका
सावन में शिवलिंग की पूजा कैसे करें? जानें सही पूजन विधि, जरूरी सामग्री और महादेव को प्रसन्न करने के नियम
गुरु, टीचर और मेंटर को भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, पढ़ते ही हो जाएंगे भावुक
Guru Purnima 2026: क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा? जानिए गुरु पूजन की सही विधि, धार्मिक महत्व
सावन के पहले सोमवार पर करें ये 3 उपाय
-
शिवलिंग का करें जलाभिषेक
ज्योतिषयों के अनुसार, अगर नौकरी में बार-बार रुकावटें आ रही हैं या मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है, तो पहले सावन सोमवार को शिवलिंग का जलाभिषेक करें। अभिषेक के दौरान जल में कच्चा दूध मिलाकर भगवान शिव को अर्पित करना शुभ होता है। कहा जाता है कि इससे करियर की बाधाएं कम होती हैं और उन्नति के रास्ते खुलते हैं।
-
चंदन का तिलक लगाएं
धर्म शास्त्रों में भगवान शिव को चंदन अर्पित करना भी शुभ बताया गया है। पूजा के दौरान शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाने के बाद उसी चंदन का तिलक अपने माथे पर भी लगाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और रुके हुए कार्य पूरे होने की मान्यता। इस उपाय को करियर में तरक्की और प्रमोशन के लिए भी लाभकारी माना जाता है।
यह भी पढ़ें- घर में रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सही विधि, जरूरी नियम और महादेव को प्रसन्न करने का आसान तरीका
-
शिवलिंग पर 21 बेलपत्र चढ़ाएं
अगर आपकी भी नौकरी में समस्याएं आ रही हैं और काम बनते-बनते रह जाता है तो आप सावन के पहले सोमवार के दिन किस भी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर 21 बेलपत्र चढ़ाएं।
इसके बाद भोलेनाथ से प्रार्थना करें कि जल्द ही आपको अच्छी नौकरी मिले या मौजूदा नौकरी में प्रमोशन के योग बनें। यही नहीं आप शिव के पंचाक्षरी मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप भी करें। ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा और धन लाभ के योग बनेंगे।
अगर आप भी यहां बताए उपायों को आजमाएंगे तो आपकी वर्कप्लेस में आने वाले समस्याएं दूर हो सकती हैं।
