-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- If You Want To Become Rich Then Adopt These 3 Infallible Remedies Of Neem Karoli Baba
धनवान बनना हो, तो नीम करोली बाबा के ये 3 अचूक उपाय कर लें, धन ही धन होगा आपके पास!
- Written By: सीमा कुमारी
धार्मिक मान्यता है कि जो भी नीम करोली बाबा के द्वार पर आता है वो कभी भी खाली हाथ नहीं जाता है। नीम करोली बाबा ने हर चीजों को लेकर अपने विचार व्यक्त किये हैं। उन्होंने व्यक्ति के धनवान बनने को लेकर भी बहुत उपाय बताए गए है

धनवान बनने के उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Neem Karoli Baba Upay: नीम करोली बाबा भारत के महान संतो में से एक माने जाते हैं। उनकी ख्याति न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी फैली है। बाबा नीम करोली के विचार आज भी उनके अनुयायियों का मार्गदर्शन करते है। नीम करोली बाबा को भगवान हनुमान का अवतार माना जाता है। इनके लाखों के संख्या में फॉलवर हैं।
धार्मिक मान्यता है कि जो भी नीम करोली बाबा के द्वार पर आता है वो कभी भी खाली हाथ नहीं जाता है। नीम करोली बाबा ने हर चीजों को लेकर अपने विचार व्यक्त किये हैं। उन्होंने व्यक्ति के धनवान बनने को लेकर भी बहुत उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं नीम करोली बाबा के खास बातों के बारे में।
नीम करोली बाबा के अनुसार धनवान बनने के उपाय
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर का वो रहस्य… जब ‘कड़वे नीम का चूर्ण’ बन गया भगवान का सबसे प्रिय भोग
मोगरे में नहीं आ रहे फूल? एक्सपर्ट के ये आसान सीक्रेट अपनाएं, कुछ ही दिनों में कलियों से लद जाएगा पौधा
धन का सही उपयोग
नीम करोली बाबा कहते हैं कि अगर किसी व्यक्ति के पास धन की प्रचुरता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसे धनवान मान लिया जाए। बल्कि किसी व्यक्ति को धनवान कहलाने के लिए धन की सही उपयोगिता का पता होना चाहिए।
बाबा के अनुसार, ऐसे धन का कोई लाभ नहीं जो किसी गरीब, जरूरतमंद या असहाय के लिए उपयोग न किया गया हो। इसलिए असली धनवान वो ही है, जिसे धन का महत्व और इसकी सही उपयोगिता का पता हो।
स्वयं को कभी भी गरीब न समझें
बाबा का कहना हैं कि धनवान वही है तो खुद को कभी गरीब नहीं समझता है। असली धनवान वही है जो चरित्र, व्यवहार और भगवान की आस्था के कोष से भरा हुआ है। ये तीनों कोष ही सही मायने में आपकी जमापूंजी हैं।
कहते है ये ऐसा कीमती रत्न है तो नजर तो नहीं आता, लेकिन हमेशा भरा रहता है। कागज की गड्डियां और धातु के आभूषणों का भी एक न एक दिन मनुष्य की देह की तरह नाश हो जाता है। इसलिए असली धनवान वही है जो कर्म, भाव, कल्याण और भक्ति से भरा हुआ है।
अगर आपमें ऐसे गुण हैं तो स्वयं को कभी गरीब न समझें। ऐसे लोग ही सही मायने में धनवान होते हैं।
ईमानदारी के साथ धन अर्जित करना
बाबा का कहना हैं कि गलत काम के द्वारा धन को कमाने वाले लोग भी कभी धनवान नहीं बन सकते है। गलत ढंग से रुपया-पैसा कमाने वाले लोग जीवनभर आर्थिक तंगी में उलझे रहते है। इसलिए ईमानदारी के साथ धन अर्जित करना ही धनवान बनने का सबसे अच्छा तरीका है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
जीवन में किसी भी व्यक्ति को मोह-माया के फेर में नहीं उलझना चाहिए। साथ ही किसी भी चीज का लालच भी नहीं करना चाहिए। नीम करोली बाबा के अनुसार, इस तरह की आदत रखने वाले लोगों के पास कभी भी धन रुकता नहीं है। बाबा कहते थे, धनवान बनना है तो मोह-माया का त्याग करना ही होगा।
If you want to become rich then adopt these 3 infallible remedies of neem karoli baba
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














