भाई दूज के दिन बहनें राशि के अनुसार पहनें इस रंग के कपड़े, भाई-बहन की रिश्तों में बनी रहेंगी मिठास

Bhai Dooj: इस साल भाईदूज का पावन 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार के दिन मनाया जा रहा है। ऐसा माना जाता है कि यदि आप इस दिन सही रंगों के वस्त्र पहनकर भाई का तिलक करेंगी तो जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
भाई दूज के दिन बहनें राशि के अनुसार पहनें इस रंग के कपड़े, भाई-बहन की रिश्तों में बनी रहेंगी मिठास
भाईदूज पर राशि अनुसार कौन सा रंग पहनना है शुभ? (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bhai Dooj 2025: हर साल दिवाली, गोवर्धन पूजा के बाद भाईदूज का त्यौहार भी खूब हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल भाईदूज का पावन त्योहार 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन भाई को तिलक लगाने का सबसे उत्तम मुहूर्त दोपहर 01:13 से लेकर 03:28 बजे तक रहने वाला है। इस तरह भाई दूज पर तिलक लगाने के लिए बहनों को 02 घंटे 15 मिनट का शुभ मुहूर्त मिलेगा।

भाईदूज का पावन त्योहार बहनों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन सभी बहने अपने भाई को तिलक करती हैं और फिर उनकी आरती करके लंबी उम्र की कामना करती हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अगर भाई बहन यमुना में साथ में स्नान करते हैं, तो अकाल मृत्यु का भय भी खत्म हो जाता है।

वहीं कुछ ऐसी बातें भी हैं जिनसे लोग अनजान होते हैं, वो है इस दिन शुभ रंगों के कपड़ों में भाई का तिलकक करना। ऐसी मान्यता है कि अगर बहनें अपनी राशि का ध्यान रखने शुभ रंगों के कपड़े पहनेंगी और शुभ समय में तिलक लगेंगी तो उनके आपसी रिश्ते मजबूत बने रहते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि आपकी राशि के लिए कौन सा रंग शुभ होगा जो आप भाईदूज के दिन पहन सकती हैं।

भाईदूज पर राशि अनुसार कौन सा रंग पहनना है शुभ?

मेष राशि

मेष राशि की बहनों के लिए इस साल भाईदूज पर लाल रंग के वस्त्र पहनना अत्यंत शुभ है। इस दिन तिलक के लिए लाल और पीला रंग ही आपके लिए सर्वोत्तम माने गए हैं। यदि आपका भाई भी मेष राशि का है, तो दोनों ही लाल रंग के वस्त्र पहनें। इससे आपके भाई-बहन की रिश्ते में मिठास बनी रहती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि की महिलाएं अगर भाईदूज पर क्रीम कलर के वस्त्र पहनें तो आपको इसके शुभ लाभ मिल सकते हैं। आप भाई को जो भी उपहार दें उसमें अगर चांदी की वस्तुएं दें तो आपको अच्छे फल मिलते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि की की बहनों को भाईदूज के दिन हरे रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। इस दिन आप वही रंग पहनें और भगवान गणेश का स्मरण करते हुए तिलक करें तो आपको इसके शुभ फल मिल सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि की बहनों को भाईदूज के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। तिलक करने से पहले आप सिर पर चुन्नी पहनें तो यह पर्व अधिक लाभदायक बन सकता है। भाई को देने वाले उपहार में भी आप पीले रंग के दें।

सिंह राशि

सिंह राशि की बहनें यदि आप लाल या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनेंगी तो यह बहुत शुभ होगा। पूजा करते समय आप माता दुर्गा या शक्ति का स्मरण करें तो आपको इसके शुभ लाभ होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि की बहनें भाईदूज के दिन हरे या नीले रंग के वस्त्र पहनकर सुबह जल्दी तिलक करना चाहिए। यदि संभव हो तो गाय को चारा खिलाएं और पूजा के समय भाई को तिलक लगाएं, इससे जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है।

तुला राशि

तुला राशि की बहनें भाईदूज के दिन अगर क्रीम या लाल रंग के वस्त्र पहनें तो आपके भाई के जीवन में । पूजा के समय आदि शक्ति का स्मरण करते हुए भाई के माथे पर लाल रंग से तिलक करना शुभ माना जाता है।

वृश्चिक राशि

अगर आपको राशि वृश्चिक है तो आपके लिए बैंगनी रंग के वस्त्रों में भाई का तिलक करना अत्यंत शुभ हो सकता है। अगर आप तिलक करते हुए विघ्नहर्ता गणपति का स्मरण करेंगी तो भाई को भविष्य में सफलता मिल सकती है।

धनु राशि

धनु राशि की बहनों को भाईदूज के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए और केसर युक्त तिलक करना चाहिए, जिससे भाई-बहन का रिश्ता मजबूत होता है। पूजा के समय आपको 'ओम नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का स्मरण करना लाभदायक होता है।

मकर राशि

मकर राशि की बहनों को भाईदूज के दिन नीले रंग का वस्त्र पहनकर भाई के माथे पर तिलक करना चाहिए। आपको तांबे के पात्र में तिलक सामग्री रखनी चाहिए और नीले वस्त्र में पूजा करनी चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि की बहनों को भाईदूज के दिन स्लेटी या लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इसके साथ ही भाई के माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं। आपके रिश्ते को इस उपाय से मजबूती मिलेगी और सदैव प्रेम बना रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि की बहनें अगर भाईदूज के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनेंगी और भाई को रोली से तिलक करेंगी तो आपके रिश्तों में सौहार्द बना रहेगा। तिलक की इस विधि से भाई की खुशहाली और समृद्धि सुनिश्चित होती है।

ज्योतिष बताते है कि भाईदूज के दिन राशि अनुसार बहनों द्वारा पहने गए अलग रंगों के कपड़े भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com