Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सावन में शिवलिंग की पूजा कैसे करें? जानें सही पूजन विधि, जरूरी सामग्री और महादेव को प्रसन्न करने के नियम

Shivling Puja Rituals And Regulations: सावन के पावन महीने में शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। जानिए शिवलिंग पूजन की सही विधि, आवश्यक पूजन सामग्री और महत्वपूर्ण नियम।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jul 29, 2026 | 05:59 PM

शिवलिंग की पूजा कैसे करें (सौ.AI)

Follow Us
Follow Us:

Sawan Shivling Abhishek Rules : 30 जुलाई, बुधवार से सावन का महीना शुरू हो रहा है। सावन शुरू होते ही देशभर में कांवड़ यात्रा, शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और भगवान भोलेनाथ के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगेगी।

हिंदू धर्म में सावन केवल एक महीना नहीं, बल्कि शिव आराधना का महापर्व माना जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति पूरे सावन महीने शिवलिंग का अभिषेक और पूजन करता है, उस पर महादेव की विशेष कृपा बरसती है। चलिए जानते हैं सावन में शिवलिंग की पूजा कैसे करनी चाहिए और उस पर क्या चीजें चढ़ानी चाहिए।

शिवलिंग पूजा के लिए क्या-क्या होनी चाहिए सामग्री

  • शिवलिंग का अभिषेक की सामग्री

शिवलिंग पूजा के लिए शुद्ध जल, गंगाजल, कच्चा दूध, दही, देसी घी, शहद, शक्कर, गन्ने का रस। आप चाहें तो सिर्फ जल से भी शिवलिंग का अभिषेक कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

गुरु, टीचर और मेंटर को भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, पढ़ते ही हो जाएंगे भावुक

Guru Purnima 2026: क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा? जानिए गुरु पूजन की सही विधि, धार्मिक महत्व

आगरा में जया किशोरी की कथा: कंस वध, गोपी-उद्धव संवाद और सुदामा चरित्र ने दिया प्रेम, धर्म और संस्कार का संदेश

Photo: पहला सावन में शिव पूजा क्यों है इतनी खास? फोटो में जानिए 12 बड़ी जरूरी बातें

  • शिवलिंग पूजन सामग्री

बेलपत्र कम से कम 3 या 11, धतूरा 1 या 2, भांग के पत्ते, शमी के पत्ते, आंकड़े के फूल, सफेद चंदन, भस्म और अक्षत। इसके अलावा धूप, दीप, फल या मिठाई।

सावन में शिवलिंग की पूजा कैसे करें?

  • ज्योतिष एवं लोक मान्यता के अनुसार, सावन में शिवलिंग की पूजा के लिए वैसे तो सुबह का समय सबसे शुभ माना जाता है।
  • लेकिन अगर सुबह आपके पास समय नहीं है, तब आप शाम में भी शिवलिंग का अभिषेक कर सकते हैं।
  • सबसे पहले तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल और गंगाजल अर्पित करें।
  • इसके बाद आप चाहें तो पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर) भी शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं।
  • अगर दूध, दही या फिर पंचामृत चढ़ा रहे हैं तो उसके बाद जल जरूर चढ़ाएं।
  • अभिषेक करते समय मन ही मन लगातार ॐ नमः शिवाय या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते रहें।
  • अगर घर पर शिवलिंग का अभिषेक कर रहे हैं तो शिवलिंग को साफ कपड़े से पोंछ लें।
  • फिर सफेद चंदन और भस्म से शिवलिंग पर त्रिपुंड लगाएं। फिर अक्षत अर्पित करें।
  • इसके बाद बेलपत्र, धतूरा, भांग, शमी पत्र, इत्र और आंकड़े के फूल इत्यादि सामग्री शिवलिंग पर अर्पित करें।
  • अगर सभी सामग्री नहीं है तो आप सिर्फ बेलपत्र भी चढ़ा सकते हैं।
  • फिर भोग लगाएं और धूप-दीपक जलाएं।
  • फिर शिवजी की आरती करें और जाने-अनजाने में हुई भूल की क्षमा मांगें।

शिवलिंग की पूजा के दौरान किन बातों का रखें ध्यान?

  • तांबे के बर्तन का उपयोग न करें

शिवलिंग पर दूध चढ़ाते समय कभी भी तांबे के बर्तन का उपयोग न करें।

  • हल्दी, सिंदूर या कुमकुम भी न करें उपयोग

यह भी पढ़ें- गुरु, टीचर और मेंटर को भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, पढ़ते ही हो जाएंगे भावुक

शिवलिंग पर कभी भी हल्दी, सिंदूर या कुमकुम भी न लगाएं।

  • तुलसी के पत्ते भी न चढ़ाएं

शिवलिंग पर तुलसी के पत्ते भी न चढ़ाएं।

  • पूरी परिक्रमा न करें

शिवलिंग की कभी भी पूरी परिक्रमा न करें। जहां से शिवलिंग का जल बहकर बाहर निकलता है, उसे कभी लांघना नहीं चाहिए। इसी कारण से शिवलिंग की हमेशा आधी परिक्रमा की जाती है।

Sawan shivling puja vidhi rules and samagri

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 05:59 PM

Topics:  

  • Dharma
  • Religion News
  • Sawan Somwar
  • Shivling Puja

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.