चंद्र ग्रहण के दौरान प्रेगनेंट महिलाएं इन बातों का ज़रूर रखें ध्यान, नहीं पड़ेगा बुरा असर
Pregnancy Precautions:7 सितंबर को लगने वाला साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत में पूरी तरह से दिखाई देगा। शास्त्रों के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को इस दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं को क्या करना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
Chandra Grahan Pregnancy Precautions: इस साल भाद्रपद पूर्णिमा के दिन साल का दूसरा चंद्र ग्रहण यानी 7 सितंबर को लगने जा रहा है। ज्योतिषयों के अनुसार, यह पूर्ण चंद्रग्रहण रहेगा और पूरे भारत समेत देश-दुनिया में दिखाई देगा। जैसा कि आप जानते है कि ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना गया है, लेकिन इसे धार्मिक दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता है।
इस दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। खासतौर से गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियां जरुर बरतनी चाहिए। एक गलती से भी गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो आपको चंद्र ग्रहण में क्या करना है और क्या भूलकर भी नहीं करना है।
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें खास ध्यान
- गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण से निकलने वाली हानिकारक किरणों का गर्भ में पल रहे बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
- गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान धारदार चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए।जैसे कैंची या ब्लेड जैसे किसी भी नुकीले उपकरण का उपयोग नहीं करना चाहिए।
- चंद्र ग्रहण के दौरान खाने से भी बचना चाहिए।
- हालांकि गर्भवती महिलाएं सात्विक भोजन का सेवन कर सकती हैं।
- ग्रहण से पहले बने हुए भोजन का भी प्रयोग न करें।
- चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरीके से चांद की रोशनी के सामने नहीं आना चाहिए।
- इसके लिए उन्हें खिड़कियां और दरवाज़े ढक कर रखने चाहिए, ताकि ग्रहण की नकारात्मक किरणें घर में प्रवेश न करें।
- गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान घर में रहें।
- गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान मन ही मन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
- नंगी आंखों से चंद्र ग्रहण को देखने की भूल न करें।
- गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के बाद स्नान जरूर करना चाहिए।
- चाहें तो पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकती हैं।
- प्रेग्नेंट महिलाओं को ग्रहण के समय सेफ्टी पिन, चूड़ियां और पिन जैसे किसी भी धातु के आभूषण नहीं पहनने चाहिए।
- चंद्र ग्रहण के दौरान सोने से बचना चाहिए।
- सभी खाने और पीने की चीजों में तुलसी पत्र डाल दें।
यह भी पढ़ें-पितृपक्ष में अगर दिख जाएं ऐसे सपने, तो समझ लीजिए खुलने वाली है किस्मत, जानिए कौन-से सपने है
