Photo Frame Vastu: इस दिशा में लगाएंगे फोटो फ्रेम तो घर में बढ़ेगा प्यार और खुशहाली, जानें वास्तु के नियम
Vastu Tips For Photo Frame: घर में फैमिली फोटो लगाने का ट्रेंड है। यह घर की सजावट को तो बढ़ाता ही है, साथ ही इससे भावनात्मक जुड़ाव भी होता है, लेकिन इसे सही दिशा में लगाना जरूरी होता है।
- Written By: रीता राय सागर
फोटो फ्रेम (फोटो.सोशल मीडिया)
Family Photo Direction As Per Vastu: तस्वीरों में हमेशा यादें कैद होती है। अपने परिवार के छोटे-छोटे खुशहाल पलों को हम तस्वीरों के जरिए अपने पास रखते हैं। इसे अपनी नजरों के सामने रखने के लिए हम इन्हें दीवारों पर सजाते हैं।
इसलिए घर में फैमिली फोटो लगाने का ट्रेंड है। यह घर की सजावट को तो बढ़ाता ही है, साथ ही इससे भावनात्मक जुड़ाव भी होता है। हालांकि, वास्तु में घर पर फैमिली फोटो को लगाने के कुछ नियम बताए गए हैं, क्योंकि इस तरह की तस्वीरों को देखने से भी व्यक्ति के भीतर अच्छी ऊर्जा का संचार होता है।
इसलिए फैमिली फोटो को सही दिशा, सही कमरे और सही दीवार पर लगाना जरूरी है। आइए आपको बताते हैं कि वास्तु शास्त्र के आधार पर फैमिली फोटो किस दिशा में लगाना सही होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Salt Astrology Tips: नमक के ये 5 उपाय जरूर अपनाएं, संकट होंगे दूर, ग्रह-दोष से मिलेगी मुक्ति
Bhog Ke Niyam: घर के मंदिर में भगवान भोग लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा शुभ फल
क्या आपकी रसोई में रखा यह एक सामान चुपचाप बढ़ा रहा है वास्तु दोष? ज्यादातर लोग नहीं देते ध्यान
Fitkari Ke Upay: क्या आपके घर में भी रुकी हुई है बरकत? फिटकरी का यह रहस्यमयी टोटका बदल सकता है तस्वीर
फैमिली फोटो लगाने की सही दिशा
-
दक्षिण-पश्चिम दिशा सबसे शुभ
वास्तु के अनुसार परिवार की तस्वीरें लगाने के लिए दक्षिण-पश्चिम यानी नैऋत्य कोण सबसे उत्तम माना जाता है। इसे पितृ स्थान भी कहा जाता है, जो स्थिरता, मजबूत रिश्तों और पारिवारिक एकता का प्रतीक है। इस दिशा में परिवार की मुस्कुराती हुई तस्वीर लगाने से घर में प्रेम और आपसी विश्वास बढ़ता है।
फोटो फ्रेम (फोटो.सोशल मीडिया)
-
पश्चिम दिशा भी मानी जाती है शुभ
पश्चिम दिशा यादगार पलों और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक मानी जाती है। इस दिशा में परिवार के साथ यात्रा, बचपन या खुशियों भरे पलों की तस्वीरें लगाना शुभ होता है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होते हैं।
-
पूर्व दिशा में लगाएं बच्चों की उपलब्धियों की तस्वीरें
पूर्व दिशा सूर्य देव की दिशा मानी जाती है, जो नई शुरुआत, विकास और सफलता का प्रतीक है। इस दिशा में बच्चों की उपलब्धियों, पुरस्कार या पढ़ाई से जुड़ी तस्वीरें लगाना शुभ होता है। इससे बच्चों की प्रगति और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।
इन दिशाओं में भूलकर भी न लगाएं फैमिली फोटो
-
उत्तर-पूर्व दिशा
यह घर का सबसे पवित्र कोना माना जाता है। यहां केवल भगवान की तस्वीरें या धार्मिक प्रतीक ही रखने चाहिए। इस दिशा में परिवार की तस्वीर लगाने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है।
-
दक्षिण-पूर्व दिशा
यह अग्नि तत्व की दिशा होती है। यहां फैमिली फोटो लगाने से घर में तनाव, बहस और रिश्तों में मतभेद बढ़ सकते हैं।
-
रसोई, बाथरूम और बेड के पीछे
रसोई और बाथरूम में परिवार की तस्वीरें लगाना अशुभ माना जाता है। बेडरूम में सिरहाने के ठीक पीछे फोटो लगाने से भी बचना चाहिए, क्योंकि यह मानसिक अशांति का कारण बन सकता है।
फोटो फ्रेम (फोटो.सोशल मीडिया)
फोटो फ्रेम लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान
- हमेशा आयताकार यानी रेकटेंगुलर या वर्गाकार फ्रेम का ही इस्तेमाल करें।
- तस्वीरों में सभी लोगों के चेहरे मुस्कुराते हुए और घर के अंदर की ओर होने चाहिए।
- फोटो को दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम की दीवार पर लगाएं, ताकि उनका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रहे।
- टूटी, धुंधली या उदास तस्वीरों को घर में न रखें।
