- Hindi News »
- Health »
- Will Eating Coconut During Pregnancy Really Make The Baby Fair
प्रेग्नेंसी में नारियल खाने से क्या सचमुच बच्चा गोरा पैदा होगा, जानिए इस बात से जुड़ी सच्चाई
कई बार ऐसा देखा जाता है कि हमारे समाज में गर्भवती महिलाओं को नारियल खाने की सलाह दी जाती है और कहा जाता है कि अगर आप यह नियमित रूप से खाते हैं, तो आपका बच्चा गोरा पैदा होगा। लेकिन यह एक वैहेम है, ऐसा कुछ नहीं होता।
- Written By: सीमा कुमारी

क्या नारियल खाने से वाकई बच्चा गोरा पैदा होता है (सौ.सोशल मीडिया)
Pregnancy Diet Myths: किसी भी महिला का मां बनना एक सौभाग्य की बात होती है। यह एक ऐसा अनुभव है जो हर महिला के जीवन में एक खास जगह रखता है। प्रेगनेंसी के दौरान डायट का खास ख्याल रखा जाता है। इसके लिए कपल्स तमाम तरह के प्रयास करते हैं और प्रेग्नेंसी में खास ख्याल भी रखते है। इन सब के बीच कपल्स को इस बात की बड़ी चिंता रहती है कि उनके होने वाले बच्चे का रंग गोरा होगा या नहीं। पर ज्यादातर लोग इस बात से अनजान है कि कुछ खाने या पीने से नहीं बल्कि बच्चे का रंग मे मेलेनिन पर निर्भर करता है।
आपको जानकारी के लिए बता दें, जिनकी स्किन में मेलेनिन ज्यादा होता है उनका रंग सांवला या काला हो सकता है और गोर लोगों की स्किन में मेलेनिन कम होता है। लेकिन, जानकारी के अभाव में महिलाऐं प्रेगनेंसी के समय तमाम ऐसी ऐसी चीजों का सेवन करने लगती हैं, जिनके बारे में यह कहा जाता है कि इसका सेवन करने से गोरा बच्चा होगा।
ठीक इसी तरह गर्भवती महिलाएं नारियल यही सोच कर खाती हैं कि ज्यादा से ज्यादा नारियल खाने से उनका बच्चा गोरा पैदा होगा जानते हैं इसमें कितनी सच्चाई। ऐसे में आइए जानते है प्रेगनेंसी के दौरान नारियल खाने से वाकई बच्चा गोरा होगा।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में हेल्थ सेक्टर को बड़ा बूस्ट : 3,708 करोड़ के विदेशी कर्ज को मंजूरी, नए मेडिकल कॉलेज बनेंगे
बांग्लादेश में खसरे का कोहराम: अब तक 294 बच्चों की मौत, वैक्सीनेशन सिस्टम फेल होने से गहराया संकट
सावधान! भीषण लू बिगाड़ सकती है आपके शरीर के हार्मोन, ऐसे रखें सेहत का ख्याल, जानिए इसके गंभीर लक्षण
Diabetes Diet: डायबिटीज वाले दूध-दही खाएं या नहीं? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
क्या नारियल खाने से गोरा पैदा होता है बच्चा जानिए
आपको बता दें, प्रेगनेंसी में खाने पीने की सलाह को महिलाएं बहुत ही गंभीरता से मानती है कई बार किसी भी सलाह को आंख मूंद कर मान लेती है जो आगे चलकर परेशानी का सबक बन सकता है।
बता दें कि महिलाएं प्रेगनेंसी में नारियल या नारियल पानी यही सोच कर पीते हैं कि ऐसा करने से जन्म ले रहा बच्चा गोरा पैदा होगा। पर क्या यह वाकई सच है, जानते हैं
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि, बच्चों की स्किन का रंग कैसा होगा यह सिर्फ माता-पिता की जींस पर निर्भर करता है। किसी तरह की कोई भी चीज प्रेगनेंसी के दौरान खाने से आपके बच्चे की स्किन के रंग पर कोई प्रभाव नहीं होता है।
स्किन में मौजूद मेलेनिन की मात्रा यह तय करती है कि बच्चे का रंग गोरा होगा या सांवला। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान नारियल खाना या नारियल पानी पीने से इसका कोई संबंध नहीं है।
क्या सलाह देते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
प्रेगनेंसी के दौरान डायट का खास ख्याल रखा जाता है। हेल्दी डाइट बच्चे की सेहत के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन किसी भी फूड का बच्चे के रंग से कोई लेना-देना नहीं है। डॉक्टर के अनुसार, नारियल पानी कैल्शियम और इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर होता है और सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
हालांकि, प्रेग्नेंसी में इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। क्योकि इसमें मौजूद पोटेशियम और चीनी की मात्रा डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर वाली महिलाओं के सामने समस्या पैदा कर सकती है।
Will eating coconut during pregnancy really make the baby fair
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ganga Dussehra: 25 मई को गंगा दशहरा, जानिए स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त भी
May 05, 2026 | 07:02 PMएसी लोकल की छत पर चढ़ा सिरफिरा! रेलकर्मियों ने बिजली सप्लाई रोक बचाई जान
May 05, 2026 | 07:02 PMजब ‘नायक’ के अनिल कपूर की तरह सीएम मोहन यादव पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, उज्जैन के वेयरहाउस को दिया बड़ा आदेश
May 05, 2026 | 07:02 PMBPCL भर्ती 2026: जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर निकली नौकरी, 17 मई तक करें आवेदन
May 05, 2026 | 06:47 PMममता दीदी राहुल गांधी की बात मानतीं, तो नतीजा कुछ और होता, संजय राउत का बंगाल हार पर बड़ा दावा
May 05, 2026 | 06:44 PMप्रमोशन मिलते ही 30 लाख की रिश्वत लेते धरी गई पुणे की महिला API, पुलिस विभाग ने किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
May 05, 2026 | 06:44 PMदिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, किसानों के लिए उठाई ‘ईज ऑफ डूइंग फार्मिंग की मांग’
May 05, 2026 | 06:41 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














