Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Salt Astrology Tips: नमक के ये 5 उपाय जरूर अपनाएं, संकट होंगे दूर, ग्रह-दोष से मिलेगी मुक्ति

Namak Ke Upay: नमक जीवन में बेहद उपयोगी है, यह हमारे खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है लेकिन यह हमारी आयु को घटाता भी है और बढ़ाता भी है। आज हम आपको नमक के कुछ ज्योतिषीय उपाय के बारे में बताएंगे।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jun 30, 2026 | 08:15 AM

नमक के उपाय (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Namak Ke Jyotish Upay In Hindi: ज्योतिष शास्त्र और लाल किताब में नमक को विशेष महत्व दिया गया है। नमक केवल भोजन का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह ग्रहों की नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करने की क्षमता रखता है।

नमक के द्वारा किए गए उपायों से शनि, राहु और केतु को शांत करने में मदद मिलती है। नमक से जुड़े उपाय सरल हैं और इससे जीवन में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मानसिक शांति प्राप्त होती है। वैसे तो नमक से कई तरह के उपाय किए जाते हैं, लेकिन हम आपके लिए कुछ ऐसे ज्योतिषीय उपाय लेकर आए हैं, जिनको आप बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।

नमक के ज्योतिषीय उपाय

  • सप्ताह में दो दिन, मंगलवार और शनिवार को घर में पोंछा लगाने के लिए पानी में थोड़ा सा नमक मिला लें। यह उपाय घर की नकारात्मक शक्ति और दरिद्रता को दूर करता है। साथ ही घर में चल रही परेशानियों को भी खत्म करता है।
  • अगर बच्चे या व्यक्ति को नजर लग जाए, तो एक चुटकी नमक लेकर उसके ऊपर से सात बार उतारें और बहते पानी में बहा दें। ऐसा करने से नजर दोष तुरंत दूर हो जाता है और हर तरह की बुरी शक्तियां खत्म हो जाती हैं।
  • बाथरूम या तिजोरी में कांच की कटोरी में सेंधा नमक रख दें। ऐसा करने से नौकरी व कारोबार में धन संबंधी रुकावटें दूर होंगी और घर में लक्ष्मी जी का वास होगा।
  • अगर किसी व्यक्ति को बार-बार बीमारी घेरती हो, तो शनिवार के दिन काले कपड़े में नमक बांधकर शनि मंदिर में दान करें। यह उपाय स्वास्थ्य लाभ और शनि दोष में शांति देता है।
  • रात को सोते समय सिरहाने एक कटोरी में नमक रखें और सुबह उसे बाहर फेंक दें। इस उपाय से तनाव, चिंता और अनिद्रा को दूर होती है।
  • काले कपड़े में काला नमक बांधकर शनिवार को किसी जरूरतमंद को दान करें। इससे राहु-केतु से संबंधित बाधाएं कम होती हैं।

ये भी पढ़ें- Bhog Ke Niyam: घर के मंदिर में भगवान भोग लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा शुभ फल

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत संपादकीय: विदेश जाने की जल्दबाजी पड़ सकती है भारी, युवाओं के लिए सबक

नवभारत विशेष: शादी से पहले विरोध क्यों नहीं? सिया और सोनम के खौफनाक कृत्य की वजह क्या ?

Bhog Ke Niyam: घर के मंदिर में भगवान भोग लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा शुभ फल

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO

लौंग और नमक का उपाय भी है कारगर

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र दोनों में ही बताया गया है कि नमक और लौंग में नकारात्मकता को सोख लेने की क्षमता होती है। घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए नमक के डिब्बे में 5 साबुत लौंग डालें। इस बात का खास ध्यान रखें कि लौंग टूटी न हो।

इन उपायों को करने के लिए नमक का डिब्बा हमेशा साफ और ढक्कन वाला ही रखें। इसे रसोई के उस स्थान पर रखें, जहां बार-बार हाथ न जाए। हर महीने या 45 दिनों में डिब्बे में रखी लौंग को हटा दें और नई लौंग डाल दें। पुरानी लौंग को आप किसी गमले में या जल में प्रवाहित कर दें।

Namak ke upay jyotish vastu tips

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 08:15 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Jyotish Tips
  • Religion News
  • Sanatan Culture
  • Sanatan Hindu religion

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.