

Namak Ke Jyotish Upay In Hindi: ज्योतिष शास्त्र और लाल किताब में नमक को विशेष महत्व दिया गया है। नमक केवल भोजन का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह ग्रहों की नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करने की क्षमता रखता है।
नमक के द्वारा किए गए उपायों से शनि, राहु और केतु को शांत करने में मदद मिलती है। नमक से जुड़े उपाय सरल हैं और इससे जीवन में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मानसिक शांति प्राप्त होती है। वैसे तो नमक से कई तरह के उपाय किए जाते हैं, लेकिन हम आपके लिए कुछ ऐसे ज्योतिषीय उपाय लेकर आए हैं, जिनको आप बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र दोनों में ही बताया गया है कि नमक और लौंग में नकारात्मकता को सोख लेने की क्षमता होती है। घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए नमक के डिब्बे में 5 साबुत लौंग डालें। इस बात का खास ध्यान रखें कि लौंग टूटी न हो।
इन उपायों को करने के लिए नमक का डिब्बा हमेशा साफ और ढक्कन वाला ही रखें। इसे रसोई के उस स्थान पर रखें, जहां बार-बार हाथ न जाए। हर महीने या 45 दिनों में डिब्बे में रखी लौंग को हटा दें और नई लौंग डाल दें। पुरानी लौंग को आप किसी गमले में या जल में प्रवाहित कर दें।