Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिसंबर में पड़ रहे तीज त्योहारों की लिस्ट नोट कीजिए, गीता जयंती और गुरू गोविंद सहित कई अन्य पर्व

December 2025 festivals list: दिसंबर का महीना बहुत खास रहने वाला है। इस महीने में मोक्षदा एकादशी तो होगी ही साथ ही 3 एकादसी व्रत पड़ेगे, इसके अलावा खरमास भी इसी महीने में रहेंगे।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Dec 01, 2025 | 12:59 PM

ये है दिसंबर 2025 व्रत-त्योहार लिस्ट (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

December Vrat Tyohar 2025: साल का आखिरी महीना दिसंबर अब कुछ ही दिनों में आने वाला है। धार्मिक दृष्टि से यह महीना बहुत ही खास होता है। इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार आते हैं और सबसे बड़ी खास बात है कि दिसंबर 2025 में मार्गशीर्ष व पौष दोनों महीने पड़ते हैं। इसलिए दिसंबर में मार्गशीर्ष व पौष दोनों माह में आने वाले व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं।

आपको जानकारी के लिए बता दें, इस माह मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती, अन्नपूर्णा जयंती, पौष पुत्रदा एकादशी और बैकुंठ एकादशी जैसे कई व्रत आने वाले है। ऐसे में आइए जानते हैं दिसंबर किस दिन कौन-सा व्रत पड़ने वाला है-

ये है दिसंबर 2025 व्रत-त्योहार लिस्ट

1 दिसंबर 2025: मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती
2 दिसंबर 2025: प्रदोष व्रत
4 दिसंबर 2025: अन्नपूर्णा जयंती, दत्तात्रेय जयंती व मार्गशीर्ष पूर्णिमा
5 दिसंबर 2025: पौष माह आरंभ
7 दिसंबर 2025: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी
15 दिसंबर 2025: सफला एकादशी
16 दिसंबर 2025: धनु संक्रांति और खरमास की शुरुआत
17 दिसंबर 2025: प्रदोष व्रत
19 दिसंबर 2025: पौष अमावस्या
24 दिसंबर 2025: विनायक चतुर्थी
27 दिसंबर 2025: गुरु गोविंद सिंह जयंती
30 दिसंबर 2025: पौष पुत्रदा एकादशी
31 दिसंबर 2025: बैकुंठ एकादशी

सम्बंधित ख़बरें

Parshuram Jayanti: परशुराम जयंती पर करें ये 7 उपाय, प्रभु परशुराम की कृपा से होगी आत्मबल, साहस में वृद्धि

Mesha Sankranti 2026: कब है मेष संक्रांति 2026? सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय न करें ये एक गलती

Baglamukhi Jayanti: दुश्मनों पर कैसे मिलेगी जीत? मां बगलामुखी जयंती के दिन इस विधि से करें देवी माता की पूजा

कब है Tamil New Year पुथांडु 2026? यहां जानिए सही तारीख और इसका महत्व

  • मोक्षदा एकादशी व गीता जयंती

हिंदू धर्म में मोक्षदा एकादशी का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। कहते हैं कि इस दिन व्रत रखने वाले जातक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. कहा जाता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र के मैदान पर गीता का ज्ञान दिया था और इसलिए इस​ दिन गीता जयंती का पर्व भी मनाया जाता है।

  • पौष पुत्रदा एकादशी

पौष माह की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहा जाता है और इस दिन संतान प्राप्ति की कामना से व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान की सुख-समृद्धि की कामना से भी रखा जाता है।

  • धनु संक्रांति और खरमास की शुरुआत

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे धनु संक्रांति कहा जाता है और इसके साथ ही खरमास की शुरुआत होती है। हिंदू धर्म में खरमास के दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता।

यह भी पढ़ें-मोक्षदा एकादशी को भूल से भी तुलसी को अर्पित न करें जल, व्रत फलित होने के लिए करें ये काम

  • गुरु गोविंद सिंह जयंती

हर साल पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जाती है।  गुरु गोविंद सिंह जी ने कई रचनाएं कीं, जिनमें राम अवतार प्रमुख है। इस दिन त्रिपुष्कर योग सहित कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। यह दिन सिख धर्म के दसवें गुरु को समर्पित है।

Note down the list of teej festivals falling in december

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 27, 2025 | 08:22 PM

Topics:  

  • Dattatreya Jayanti
  • Gita Jayanti
  • Paush Month
  • Religion News
  • Sanatan Hindu religion
  • Vrat Tyohar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.