Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sawan Vrat: सावन में रख रहे हैं व्रत ? इन विशेष नियमों का करें पालन, वरना निष्फल हो जाएगा व्रत

Sawan Vrat Niyam: सावन का व्रत भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का सबसे शुभ अवसर माना जाता है। यदि आप भी सावन में व्रत रख रहे हैं, तो कुछ विशेष नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jul 20, 2026 | 09:49 PM

शिवलिंग की पूजा (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sawan Vrat Benefits And Rules: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि, सावन में श्रद्धा और विधि-विधान से किया गया पूजा और व्रत से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते है और भक्तों की सारी मनोकामना पूरी करते है। हालांकि, सावन के व्रत में केवल उपवास रखना ही पर्याप्त नहीं माना जाता, बल्कि कुछ विशेष नियमों का पालन करना भी जरूरी होता है। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में।

सावन का व्रत के दौरान किन नियमों का करें पालन?

  • भगवान शिव की करें पूजा

सावन व्रत के दौरान भगवान शिव की पूजा पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ करनी चाहिए। इसके बाद शिवलिंग पर गंगाजल, जल, दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से अभिषेक करें। ऐसा करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

  • सात्विक आहार करें

सावन व्रत के दौरान सात्विकता का विशेष महत्व बताया गया है। इसके अलावा साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का उपयोग करें। व्रत के दिन अन्न, लहसुन और प्याज से पूरी तरह परहेज करें।

सम्बंधित ख़बरें

Hanuman Temples Of India: भारत के 5 प्राचीन और चमत्कारिक हनुमान मंदिर, जो 1000 साल से भी अधिक पुराने हैं

Hanuman Chalisa: रोज हनुमान चालीसा का पाठ करने से मिलते हैं ये 5 दिव्य फायदे, भय और नकारात्मकता का होगा नाश

Sawan Shivling: भोलेनाथ की कृपा चाहिए? सावन में शिवलिंग स्थापना के दौरान रखें इन नियमों का ध्यान

Maa Durga: मंगलवार को आषाढ़ माह की मासिक दुर्गाष्टमी, इस विधि से करें पूजा, मां दुर्गा करेंगी हर मनोकामना पूरी

  • शिवलिंग पर अर्पित करें प्रिय वस्तुएं

भगवान शिव की पूजा में उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करने का विशेष महत्व माना गया है। व्रत वाले दिन आप शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और चंदन अवश्य अर्पित करें।

ये भी पढ़ें-Maa Durga: मंगलवार को आषाढ़ माह की मासिक दुर्गाष्टमी, इस विधि से करें पूजा, मां दुर्गा करेंगी हर मनोकामना पूरी

  • सुबह -शाम के समय करें आरती और पूजा

सावन में जहां सुबह की पूजा का महत्व होता है, वहीं शाम को भी प्रभु की उपासना करनी चाहिए। इस दौरान दीपक जलाकर शिव चालीसा का पाठ करें। इससे मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं।

  • पूजा में जल्दबाजी करना

कई लोग समय की कमी के कारण पूजा जल्दबाजी में पूरी कर लेते हैं। धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा शांत मन और पूरी श्रद्धा के साथ करनी चाहिए। जलाभिषेक के दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करना और शिव चालीसा या रुद्राष्टकम का पाठ करना भी शुभ माना जाता है।

  • दान-पुण्य और सेवा करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन व्रत के दौरान जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान देना शुभ माना जाता है। इसके अलावा गाय को हरा चारा खिलाना, पक्षियों को दाना डालना और जरूरतमंदों की सहायता करना भी पुण्यदायी माना गया है।

Sawan vrat special rules to follow for successful fasting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 09:49 PM

Topics:  

  • Dharma
  • Lord Shiva
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.