Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Hanuman Chalisa: रोज हनुमान चालीसा का पाठ करने से मिलते हैं ये 5 दिव्य फायदे, भय और नकारात्मकता का होगा नाश

Hanuman Chalisa Benefits: हनुमान चालीसा को कलयुग में बेहद प्रभावी और तत्काल फल देने वाला माना गया है। मंगलवार और शनिवार के दिन इसका नियमित पाठ करने से सभी प्रकार के कष्ट, बाधाएं और दुख दूर होते हैं.

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 21, 2026 | 08:18 AM

हनुमान चालीसा (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Hanuman Chalisa Path: संकटमोचक हनुमान को भगवान शिव का 11वां रुद्र अवतार माना जाता है। हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों के जीवन के संकट, दुख और बाधाएं दूर होती हैं। सदियों से श्रद्धालु उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का श्रद्धापूर्वक पाठ करते आ रहे हैं।

हनुमान चालीसा की रचना किसने की?

पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस की रचना करने वाले महान संत गोस्वामी तुलसीदास जी ने हनुमान चालीसा की रचना की थी। यह उनकी सबसे प्रसिद्ध रचनाओं में से एक है। हनुमान चालीसा में कुल 40 चौपाइयां हैं, इसलिए इसे चालीसा कहा जाता है।

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, गोस्वामी तुलसीदास ने हनुमान चालीसा की रचना तब की थी, जब वे कारागार में थे। उन्होंने पूरे विश्वास और भक्ति के साथ इसका पाठ किया। उनके पाठ से प्रसन्न होकर भगवान हनुमान ने वानरों की सेना भेजी, जिससे पूरे नगर में हलचल मच गई और अंततः तुलसीदास को जेल से मुक्ति मिल गई।

सम्बंधित ख़बरें

Sawan Plants: सावन में सिर्फ बेलपत्र ही नहीं, इन पवित्र पौधों की पूजा से भी बरसेगी महादेव की कृपा

Hanuman Temples Of India: भारत के 5 प्राचीन और चमत्कारिक हनुमान मंदिर, जो 1000 साल से भी अधिक पुराने हैं

Sawan Shivling: भोलेनाथ की कृपा चाहिए? सावन में शिवलिंग स्थापना के दौरान रखें इन नियमों का ध्यान

Sawan Vrat: सावन में रख रहे हैं व्रत ? इन विशेष नियमों का करें पालन, वरना निष्फल हो जाएगा व्रत

यह कथा इस बात का प्रतीक है कि सच्ची श्रद्धा से हनुमान चालीसा का पाठ करने पर भगवान हनुमान की कृपा प्राप्त होती है और जीवन के संकट दूर होते हैं।

रोज हनुमान चालीसा का पाठ करने के 5 आध्यात्मिक लाभ

  • नकारात्मक शक्तियों और भय से रक्षा

हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से नकारात्मक ऊर्जा और भय दूर होते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान हनुमान हर हाल में अपने भक्तों की रक्षा करते हैं और उन्हें साहस व आत्मबल प्रदान करते हैं। इसी कारण छोटे बच्चों को भी हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जाती है।

  • शनि की साढ़े साती और ढैय्या के प्रभाव होते हैं कम

ज्योतिषीय के अनुसार, भगवान हनुमान की पूजा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। कथा के अनुसार, भगवान हनुमान ने शनि देव की रक्षा की थी, जिसके बाद शनि देव ने आशीर्वाद दिया कि वे हनुमान जी के सच्चे भक्तों को कष्ट नहीं पहुचाएंगे। इसी वजह से साढ़े साती और ढैय्या के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ शुभ माना जाता है।

हनुमान चालीसा (फोटो.सोशल मीडिया)

  • पापों से मुक्ति की प्रार्थना

मान्यता है कि व्यक्ति से जाने-अनजाने में कई गलतियां हो जाती हैं। ऐसे में भगवान हनुमान से क्षमा याचना करते हुए श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करने से मानसिक शांति मिलती है। कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रात्रि में हनुमान चालीसा की शुरुआती चौपाइयों का आठ बार पाठ करने से पाप से मुक्ति मिलती है।

  • जीवन की बाधाओं को दूर करने में सहायक

धार्मिक विश्वास है कि जो व्यक्ति नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करता है, उसे भगवान हनुमान का संरक्षण प्राप्त होता है। उनकी कृपा से जीवन की कठिनाइयों और बाधाओं का सामना करने की शक्ति मिलती है।

  • सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति

हनुमान चालीसा का श्रद्धा और एकाग्रता के साथ पाठ करने से मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे आलस्य कम होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्ति अपने कार्यों के प्रति अधिक सचेत होते हैं। कई लोग मानते हैं कि इससे तनाव, चिंता और अनिद्रा जैसी समस्याओं में भी मानसिक राहत मिल सकती है।

हनुमान चालीसा का कितनी बार पाठ करना चाहिए?

हनुमान चालीसा की अंतिम चौपाइयों में कहा गया है-

।।जो सत बार पाठ कर कोई, छूटहि बंदि महा सुख होई।
जो यह पढ़े हनुमान चालीसा, होय सिद्धि साखी गौरीसा।।

यहां सत का अर्थ 100 माना गया है। ऐसी मान्यता है कि यदि कोई साधक किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए श्रद्धापूर्वक 100 बार प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ 3-4 महीनों तक करता है, तो उसे आध्यात्मिक लाभ और मनोकामना सिद्धि प्राप्त होती है। हालांकि, यह पूरी तरह धार्मिक आस्था पर आधारित है।

ये भी पढ़ें- Birthday Horoscope: 21 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें धन और पारिवारिक भविष्यफल

हनुमान चालीसा पाठ की विधि

  • मंगलवार या शनिवार के दिन सुबह या शाम लाल रंग के आसन पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • भगवान हनुमान की प्रतिमा या चित्र के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
  • हनुमान जी को बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
  • इसके बाद बजरंगबली की आरती करें।
  • अंत में पूरे भाव से भगवान के समक्ष अपनी मनोकामना को प्रार्थना स्वरूप रखें और उनकी कृपा की कामना करें।

Hanuman chalisa benefits of reciting hanuman chalisa daily in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 07:57 AM

Topics:  

  • Hanuman Chalisa
  • Lord Hanuman
  • Religion News
  • Sanatan Culture
  • Sanatana Dharma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.