- Hindi News »
- Religion »
- Monthly Shivratri Of Sawan Is On 2nd August
सावन शिवरात्रि व्रत करने से मिलेगा महादेव का असीम आशीष, जानें तिथि व व्रत के नियम
इस बार पवित्र सावन महीने की 'मासिक शिवरात्रि' 2 अगस्त को मनाई जाएगी। मान्यता है कि सावन माह में शिवरात्रि का व्रत करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद भी मिलता है।
- Written By: रीना पंवार

(सौजन्य सोशल मीडिया)
सनातन धर्म में शिवरात्रि व्रत का बड़ा महत्व है। यह भगवान शिव और देवी शक्ति के मिलन का प्रतीक है। इस बार सावन महीने की ‘मासिक शिवरात्रि’ 2 अगस्त को मनाई जाएगी। मान्यता है कि सावन माह में शिवरात्रि का व्रत करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद भी मिलता है। इसके अलावा, सावन महीने में भगवान शिव शंकर की पूजा करने से साधक को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।
विवाहित स्त्रियों को यह व्रत करने से अखंड सुहाग की प्राप्ति होती है वहीं, अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी के योग बनते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त किसी बड़ी समस्या से घिरे हुए हैं उन्हें इस दिन का उपवास जरूर करना चाहिए। इस दिन के व्रत को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी है। तो ऐसे में आइए जानें इन नियमों के बारे में-
शिवरात्रि व्रत के नियम-
1- यदि आप महाशिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं तो दिन में सोने से बचें। पूरा दिन शिव का स्मरण करें और मन को शांत रखें। इस दिन व्रत रखने वाले लोगों को सभी बुराइयों से दूर रहना चाहिए तभी व्रत का फल प्राप्त होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Masik Shivratri: कब है ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि 2026? यहां जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
वैशाख में किस दिन है शिवरात्रि? नोट कीजिए सटीक तिथि और मुहूर्त
मासिक शिवरात्रि 2026 में किन गलतियों से बचें? पूजा में करें ये 3 काम, महादेव शिव जी की मिलेगी विशेष कृपा
17 मार्च को है मासिक शिवरात्रि, नोट कीजिए पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त और व्रत के नियम
2- शिवरात्रि के दिन कुछ भक्त निर्जल उपवास रखते हैं, वहीं कुछ इस दिन फलाहार पर रहते हैं। आप क्षमता के अनुसार कोई भी उपवास रख सकते हैं। यदि आपने इस दिन निर्जला व्रत रखा है तो ध्यान रखें कि आपको पूरा दिन जल की एक बूंद भी नहीं लेनी है।
3- महाशिवरात्रि के दिन यदि आप एक समय का व्रत रख रहे हैं तब भी इस दिन सिर्फ एक समय ही भोजन कर सकते हैं।
4- शिवरात्रि के दिन व्रत रखने वाले लोग शाम के समय शिव जी की पूजा के बाद ही भोजन करें। वहीं, जो लोग पूर्ण रात्रि व्रत रखते हैं वह चारों प्रहर की पूजा करने के बाद अगले दिन सूर्योदय पर ही व्रत का पारण करें।
5- साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि इस व्रत में पूजा के दौरान पार्थिव शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद ग्रहण न करें। मिट्टी, पत्थर और चीनी मिट्टी से बने शिवलिंग पर अर्पित किया प्रसाद नहीं खाना चाहिए, क्योंकि ये चंडेश्वर का अंश होता है।
शिवरात्रि पर करें इन मंत्रों का जाप-
–ॐ नम: शिवाय।
-ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
-शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।।
ईशानः सर्वविध्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिमहिर्बम्हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।
लेखिका- सीमा कुमारी
Monthly shivratri of sawan is on 2nd august
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMUday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 10:27 PMStair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














